शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर बुधवार को संविधान गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं पार्टी के पितृपुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, उनके विचारों और संविधान के देशहित में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मंचासीन भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता धैर्यवर्धन , जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ,पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, जनपद अध्यक्ष हेमलता रघुवीर रावत, हरवीर रघुवंशी, विजय शर्मा, नवाब सिंह और गोपाल सिंह पाल सहित जिले के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता धैर्यवर्धन ने संविधान की पवित्रता और विविधता भरे देश में उसकी उपयोगिता पर गहन प्रकाश डाला ।
उन्होंने कहा कि संवैधानिक दायरे में काम करने वाली सरकार के काम को चुनौती या तो सुप्रीम कोर्ट में दी जा सकती है या जनता जनार्दन के बीच चुनाव में जाकर । भीड़तंत्र की अराजकता को को भारत भूमि पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
पंच तीर्थ पर डाला प्रकाश
अपने उद्बोधन में पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक ने बाबा साहेब के पंच तीर्थ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित वर्गों के उत्थान और संविधान के माध्यम से सामाजिक समता स्थापित करने में समर्पित कर दिया।
महिलाओं की भागीदारी संविधान की देन
जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा अमित यादव ने कहा कि आज पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी और उन्हें बराबरी के अवसर मिलना संवैधानिक मूल्यों की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मताधिकार की शक्ति ने महिलाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और निर्णय प्रक्रिया में योगदान देने का अधिकार दिया है।
संपूर्ण भारत में एक संविधान : धैर्यवर्धन शर्मा
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता धैर्यवर्धन शर्मा ने कहा कि संसद में पारित कोई भी विधेयक जब कानून बनता है, तो वह संपूर्ण भारत में लागू होता है। यही हमारे संविधान की ताकत और उसकी व्यापकता है। उन्होंने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर सहित संपूर्ण देश में एक निशान, एक विधान और तिरंगा शान से लहरा रहा है। यह बाबा साहेब के संविधान की शक्ति और भारत की एकता एवं अखंडता का प्रतीक है।
कार्यक्रम में जिला एवं मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी उपस्थितजनों ने संविधान की प्रस्तावना में निहित मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें