Responsive Ad Slot

bihar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
bihar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

#धमाका_बड़ी_खबर: Bihar Chunav Result 2025 : NDA की डबल सेंचुरी, भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी, पीएम मोदी ने कहा, "गंगा बिहार से होकर बंगाल तक पहुंचती है"

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 14 नवंबर 2025

सार: बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद पटना से लेकर दिल्ली तक जश्न का माहौल है। सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। वहीं, महागठबंधन की करारी हार हुई है।
Delhi दिल्ली। Bihar Chunav Result 2025 : भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से अंतिम नतीजों का ऐलान शुरू हो गया है। सत्तारूढ़ NDA की बिहार में बंपर जीत हुई है। बिहार चुनाव में एनडीए की आंधी चली है, 200 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की गई है। महागठबंधन की करारी हार हुई है, 35 सीटों के फेर में वो फंस चुकी है। यहां भी कांग्रेस सिर्फ 6 सीटों पर जीत पाई है, वीआईपी का खाता तक नहीं खुला है और राजद तो सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने के बाद भी 25 सीटों पर ही जीत पाई है। एनडीए खेमे की बात करें तो सभी दलों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बीजेपी 90 सीटों पर जीती है, जेडीयू 84 और चिराग पासवान की पार्टी 19 सीटों पर आगे है। बाकी सहयोगी दलों ने भी बेहतर स्ट्राइक रेट दिखाया है। इस अप्रत्याशित जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जोरदार भाषण दिया है। उन्होंने बीजेपी के दिल्ली दफ्तर में बिहार की जनता का आभार व्यक्त किया है। पटना से लेकर दिल्ली तक जश्न शुरू हो गया है। पीएम मोदी समेत बीजेपी के बड़े नेता पार्टी मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में बिहार की जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि बिहार में कट्टा सरकार कभी वापस नहीं लौटेगी। बता दें कि बिहार में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन के बीच सीधी लड़ाई थी। एनडीए के प्रमुख दलों में जनता दल यूनाइटेड (JDU), भारतीय जनता पार्टी (BJP), लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) शामिल हैं। वहीं, महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी (VIP), वाम दल और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) हैं।
पीएम मोदी ने कहा, सुशासन की जीत हुई है, विकास की जीत हुई है, जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है, सामाजिक न्याय की जीत हुई है। बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा। एनडीए ने राज्य का चौतरफा विकास किया है। लोगों ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे विजन को देखकर हमें भारी बहुमत दिया है। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और एनडीए परिवार के हमारे सहयोगी चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी जी और उपेंद्र कुशवाहा जी को इस जबरदस्त जीत के लिए हार्दिक बधाई देता हूं।
मैं एनडीए के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अथक परिश्रम किया है। उन्होंने जनता के बीच जाकर हमारे विकास के एजेंडे को सामने रखा और विपक्ष के हर झूठ का मजबूती से जवाब दिया। मैं उनकी हृदय से सराहना करता हूं! 
आने वाले समय में हम बिहार के विकास, यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्य की संस्कृति को नई पहचान देने के लिए बढ़-चढ़कर काम करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यहां की युवा शक्ति और नारी शक्ति को समृद्ध जीवन के लिए भरपूर अवसर मिले। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि गंगा बिहार से होकर बंगाल तक पहुंचती है। बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का मार्ग भी प्रशस्त कर दिया है। मैं बंगाल के भाइयों-बहनों को भी आश्वस्त करता हूं कि अब आपके साथ मिलकर भाजपा पश्चिम बंगाल से भी जंगल राज को उखाड़ फेंकेगी। आज की यह विजय एक नई यात्रा की शुरुआत है। बिहार ने जो भरोसा हम पर जताया है, उसने हमारे कंधों पर जिम्मेदारी और बढ़ा दी है। मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं... आने वाले पांच सालों में बिहार और तेज गति से आगे बढ़ेगा। बिहार में नए उद्योग लगेंगे। बिहार के नौजवानों को बिहार में ही रोजगार मिले, इसके लिए काम किया जाएगा। बिहार में निवेश आएगा, और यह निवेश ज्यादा नौकरियां लेकर आएगा। बिहार में पर्यटन का विस्तार होगा, लोगों को बिहार का नया सामर्थ्य दिखाई देगा। बिहार में हमारे तीर्थों, आस्था के स्थानों और ऐतिहासिक धरोहरों का कायाकल्प होगा।
दोनों चरणों में हुआ रिकॉर्ड मतदान
मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने कहा कि मंगलवार को 122 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 68.79 प्रतिशत रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया, जो राज्य के चुनावी इतिहास में अब तक की सर्वाधिक संख्या है। उन्होंने जानकारी दी कि पहले चरण का मतदान छह नवंबर को हुआ था और उसमें 65.08 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। दो चरणों में हुए चुनाव में 66.90 प्रतिशत का ऐतिहासिक मतदान दर्ज किया गया।। यह आंकड़ा पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले 9.6 फीसदी ज्यादा है।
बिहार ने राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ आरोपों को खारिज किया: विनोद तावड़े
बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मिली प्रचंड जीत पर खुशी जताते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य प्रभारी विनोद तावड़े ने शुक्रवार को कहा कि बिहार की जनता ने राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ संबंधी दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया। तावड़े ने कहा कि बिहार के मतदाताओं ने “सच और झूठ को अलग पहचानने की क्षमता दिखाते हुए” फर्जी दावों पर विश्वास नहीं किया। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ आरोप को ही देख लीजिए। अगर किसी को पहले से पता था कि बिहार के चुनावी नतीजे कैसे आएंगे, तो वह राहुल गांधी थे। इसलिए वे दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन करके पहले से ही अपनी हार का बहाना बना रहे थे, मानो कहना चाह रहे हों कि हम हार गए क्योंकि वोट चोरी हो गए। लेकिन बिहार में वोट चोरी जैसी कोई बात थी ही नहीं।
Nitish Kumar
Chirag Paswan
Jitan Ram Manjhi
Upendra Kushwaha
















#धमाका_बड़ी_खबर: बड़े और चर्चित क्रिमिनल लॉयर ने बोला झूठ, जज ने भेजा जेल, देखिए video

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 21 जून 2025

Bihar बिहार। ये बड़ा मामला बिहार के दरभंगा का है, जहां पेशे से एक वकील हत्या के मामले में आरोपी है उनका केस जिस कोर्ट में चल रहा है उसमें उन्हें शुक्रवार को पेश होना था लेकिन पेशी से छूट के लिए उन्होंने जनपद से बाहर होने का हवाला देकर छूट मांगी, लेकिन थोड़ी देर बाद उसी कोर्ट में अपने मुवक्किल के साथ उसकी पैरवी के लिए पहुंच गये। जज ने वकील के द्वारा कोर्ट में दी गयी जानकारी पर उनके झूठ को पकड़ लिया और जज ने कोर्ट में ही वकील को गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया। पकड़े गये वकील की गिनती दरभंगा के बड़े और चर्चित क्रिमिनल लॉयर में होती है।
जानकारी के अनुसार जिले के चर्चित और बड़े क्रिमिनल लॉयर में गिने जाने वाले अंबर इमाम हाशमी करीब 32 साल पुराने हत्या के एक मामले में आरोपी थे। इसी मामले में तीन अन्य भी आरोपी थे। शुक्रवार को इसी मामले की व्यवहार न्यायालय में एडीजे तृतीय सुमन कुमार दिवाकर की अदालत में सुनवाई होनी थी, लेकिन सुनवाई के पहले ही लॉयर अंबर इमाम हाशमी ने फॉर्म 317 भरकर कोर्ट को यह जानकारी दी कि वह जिले से बाहर हैं।
                (Vairal video)
मामले में रोमांचक मोड़ तब आ गया जब सुमन कुमार दिवाकर की ही अदालत में लॉयर अंबर इमाम हाशमी एक दूसरे केस में बहस करने के लिए पहुंच गये। जिले से बाहर होने की जानकारी देने वाले जज को बहस के लिए पहुंचा देख जज ने लॉयर से पूछा कि आप तो अवकाश पर हैं तो बहस करने कैसे पहुंच गए? इसके बाद जज ने लॉयर को कस्टडी में लेने का आदेश दे दिया। इसके बाद पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।जज के आदेश के बाद भारी पुलिस बल अदालत पहुंचा, जहां लॉयर अंबर हाशमी को कस्टडी में ले लिया गया। इससे वकीलों में रोष फैल गया है और वकील की रिहाई न होने पर बहिष्कार की चेतावनी दी है। 









#धमाका बड़ी खबर: Earthquake News: नेपाल, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक हिली धरती, नेपाल में एक हजार घर को नुकसान, 126 की मौत

कोई टिप्पणी नहीं

मंगलवार, 7 जनवरी 2025

दिल्ली। नेपाल, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के साथ देश के कई हिस्सों में आज सुबह-सुबह धरती कांप उठी। मंगलवार तड़के दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, कुछ पल तक चीजें हिलने लगीं। दिल्ली-एनसीआर, एमपी और बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर समेत उत्तर भारत में मंगलवार तड़के सुबह करीब 6.35 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।खासकर उत्तर भारत के कई शहरों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल बॉर्डर पर तिब्बत के पास बताया जा रहा है। इसकी तीव्रता 7.1 थी, यह 6.35 बजे आया। जिससे करीब एक हजार घरों को नुकसान हुआ जबकि 126 लोगों की मौत की खबर है। लोगों ने बताया कि भूकंप एक दो नहीं बल्कि कई बार आया, तीन घंटे में 50 झटके महसूस किए गए। इधर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर में रहने वाले लोगों की भूकंप से नींद खुली। भूकंप इतना तेज था कि लोग डरकर नींद से उठ गए और घर से बाहर निकल आए। 















#धमाका न्यूज: शिवपुरी के "अपना घर आश्रम से परिवारजनों के बीच पहुंचे 2 प्रभुजी"

कोई टिप्पणी नहीं

रविवार, 29 दिसंबर 2024

दो प्रभुजियो की हुई घर वापसी
शिवपुरी। शिवपुरी के "अपना घर आश्रम" से दो प्रभुजियों की घर वापसी हुई। इन दो प्रभुजियों को बीते कुछ समय पहले गुना से शिवपुरी के अपना घर आश्रम में लाया गया था अपना घर आश्रम कि प्रबंधन के प्रयासों से इन दोनों प्रभु जियों की घर वापसी हो गई है प्रभु जियों के घर वापसी के बाद उनके परिवार जन भी खुश है।
अपना घर आश्रम संचालकों ने बताया  कि गुना से वर्ष 2023 में बृजेश उर्फ राजू सिंह को लाया गया था। बृजेश उर्फ राजू सिंह को गुना से रेस्क्यू कर लाया गया था। शिवपुरी की अपना घर आश्रम में शिफ्ट किए जाने के बाद बृजेश उर्फ राजू सिंह  के स्वास्थ्य में सुधार हुआ और उनसे उनके परिवार जनों की पूछताछ और अन्य प्रयासों से उनके परिवारजनों का पता चला। जिसमें पता चला कि उक्त बृजेश उर्फ राजू सिंह 25 साल पहले अपने परिवारजनों से बिछड़ गए थे। उसके बाद में वह विभिन्न स्थानों से होते हुए गुना पहुंचे। गुना के बाद इन्हें अपना घर आश्रम में शिफ्ट किया गया।  जांच पड़ताल में पता चला कि बृजेश उर्फ राजू सिंह बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले हैं। मानसिक स्थिति खराब होने के कारण में वह 25 साल पहले अपने घर से बिछड़ गए थे। 25 साल बिछड़ने के बाद इनका परिवार भी समस्तीपुर से इंदौर शिफ्ट हो गया। अब जाकर इनके परिवार वालों का पता चला है। बृजेश उर्फ राजू सिंह अपने परिवारजनों से पिछड़े थे तब उनका 8 साल का लड़का था अब वह 25 साल का हो गया और उसकी शादी हो गई है अपने घर आश्रम पहुंचकर उन्होंने बृजेश उर्फ राजू सिंह को घर वापसी पर खुशी जाहिर की।
इसी तरह दूसरे प्रभु जी रमाकांत पांडे जो 5 महीने पहले गुना से शिफ्ट किए थे उनकी परिवार जनों का भी पता चल गया है और उनकी भी घर वापसी हो गई है।















© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129