शिवपुरी। शिवपुरी पब्लिक स्कूल में एक भव्य और उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों, अभिभावकों और अतिथियों की सक्रिय भागीदारी ने इसे खास बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव उपस्थित रहे, जबकि मिसेज इंडिया यूनिवर्स वर्षा राव कार्यक्रम की स्टार ऑफ द प्रोग्राम रहीं।
आयोजन के दौरान बच्चों ने विभिन्न विषयों पर रचनात्मक स्टॉल लगाए, जिन्हें अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहा। इसके साथ ही मंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में अभिभावकों के लिए भी विशेष खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें पेरेंट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और माहौल को जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम का सबसे रोमांचक हिस्सा लकी कूपन ड्रॉ रहा, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। लकी कूपन के विजेताओं की घोषणा इस प्रकार रही:
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियोंऔर विजेताओं को शुभकामनाएं दी गईं और आयोजन को सफल बनाने के लिएसभी का आभार जताया गया।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें