Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: भोपाल पहुंची पूर्व खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, हॉकी खिलाड़ी दीपिका शेरावत को प्लेयर ऑफ द मैच सम्मान से नवाजा, विवाह समारोह में हुई शामिल, सीएम डॉ मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल जी से की भेंट

बुधवार, 25 नवंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
bhopal भोपाल। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में आज भारत के खिलाड़ियों के सामने कोई अन्य खिलाड़ी बौने साबित होते नजर आते हैं, हर खेल में देश के खिलाड़ियों का दबदबा किसी से छुपा नहीं है। खासकर MP के खिलाड़ी आज खेल सुविधाओं की दृष्टि से सबसे अधिक अमीर हैं। उन्हें मैदान, सुविधाओं से लेकर एक्सपर्ट कोच मिले हुए हैं तो उन सभी का श्रेय जाता है एमपी सरकार की वरिष्ठ पूर्व खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया जी को जिन्होंने खेल, खिलाड़ी और सुविधाओं के विस्तार के लिए रात दिन एक कर दिया और आज तस्वीर बदली हुई है। कल की लगातार हार आज लगातार विजय में बदल चुकी है। प्रदेश के खेल प्रेमियों की तरफ से पूर्व खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का कोटि कोटि आभार और धन्यवाद। 
मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की खिलाड़ी दीपिका शेरावत को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया
आज भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित #WomensAsianChampionsTrophy2026 के भारत-चीन मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की खिलाड़ी दीपिका शेरावत को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।
दीपिका को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
भोपाल की धरती पर भारतीय हॉकी का यह गौरवपूर्ण पल हम सभी के लिए गर्व का विषय है। 🇮🇳🏑
Sports Authority of India Directorate of Sports MP Hockey India 
#WomensAsianChampionsTroph #DeepikaSherawat #MadhyaPradesh #MPHockeyAcademy #TeamIndia #INDvsCHN
विवाह समारोह में हुई शामिल
भोपाल में ई.ओ.डब्ल्यू. के डीजी श्री उपेन्द्र जैन जी के सुपुत्र चि. दिव्यांशु एवं सौ. ईता के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नवदंपति को सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 
सीएम से हुई आत्मीय भेंट
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी से
आत्मीय सौजन्य भेंट हुई।
Dr Mohan Yadav
आज हुई प्रदेश अध्यक्ष जी से मुलाकात 
आज भोपाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी से सौजन्य भेंट हुई। इस अवसर पर
आत्मीय संवाद एवं विचारों का आदान-प्रदान हुआ। इन सभी खास अवसर पर श्रीमंत के सुपुत्र अक्षय भंसाली जी मौजूद थे।
Hemant Khandelwal  BJP Madhya Pradesh












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129