Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया युवाओं से संवाद, सेल्फी लेते दिखे युवा, भक्ति और संगीत का अनूठा संगम हुआ शिवपुरी के नक्षत्र रिसॉर्ट में, 'भजन जैमिंग कॉन्सर्ट' ने मचाई धूम, जमकर हुई आतिशबाजी

शुक्रवार, 13 नवंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
*
शिवपुरी को याद रहेगी ये खास शाम, भक्ति और संगीत से सजी जोरदार शाम, 'भजन जैमिंग कॉन्सर्ट' की मची धूम, शामिल हुए केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया युवाओं से संवाद, सेल्फी लेते नजर आए युवा, द ग्रेट सिंधिया भजनों पर थिरके
* भक्ति और संगीत का अनूठा संगम हुआ शिवपुरी के नक्षत्र रिसॉर्ट में
* 'नादात्म' बैंड के भजन पर झूमे नगर के युवा, 
शिवपुरी (मध्य प्रदेश)। शहर के युवाओं को भारतीय संस्कृति, भक्ति और आधुनिक संगीत से जोड़ने के उद्देश्य से आज, गुरुवार 12 नवंबर 2026 को एक भव्य 'भजन जैमिंग कॉन्सर्ट' (Bhajan Jamming Concert) का आयोजन किया गया। 'युवा अनप्लग्ड' (Yuva Unplugged) और 'युवा सिंधिया संवाद' के तहत आयोजित हुए इस विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने मंच पर कैटवॉक करते हुए युवाओं से सीधा संवाद किया उनके प्रश्नों के उत्तर दिए। यहां तक कि भजन की प्रस्तुति पर थिरकते भी दिखाई दिए। 
जब जिद पर आ...गायक साधु तिवारी स्पेशल कलाकार बतौर आए
कार्यक्रम में चार चांद लगाने के लिए फेमस हनुमान अंश मूवी के गायक साधु तिवारी शिवपुरी आए। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज में जब जिद पर आ गई और अन्य गीत की प्रस्तुति दी। 
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण:
संगीत प्रस्तुति: प्रसिद्ध संगीत बैंड 'रूट्स: नादात्म' (ROOTS | नादात्म) ने कार्यक्रम में अपनी विशेष प्रस्तुति दी, जिसमें पारंपरिक भजनों को आधुनिक संगीत की लय के साथ पेश किया गया। खास बात ये है कि शहर के जानेमाने पत्रकार संजय बेचैन के सुपुत्र आरव कान्हा की टीम ने यहां जमकर तालियां बटोरी। वे एक बेहतरीन कलाकार हैं और मुंबई में अपनी धाक जमाने के साथ अब रूट्स ग्रुप के साथ देश के अलग अलग स्थानों पर कार्यक्रम की प्रस्तुति दे रहे हैं।समय और स्थान: यह कार्यक्रम आज शाम 7:00 बजे से नक्षत्र रिसॉर्ट एंड गार्डन में हुआ जिसे युवा बीजेपी नेता लवलेश जैन चीनू और उनके भाई रितेश जैन ने आयोजित किया। इस कार्यक्रम की अभूतपूर्व सफलता से उनके द्वारा पूर्व में शहर की संस्थाओं के साथ आयोजित दो और बड़े कार्यक्रम की याद ताजा हो गई जिसमें केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल थे।
आयोजन: इस इवेंट का प्रबंधन 'रंग इवेंट्स एंड स्टूडियो' द्वारा किया गया। कार्यक्रम में युवाओं के लिए निःशुल्क प्रवेश और पंजीकरण की व्यवस्था भी रखी थी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य संगीत और आध्यात्म के माध्यम से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना और केंद्रीय मंत्री के साथ सीधा संवाद स्थापित करना था जो पूरी तरह सफल रहा। इसमें द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने मिला। कलाकारों ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी। 










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129