Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_खास_पहल: एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने ‘अपना घर आश्रम’ के प्रभुजियों संग मनाया बेटे का जन्मदिन, बांटे उपहार

गुरुवार, 19 नवंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) यांगचेन डोलकर भूटिया ने अपने बेटे का जन्मदिन अनूठे और संवेदनशील अंदाज में मनाया। उन्होंने आज शहर के 'अपना घर आश्रम' पहुंचकर वहां निवासरत प्रभुजियों के बीच बेटे का जन्मदिन सेलिब्रेट किया और खुशियां बांटीं।
इस अवसर पर एसपी भूटिया ने अपने बेटे को आश्रम के प्रभुजियों से मिलवाया। उन्होंने बेटे को आश्रम की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कैसे सभी लोग यहां एक परिवार की तरह मिल-जुलकर और प्रेमभाव से रहते हैं। कार्यक्रम के दौरान एसपी ने आश्रम में रह रहे सभी प्रभुजियों को जन्मदिन के उपलक्ष्य में उपहार भेंट किए और सभी को स्वल्पाहार कराया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की इस मानवीय और संवेदनशील पहल की आश्रम परिवार व शहरवासियों द्वारा सराहना की जा रही है। इस मौके पर अपना घर आश्रम के अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल सहित आश्रम के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129