Responsive Ad Slot

badrinath लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
badrinath लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

#धमाका_बड़ी_खबर: बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट सहित 5 श्रद्धालुओं की मौत

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

बद्रीनाथ। उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के पास (चाई गांव के निकट) बद्रीनाथ धाम से लौट रहा एक निजी कंपनी (ट्रांस भारत एविएशन) का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें सवार सभी 6 लोगों (5 श्रद्धालु और 1 पायलट) की मौत हो गई है। 
हादसे की वजह: शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा बर्फबारी और बेहद खराब मौसम के कारण हुआ। दोपहर करीब 1:14 बजे बद्रीनाथ से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद हाथी पर्वत और जोशीमठ घाटी के ऊपर हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया था।राहत और बचाव कार्य: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस और SDRF की टीमें संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।
इस दुखद हादसे में मारे गए पांचों यात्री और पायलट अलग-अलग राज्यों के रहने वाले थे। प्रशासनिक अधिकारियों और शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यात्रियों की पहचान इस प्रकार है:
पायलट: कैप्टन राजवीर सिंह, जो जयपुर (राजस्थान) के रहने वाले थे।
  • श्रद्धालु (यात्री): हेलीकॉप्टर में सवार यात्री मुख्य रूप से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों से ताल्लुक रखते थे। इनमें से कुछ यात्रियों के नाम सामने आए हैं:
    • विनोद देवी
    • तृष्टि सिंह
    • राजकुमार सुरेश जायसवाल
    • श्रद्धा राजकुमार जायसवाल 
प्रशासन अभी शवों को रेस्क्यू करने और मृतकों के परिजनों से संपर्क कर उनकी आधिकारिक पहचान और पते की पूरी पुष्टि करने में जुटा हुआ है।














#धमाका_धर्म: बद्रीनाथ धाम में श्रीमद्भागवत कथा का तृतीय दिवस, भक्तिमय वातावरण में उमड़े श्रद्धालु

कोई टिप्पणी नहीं

बुधवार, 30 सितंबर 2026

पंडित लक्ष्मीकांत शर्मा की रिपोर्ट 
बद्रीनाथ धाम। भगवान बद्रीविशाल की पावन नगरी बद्रीनाथ धाम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। शिवपुरी से 65 श्रद्धालु इस धार्मिक यात्रा में शामिल होकर कथा का श्रवण कर रहे हैं।
 यह आयोजन श्री मंशापूर्ण मंदिर के महंत अरुण कुमार शर्मा (राम जी ) के सानिध्य में संपन्न हो रहा है। जिसमें आचार्य पंडित लक्ष्मीकांत शर्मा एवं शास्त्री राजेश कृष्ण दुबे द्वारा पूजन और मूल पाठ किया जा रहा हैं।
तृतीय दिवस की कथा में साध्वी किशोरी दासी जी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए भगवान की भक्ति, सत्संग और सदाचार के महत्व पर प्रकाश डाला गया ओर बद्रीनाथ भगवान की महिमा का भी वर्णन किया गया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में भाव-विभोर नजर आए तथा भजनों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
बद्रीनाथ धाम की दिव्य और आध्यात्मिक भूमि पर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक अनुभव बन रहा है। यात्रा में शामिल सभी भक्त भगवान बद्रीविशाल के दर्शन एवं कथा श्रवण कर धर्म और अध्यात्म की अनुभूति प्राप्त कर रहे हैं।

#धमाका_शोक_खबर: बजरंग दल के पूर्व विभाग सह संयोजक एवं सर्व ब्राह्मण महासभा संघ के प्रंतीय संगठन मंत्री मनोज गुरु के बडे भाई एवं सौरव शर्मा के पिता संतोष शर्मा महाराज का बद्रीनाथ धाम में निधन

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 20 सितंबर 2025

शिवपुरी। अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बजरंग दल के पूर्व विभाग सह संयोजक एवं सर्व ब्राह्मण महासभा संघ के प्रंतीय संगठन मंत्री मनोज गुरु के बडे भाई एवं सौरव शर्मा के पिता संतोष शर्मा महाराज जी का कल रात्रि में देवलोक गमन बद्रीनाथ धाम में हो गया है। जिनका अंतिम संस्कार भगवान बद्री विशाल के धाम में ही किया जाएगा एवं शिवपुरी आकर उनके निज निवास  द्वारकापुरी कालोनी शिवपुरी पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 















#धमाका_धर्म: देश के प्रमुख तीर्थ बद्रीनाथ पर कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद भागवत कथा, कथा व्यास आचार्य पं. श्री राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री जी नरवर वालों के श्रीमुख से हो रहा कथा का वाचन, मुख्य यजमान पंडित सतीश उपाध्याय जी (अमरपुर वाले) के साथ सैकड़ों भक्त कर रहे कथा श्रवण

कोई टिप्पणी नहीं

बुधवार, 27 अगस्त 2025


शिवपुरी। देश के प्रमुख तीर्थ बद्रीनाथ धाम में 
श्री बांके बिहारी सिद्धि विनायक सेवा मण्डल नरवर जिला शिवपुरी द्वारा
26 अगस्त 2025 से श्रीमद भागवत कथा रसोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसे लेकर शिवपुरी के रेलवे स्टेशन से बीते रोज 108 श्रद्धालु ट्रेन से रवाना हुए। हरिद्वार होते हुए सकुशल बद्रीनाथ सोमवार की शाम पहुंचे। जिसके बाद आज मंगलवार 26 को विशाल कलश यात्रा धाम क्षेत्र में निकाली गई। जो बद्री विशाल के मंदिर पहुंची। इस तरह बद्रीनाथ धाम पर कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा कथा व्यास आचार्य पं. श्री राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री जी नरवर वालों के श्रीमुख से आरम्भ हुई। कथा व्यवस्थापक डॉ सुनील सक्सेना ने बताया कि इस कथा के मुख्य यजमान पंडित सतीश उपाध्याय जी (ग्राम अमरपुर वाले) निवासी शिव कॉलोनी शिवपुरी हैं। जिनके साथ सैकड़ों भक्त
कथा श्रवण करने बद्रीनाथ में मौजूद हैं।
 इधर सतीश जी के बड़े भाई पुरुषोत्तम उपाध्याय ने बताया कि प्रिय भागवत वृन्द, सहर्ष सप्रज्ञय धर्मानुरागी सज्जन वृन्द को ज्ञात हो कि श्री बद्रीनारायण धाम में 108 यजमानों द्वारा श्रीमद् भागवत कथा रसोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, श्रद्धेय पं. श्री राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री जी व्यास पीठ पर विराजमान होकर अपनी सुधास्तविणी वाणी से कथा अमृतपान करा रहे है, जिससे अपार आनंद की अनुभूति हो रही है। इस पुनीत यज्ञ में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।
इस तरह आयोजित होगा कार्यक्रम
श्री बांके बिहारी सिद्धि विनायक सेवा मण्डल नरवर के तत्वावधान में अष्टोत्तरशत भागवत मूल पारायण श्री बद्रीनारायण धाम में श्रीमद् भागवत कथा रसोत्सव कार्यक्रम दिनांक 26 अगस्त से 01 सितम्बर 2025 तक कथा स्थल  कंचन रूप होटल, श्री बद्रीनारायण धाम में आयोजित की जा रही है। 
कथा व्यास
आचार्य पं. श्री राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री
(वृन्दावन धाम) नरवर मो. 9981457018
मुख्य यजमान परिवार जन
श्रीमती रुकमणी - पुरुषोत्तम उपाध्याय
श्रीमती मनोरमा - सतीश कुमार उपाध्याय
श्रीमती सुशीला पाण्डे
निवेदक- सुनील सक्सैना - शिल्पी सक्सैना, विपिन-श्रीमती नीलू शुक्ला।













© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129