Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_खास_खबर: जब गांव के एक बुजुर्ग ने कलेक्टर अर्पित वर्मा को दिया 'दाल-बाटी' का न्योता, सुनिए जिले के मुखिया ने मुस्कुराते हुए क्या कहा, देखिए video

शनिवार, 21 नवंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
*कलेक्टर की सादगी के कायल हुए ग्रामीण: दादाजी ने दिया दाल-बाटी का न्योता
shivpuri शिवपुरी। प्रशासनिक अधिकारी का मृदुल व्यवहार और संवेदनशीलता किस तरह आम जनता का दिल जीत सकती है, इसकी एक खूबसूरत बानगी शिवपुरी में देखने को मिली है। जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा अपनी सरल कार्यशैली के चलते ग्रामीणों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। कभी ग्रामीणों के साथ चारपाई पर बैठकर संवाद करना हो या उनके हाथों से प्रेमपूर्वक सिंघाड़ा खाना, कलेक्टर का यह अपनापन लोगों को बेझिझक अपनी बात रखने का साहस दे रहा है।
ताजा मामला पोहरी दौरे और 'मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर' के दौरान का है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे के बीच प्रशासनिक अमले के साथ मौजूद कलेक्टर अर्पित वर्मा जब तहसील शिवपुरी के ग्राम रातौर में स्वामित्व योजना के कार्यों का जायजा ले रहे थे, तभी गांव के एक बुजुर्ग ने बड़े ही आत्मीय भाव से उन्हें अपने घर दाल-बाटी खाने के लिए आमंत्रित कर लिया।
काम पूरा होने की रखी शर्त
जिले के मुखिया को इतने मनोयोग से ग्रामीण द्वारा भोजन का निमंत्रण देना चर्चा का विषय बन गया। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने भी बुजुर्ग के इस निश्छल प्रेम को स्वीकार किया, लेकिन इसके साथ जनहित की एक अनूठी शर्त भी जोड़ दी। उन्होंने मुस्कुराते हुए वादा किया कि ग्राम रातौर में स्वामित्व योजना के अंतर्गत होने वाली सभी 600 रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूर्ण होते ही वे दादाजी के घर दाल-बाटी खाने जरूर आएंगे। अब ग्रामीणों को बेसब्री से इंतजार है कि गांव में रजिस्ट्री का कार्य जल्द पूरा हो और जिले के कलेक्टर अपना वादा निभाने दादाजी के घर पहुंचें।
                    (देखिए video)
 अब चलिए जानते हैं इस प्रसंग के बाद जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा के मन में क्या भाव आए....
"ग्राम रातौर, तहसील शिवपुरी में स्वामित्व योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों के दौरान  गांव के एक दादाजी ने बड़े ही आत्मीय भाव से अपने घर पर दाल-बाटी खाने का आग्रह किया। उनके इस स्नेह और अपनत्व ने मन को छू लिया। ❤️😊
मैंने भी मुस्कुराते हुए उनसे कहा कि स्वामित्व योजना के अंतर्गत गांव में सभी कार्य पूर्ण हो जाने के बाद दाल-बाटी खाने उनके घर जरूर आऊंगा।
गांव के बुजुर्गों का यह निश्छल प्रेम, अपनापन और आत्मीयता ही जनसेवा के सफर की सबसे खूबसूरत पूंजी है।"











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129