Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: दिवाली पर खाने को मिलें शुद्ध और स्वादिष्ट पकवान, जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जिले भर में भेजे जांच दल

सोमवार, 2 नवंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
*त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले में प्रतिष्ठानों से लिए 44 खाद्य पदार्थों के नमूने
*कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए तेज किया निरीक्षण और जांच अभियान
शिवपुरी, 2 नवम्बर 2026। दिवाली सहित अन्य त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने और मिलावटखोरों पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। 
आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश एवं कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जिले में निरीक्षण एवं खाद्य पदार्थों के नमूना लेने की कार्रवाई लगातार जारी है। 
उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि गत 08 अक्टूबर से 01 नवम्बर 2026 की अवधि के दौरान जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के कुल 44 नमूने संकलित किए गए हैं। जिसमें कामथेन सिक्योरिटी सर्विसेज, शिवपुरी से खुला रिफाइंड सोयाबीन तेल, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, पोहा, तुअर दाल एवं मूंग दाल छिलका, खान केक पॉइंट, सिलारपुर करैरा से मिक्स केक एवं स्किम्ड मिल्क पाउडर, शर्मा मिष्ठान भंडार शिवपुरी से खुला मावा पेड़ा, मां गायत्री स्व-सहायता समूह सेसई से खुला दलिया, लूज कढ़ी एवं बने हुए चावल, श्रीराम ऑयल इंडस्ट्रीज शिवपुरी से पवन श्री सरसों तेल (200 मि.ली. एवं 500 मि.ली.), सिंघल स्वीट्स, कोर्ट रोड शिवपुरी से लूज जलेबी, बूंदी के लड्डू, लूज गुजिया एवं मावा-खोपरा बर्फी, शुभम नमकीन शिवपुरी से बारीक नमकीन सेव, लॉन्ग सेव नमकीन एवं हींग मिक्स नमकीन, ए.के. स्वीट्स एंड चाट पोहरी से श्री जी बेकिंग पाउडर, काला नमक एवं फूड कलर, मालम महिला मिल्क प्रोड्यूसर, करैरा से मिक्स्ड मिल्क के नमूने लिए गए। 
इसी प्रकार चौबे स्वीट्स करैरा से अजंता बेकिंग पाउडर, खुला मावा, मावा बर्फी एवं फूड कलर, कमल कृष्ण मिष्ठान भंडार नरवर से चॉकलेट ब्राउन फूड कलर, ओरेंज रेड फूड कलर एवं लूज ओरेंज बर्फी, जैन मिष्ठान भंडार नरवर से बेसन के लड्डू, मावा बर्फी एवं पिंक मावा बर्फी, बालाजी स्वीट्स शिवपुरी से मलाई बर्फी, जय शिव स्वीट्स, शिवपुरी से लेमन येलो फूड कलर एवं बूंदी लड्डू, श्रीकृष्णा मिष्ठान भंडार पोहरी से लूज मावा बर्फी, होटल बसंत बिहार पोहरी से ओरेंज रेड फूड कलर, मावा बर्फी एवं मावा पेड़ा, गर्ग रेस्टोरेंट, पोहरी से लूज बर्फी एवं ममलेश्वर चाट भंडार, पोहरी से लूज मावा बर्फी एवं लूज नमकीन सेव के नमूने लिए गए। राज्य खाद्य प्रयोगशाला से विश्लेषण प्रतिवेदन प्राप्त होने के पश्चात अधिनियम के अंतर्गत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
चलित खाद्य प्रयोगशाला
इस विशेष अभियान के दौरान चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला ने भी जिले के करैरा, शिवपुरी, नरवर तथा बदरवास क्षेत्रों का सघन भ्रमण किया। चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा मौके पर ही विभिन्न खाद्य पदार्थों के 100 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसके माध्यम से ग्रामीणों को खाद्य पदार्थों में मिलावट के संबंध में जानकारी भी दी गई। इसके साथ ही जिले के अंतर्गत 08 जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से आम नागरिकों को खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति जागरूक किया गया।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129