मुरैना। जिले के अम्बाह में मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम के दौरान अच्छा खासा हंगामा हो गया। मंच पर महिला पार्षदों की जगह उनके पति बैठे हुए थे, नपाध्यक्ष के पति जिनेश जैन भी कुर्सी पर जमे थे। यह देखकर मंच से नीचे बैठे निर्दलीय पार्षद विक्रम सिंह तोमर भड़क गए। उन्होंने सबके सामने ही सिस्टम पर सवाल उठाते हुए कहा किआमजनता ने महिलाओं को पार्षद चुना था तो उनकी जगह उनके पति मंच पर क्यों बैठे हैं। खास बात यह कि जब विक्रम तोमर पार्षद पतियों की मर्दानगी को चुनौती दे रहे थे, तब वे बेशर्मी के साथ हंस रहे थे।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें