* शिवपुरी के प्राचीन मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में अन्नकूट महोत्सव की धूम, भजनों की रसधार के बीच सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पाया महाप्रसाद
शिवपुरी। शहर के ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र प्राचीन श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक रूप से भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस धार्मिक उत्सव में हनुमान जी के दर्शन और महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए दोपहर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।दुपहर ठीक 1:00 बजे भगवान को भोग लगाने के बाद अन्नकूट भंडारे की शुरुआत हुई, जो देर शाम तक अनवरत जारी रही। आयोजन की खास बात यह रही कि मंदिर प्रबंधन द्वारा भक्तों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया था। सभी आगंतुक श्रद्धालुओं ने परिसर में लगाई गई कुर्सी-टेबलों पर पूरी शालीनता और अनुशासन के साथ बैठकर महाप्रसाद का आनंद लिया।
वरिष्ठ जनों की देखरेख में संपन्न हुआ आयोजन
इस पूरे भव्य आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में मंशापूर्ण दरबार के महंत पंडित अरुण कुमार शर्मा, पार्षद अमर दीप शर्मा, पंडित लक्ष्मीकांत शर्मा, पंडित राजेश शर्मा, पंडित महेश शर्मा और पंडित सुमित शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई। इन सभी की देखरेख में मंदिर के सेवादारों ने व्यवस्थाओं को संभाला, जिससे किसी भी भक्त को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

भजन-कीर्तन से गुंजायमान हुआ दरबार
एक ओर जहाँ महाप्रसाद वितरण सुचारू रूप से चल रहा था, वहीं दूसरी ओर मंदिर परिसर में स्थानीय कीर्तन मंडलियों द्वारा निरंतर प्रभु भक्ति के भजनों की प्रस्तुति दी जा रही थी। भजनों की मधुर धुनों और जयकारों से पूरा वातावरण अत्यंत दिव्य और भक्तिमय बना रहा। देर शाम आरती के साथ इस भव्य धार्मिक समागम का समापन हुआ।

सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें