गुना/सिवनी। जिस तरह हाथ की पांचों उंगलियां एक समान नहीं होतीं, ठीक उसी तरह सभी वर्दीधारी भी एक जैसे नहीं होते। मध्य प्रदेश पुलिस के दो बिल्कुल अलग-अलग चेहरे आज चर्चा का विषय बने हुए हैं।
जहां एक तरफ सिवनी जिले में एक कपल को गांजा रखने की धमकी देने और होटल मालिक से अवैध वसूली के गंभीर आरोपों के चलते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एएसपी से लेकर टीआई और अन्य स्टाफ को निलंबित कर सख्त संदेश दिया है, वहीं दूसरी तरफ गुना जिले की कुम्भराज पुलिस अपने मानवीय चेहरे के कारण हर तरफ वाहवाही बटोर रही है।
बुजुर्ग को लौटाई जीवनभर की कमाई, तस्वीर हो रही वायरल
गुना जिले के कुम्भराज थाना प्रभारी अमित अग्रवाल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है, जिसमें एक भावुक बुजुर्ग उनके सिर पर हाथ रखकर उन्हें दिल से आशीर्वाद दे रहे हैं।
गुना जिले के कुम्भराज थाना प्रभारी अमित अग्रवाल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है, जिसमें एक भावुक बुजुर्ग उनके सिर पर हाथ रखकर उन्हें दिल से आशीर्वाद दे रहे हैं।
दरअसल, शिवपुरी जिले के मूल निवासी और कुम्भराज थाना प्रभारी अमित अग्रवाल ने मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए एक 76 वर्षीय बुजुर्ग का 50 हजार रुपये नकद से भरा खोया हुआ बैग महज कुछ ही घंटों में तलाश निकाला। अपनी जीवनभर की जमा-पूंजी सुरक्षित वापस पाकर बुजुर्ग की आंखें भर आईं और उन्होंने थाना प्रभारी को गले लगाकर व सिर पर हाथ रखकर ढेरों दुआएं दीं।
थाना प्रभारी श्री अमित अग्रवाल ने स्वयं इस मामले की कमान संभाली और त्वरित कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग के चेहरे पर मुस्कान लौटाई। पुलिस के इस सराहनीय कार्य की पूरे क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है।
कुम्भराज पुलिस टीम को इस संवेदनशील और बेहतरीन कार्य के लिए #mamakadhamakanews शिवपुरी के चीफ एडिटर विपिन शुक्ला मामा, मोहन मेडिकल के संचालक दिनेश गुप्ता, उत्कृष्ट स्कूल के प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव, दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ संजय बेचैन आदि ने बहुत-बहुत बधाई दी हैं।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें