Responsive Ad Slot

#धमाका_डिफरेंट: बड़े बेआबरू...कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशा की बैठक के दौरान विनम्र नेता के पुत्र को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बैठक से बाहर कर दिया!

कोई टिप्पणी नहीं

रविवार, 11 जनवरी 2026

शिवपुरी। कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशा की बैठक के दौरान विनम्र नेताजी के पुत्र को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बैठक से बाहर कर दिया। दरअसल बैठक में दिशा के सदस्य और जिले के अधिकारी, केंद्रीय मंत्री सिंधिया, विधायक, कलेक्टर और एसपी आदि को शामिल होना था। जिसके लिए बैठक शुरू होने से पूर्व तहसीलदार ने गैर सदस्यों को हॉल से बाहर भेज दिया था। इधर सुरक्षा में तैनात अधिकारी भी इस बात को लेकर सजग थे लेकिन नेताजी के पुत्र होने के चलते शायद बेटा जी कलेक्ट्रेट हॉल में जा पहुंचे और एक तरफ खड़े हो गए। द ग्रेट सिंधिया की नजर दो बार उनकी तरफ गई जिसके बाद उन्होंने कहा कि आप सदस्य नहीं है बैठक से बाहर जाइए। इसके बाद विनम्र पुत्र पूरी विनम्रता से चुपचाप बाहर निकल गए। 











#धमाका_न्यूज: एनएमओ शिवपुरी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर किया भव्य मैराथन का आयोजन video

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर नेशनल मेडिकोस ऑर्गेनाइजेशन, शिवपुरी द्वारा एक भव्य मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन में शासकीय मेडिकल कॉलेज शिवपुरी के विद्यार्थियों, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शिवपुरी के चिकित्सकों एवं चिकित्सक शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
मैराथन का आयोजन मेडिकल कॉलेज, शिवपुरी से ग्वालियर बायपास तक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. डी. परमहंस द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। वहीं अधीक्षक एवं एनएममो शिवपुरी अध्यक्ष डॉ. आशुतोष चौऋषि ने मशाल प्रज्वलित कर मैराथन की विधिवत शुरुआत की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया। मैराथन का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा *(स्वस्थ युवा, सशक्त राष्ट्र)* की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। आईएमए शिवपुरी से डॉ एम डी गुप्ता, डॉ एस के वर्मा, डॉ भगवत बंसल, डॉ पलक बंसल, डॉ पारुल बंसल, डॉ दिलीप जैन, डॉ. पूजा राजपूत, डाॅ. पारुल नेमा,, एनएमओ शिवपुरी से डॉ पंकज शर्मा (सचिव) डॉ राजेंद्र सिंह पवैया, डॉ ज्योति शुक्ला, शिवम् शर्मा
(विद्यार्थी प्रमुख, मध्यभारत प्रांत), भोला मेहता(छात्र सचिव), अनन्य वत्स(छात्र प्रमुख), मोहित मालव, जितेंद्र धाकड़, योगेश एवं छात्र छात्रा मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें करीब 150 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया, अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मान स्वरूप मेडल एवं प्रमाण पत्र बांटे गए.











#धमाका_न्यूज: 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एक भव्य 'स्वैच्छिक रक्तदान शिविर' का आयोजन

कोई टिप्पणी नहीं
*शिक्षा के साथ सेवा का संकल्प: रेडिएंट ग्रुप शिवपुरी के 25 वर्ष पूर्ण होने पर युवा दिवस पर होगा विशाल रक्तदान शिविर
​शिवपुरी। शिवपुरी जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने वाला शैक्षिक संस्थान 'रेडिएंट ग्रुप'  अपनी स्थापना का रजत जयंती वर्ष (Silver Jubilee) मना रहा है। 25 वर्षों के इस सफल सफर को यादगार बनाने के लिए संस्थान द्वारा आगामी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एक भव्य 'स्वैच्छिक रक्तदान शिविर' का आयोजन किया जा रहा है।
*​25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा:
विगत ढाई दशकों में रेडिएंट ग्रुप ने न केवल हजारों विद्यार्थियों के करियर को दिशा दी है, बल्कि जिले के शैक्षणिक परिदृश्य में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। संस्थान के पूर्व छात्र आज देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों और उच्च पदों पर कार्यरत हैं। रजत जयंती के इस अवसर पर संस्थान अपने उन सभी पूर्व विद्यार्थियों को पुनः कैंपस से जोड़ने और उन्हें समाज सेवा के इस महाकुंभ का हिस्सा बनाने जा रहा है।
​रेडिएंट ग्रुप शिवपुरी के संचालक शाहिद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और समाज के प्रति संवेदनशीलता है। स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं, इसलिए उनके जन्मदिवस पर रक्तदान से बड़ा कोई उपहार नहीं हो सकता। इस शिविर के माध्यम से एकत्रित रक्त जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक को सौंपा जाएगा, जिससे थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंद मरीजों की मदद हो सकेगी।
*​पूर्व छात्रों और अभिभावकों की सहभागिता:*
शिविर की विशेष बात यह है कि इसमें न केवल वर्तमान में पढ़ रहे छात्र ही नहीं बल्कि संस्थान के 'एलुमनाई नेटवर्क' (पूर्व छात्र) भी  इस कैंप में अपनी भागीदारी कर रहे हैं। छात्रों के अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है। रेडिएंट ग्रुप ने जिले के समस्त सामाजिक संगठनों, युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की है कि वे इस गौरवशाली उत्सव का हिस्सा बनें।
​रेडिएंट ग्रुप की ओर से प्रत्येक रक्तदाता को 'रजत जयंती विशेष सम्मान पत्र' और स्मृति चिन्ह भी भेंट किया जाएगा।
​अल्पाहार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं संस्थान परिसर में उपलब्ध रहेंगी।
​दून पब्लिक स्कूल एवं रेडिएंट ग्रुप की संचालिका डॉक्टर खुशी खान ने अपने समस्त स्टाफ एवं छात्रों के साथ इस कैंप मैं भागीदारी सुनिश्चित करते हुए शिवपुरी वासियों से अपील की है कि
"हम विगत 25 वर्षों से शिवपुरी की प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रहे हैं और प्रतिवर्ष रक्तदान ,वस्त्रदान,श्रमदान सहित अनेक सामाजिक कार्य करते रहते हैं इसी क्रम में अब समय है कि हम मिलकर समाज की रगों में जीवन का संचार करें। आइए, 12 जनवरी को रेडिएंट कॉलेज ,हाजी सन्नू मार्केट महल रोड स्थित परिसर पर पहुँचकर इस रक्तदान शिविर को ऐतिहासिक बनाएं।"
*​मुख्य कार्यक्रम:* स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
*​उपलक्ष्य:* रेडिएंट ग्रुप के 25 वर्ष एवं राष्ट्रीय युवा दिवस
*​दिनांक व समय: 12 जनवरी, सुबह 12बजे से शाम 4 बजे तक*
​स्थान: रेडिएंट ग्रुप परिसर हाजी सन्नू मार्केट महल रोड , शिवपुरी।











#धमाका_न्यूज: प्रशासन ने 80 बीघा शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया

कोई टिप्पणी नहीं
करेरा। नरवर के ग्राम तुर्कनी में स्थित लगभग 80 बीघा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से की गई सरसों एवं गेहूं की फसल को नष्ट कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जिला कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशन एवं  अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)  करैरा के मार्गदर्शन में तहसील नरवर के ग्राम तुर्कनी में स्थित लगभग 80 बीघा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से की गई सरसों एवं गेहूं की फसल को नष्ट कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्यवाही में मौके पर
तहसीलदार नरवर संतोष धाकड़, चौकी प्रभारी चेतन शर्मा, राजस्व निरीक्षक डी आर काकोड़िया, पटवारी विनीत भारद्वाज, उमेश शाक्य, अखिलेश जाटव, ग्राम पंचायत सचिव लोकेंद्र रावत एवं कोटवार उपस्थित रहे। उक्त कार्यवाही राजस्व एवं पुलिस अमले की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न की गई।
अवैध कॉलोनी विकसित करने को लेकर करेरा एसडीएम ने जारी किये नोटिस
 **सर्वे नंबर 2533,1970, 1848,1846 एवं 1898 के भूमि स्वामियों को नोटिस* 
 *करेरा जिला शिवपुरी*_ मध्य प्रदेश नगर पालिका कॉलोनी विकास नियम 2021 के अंतर्गत अवैध कालोनी विकसित करने के कारण जिला कलेक्टर के आदेशानुसार एसडीएम करेरा अनुराग निंगवाल ने सख्त कार्रवाई करते हुए पांच सर्वे नंबरों के भूमि स्वामियो के विरुद्ध कारण बताओं नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब मांगा है।
 जानकारी के अनुसार अवैध कालोनी विकसित करने के कारण सर्वे नंबर 2533/1/2/1/1/1/1/1/1/1 रकवा 1.0158 हैक्टर के भूमि स्वामी विनोद कुमार श्रीधर पहारिया को अवैध कॉलोनी का विकास कर 58_ 59 छोटे-छोटे भूखंडों का विक्रय किया है, वही सर्वे नंबर 1970/ 12/ 1/1/1/1/1/1/1/1 में रकवा रकवा 0. 8568 हेक्टर के भूमि स्वामी भागोनी एवं मिश्रीलाल पुत्र मटूबा जाटव द्वारा 36 से 38 लोगों को भूखंडों का विक्रय किया है , सर्वे क्रमांक 1848/2/1/3/1/1/1/1 रकवा 0.9426 के भूमि स्वामी प्रदीप, सुधीर,राजीव पुत्र गण शंभू दयाल एवं श्रीमती उर्मिला पत्नी शंभू दयाल श्रीवास्तव द्वारा 28 से 31 लोगों को छोटे-छोटे भूखंडों का विक्रय करने , सर्वे नंबर 1846/1/2/4/2/2/1/1/1/1/2 रकवा 0.9551 के भूमि स्वामी राजीव पुत्र शंभुदयाल, श्रीमती उर्मिला पत्नी शंभुदयाल श्रीवास्तव द्वारा 44 से 46 लोगों को छोटे छोटे भूखंडों के विक्रय करने एवं सर्वे नंबर1898/2/1/1/1/1/1 रकवा 2.6779 के भूमि स्वामी संतोष पुत्र बालकिशन त्रिपाठी एवं श्रीमती प्रीति पत्नी प्रमोद गुप्ता द्वारा 25 से 27 छोटे छोटे भूखंडों के विक्रय करने पर एसडीएम अनुराग निंगवाल ने नोटिस जारी कर तीन दिवस के अंदर समस्त अभिलेख सहित जवाब मांगा है अन्यथा कार्रवाई हेतु सक्षम अधिकारी को भेजा जाएगा।











© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129