shivpuri शिवपुरी। दीपावली के अगले दिन यानि आज सोमवार को लुधावली स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति एवं पारंपरिक उल्लास के साथ पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री देवेंद्र जैन, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा Arpit Verma IAS, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव एवं जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता रावत, सीईओ जिप विजय राज, अपना घर आश्रम के अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल, सचिव राजेंद्र गुप्ता आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ गौमाता का पूजन कर जिले की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। आयोजन ने गौसेवा, संरक्षण और भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं का प्रेरणादायी संदेश दिया। #shivpuri












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें