Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_डिफरेंट: जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा सपत्नीक निकले बाजार, पटवा बाजार से खरीदी कौड़ियां, गजक का चखा स्वाद, जमीन पर बैठकर फुटपाथ से खरीदे दीपक, श्री सिद्धेश्वर महादेव के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

शनिवार, 7 नवंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा शुक्रवार की शाम सपत्नीक बाजार खरीदारी करने निकल पड़े। शाम 7.30 बजे कोर्ट रोड स्थित पटवा बाजार पहुंचे। यहां पटवा व्यवसाई महिलाओं से बातचीत की। फिर दिवाली विशेष के लिए कौड़ियां खरीदी। इसी बीच पड़ोस के दुकानदार ने गजक का स्वाद चखाया। खास बात ये रही कि कलेक्टर अर्पित जमीन पर बैठे और महिलाओं से मिट्टी के दीपक खरीदे। दीपक और व्यवसाय के विषय में महिला विक्रेताओं से बातचीत की।
उनके साथ एसडीएम आनंद राजावत, तहसीलदार सिद्धार्थ भूषण शर्मा आदि मौजूद थे। कलेक्टर इसी भ्रमण और खरीदारी के बीच भगवान शिव की शरण में भी पहुंचे और नगर के प्रथम देवता श्री सिद्धेश्वर महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। याद रहे कि कलेक्टर अर्पित वर्मा जहां नियम, कायदे के सख्त हैं और बड़ी से बड़ी कार्रवाई से पीछे नहीं हटते तो वहीं इतने दरिया दिल भी हैं कि उनका ये अंदाज लोगों की बेहद रास आ रहा है। वे लोगों के दिलों में जगह बनाते जा रहे हैं। 
बाजार से वापिस आने के बाद कलेक्टर ने लिखा 
स्थानीय कारीगरों के हुनर को मिला सम्मान, चेहरों पर खिली मुस्कान! 🪔🪔
धनतेरस पर्व की खुशियों को स्थानीय कारीगरों तक पहुंचाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS मुख्य बाजार पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से पटाखों की खरीदारी की।जनन
इसके साथ ही कोर्ट रोड पर माटीकला शिल्पियों से मिट्टी के पारंपरिक दीये खरीदे और उनसे आत्मीय संवाद कर उनके कार्य एवं अनुभवों की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने स्थानीय कारीगरों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
आइए, इस दीपावली पर स्थानीय कारीगरों के बनाए दीये खरीदें और उनके घरों में भी खुशियों का उजाला फैलाएं। 🪔
#VocalForLocal #LocalForVocal #दीपावली #माटीकला #स्थानीयकारीगर #Shivpuri












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129