Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: भगवान श्रीकृष्ण पर आपत्तिजनक वीडियो मामले में अधिवक्ता शिवकुमार उपाध्याय के विरुद्ध एफआईआर दर्ज, यादव महासभा और विहिप, बजरंग दल ने जताया विरोध

शनिवार, 21 नवंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
*अधिवक्ता संघ अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर संबंधित वकील की सनद निरस्त करने की मांग
शिवपुरी। भगवान श्रीकृष्ण जी के संदर्भ में कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो जारी करने के मामले में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने कड़ा विरोध जताते हुए संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मामले में थाना कोतवाली शिवपुरी में एफआईआर दर्ज की गई है। इस प्रकरण में फरियादी श्याम पुत्र हजरत यादव, निवासी गोपाल जी मंदिर, न्यू ब्लॉक शिवपुरी की शिकायत पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है।
     जानकारी के अनुसार शिवकुमार उपाध्याय द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जी के संदर्भ में कथित रूप से आपत्तिजनक वीडियो जारी किए गए थे, जिनमें अभद्र भाषा एवं अमर्यादित टिप्पणियों का प्रयोग किए जाने का आरोप है। इन वीडियो को लेकर हिंदू एवं सनातन समाज के लोगों में नाराजगी व्याप्त है। इसी के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रतिनिधियों ने शनिवार को कोतवाली थाना प्रभारी टीआई पुनीत वाजपेयी को ज्ञापन सौंपा था और संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की मांग की थी।इसके साथ ही दोनों संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट विजय तिवारी को भी ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोपों से घिरे संबंधित अधिवक्ता के विरुद्ध अधिवक्ता संघ उचित कार्रवाई करे तथा उनकी अधिवक्ता सनद निरस्त कराने के लिए आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ज्ञापन सौंपने के दौरान अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की ओर से महेंद्र यादव फौजी, सिरनाम यादव टोंका, मांझी यादव, हरीसिंह यादव, हरप्रसाद यादव, बद्री सरपंच, निरपत यादव, के.पी. यादव, घनश्याम यादव सहित जिलाध्यक्ष श्याम यादव एवं पूर्व पार्षद बलवीर यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।वहीं विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से सुनील राठौर, शुभम कौशल, नरेंद्र शर्मा, अमन खटीक, शिवा गोयल, प्रतीक राठौर सहित रामसिंह यादव, विनोदपुरी गोस्वामी एवं उपेंद्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। तीनों संगठनों ने एकजुट होकर मामले में दर्ज एफआईआर पर निष्पक्ष एवं शीघ्र कार्रवाई करने तथा अधिवक्ता संघ से भी संबंधित अधिवक्ता के विरुद्ध उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129