Responsive Ad Slot

dhar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
dhar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

#धमाका_बड़ी_खबर: धार के रिहायशी इलाके में तेंदुआ की इंट्री, 4 को किया घायल, रेस्क्यू टीम में शामिल वन कर्मी पर भी किया अटैक

कोई टिप्पणी नहीं

बुधवार, 22 अप्रैल 2026

धार। MP के धार जिले में रिहायशी इलाके में तेंदुआ की इंट्री से सनसनी फैल गई। लोगों ने देखा और जब उसे भगाने की कोशिश की तो तेंदुआ ने 4 को हमला कर घायल कर दिया। जब इस बात की सूचना देकर रेस्क्यू टीम को बुलाया तो टीम में शामिल वन कर्मी पर भी तेंदुआ ने अटैक कर दिया। घटना का वीडियो वायरल हुआ है। बता दें कि #धार जिले के धामनोद वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुजरी की डेहरिया बस्ती में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेंदुआ अचानक रिहायशी इलाके में घुस आया। तेंदुए ने चार ग्रामीणों को घायल कर दिया। हालात को काबू करने पहुंचे वन विभाग के एक कर्मचारी को भी चोट आई है।
#MadhyaPradesh













#धमाका बड़ी खबर: कार में खेल रहे 4 मासूम बच्चों की मौत

कोई टिप्पणी नहीं

सोमवार, 4 नवंबर 2024

Dhar धार। कार का गेट लॉक होने से कार में खेल रहे 4 मासूम बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई है। मध्यप्रदेश के धार निवासी एक ही परिवार के चार बच्चों की गुजरात के अमरेली तालुका के रंधिया गांव में मौत हुई। चारों बच्चे एक कार में खेल रहे थे तभी कार का गेट लॉक हो गया। दम घुटने से बच्चों की जान चली गई। धार के कुक्षी का रहने वाला ये परिवार अमरेली में मजदूरी करता है। मरने वालों में दो बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि चारों बच्चों के माता-पिता कुछ दिन पहले ही मध्य प्रदेश के धार से अमरेली के रंधिया गांव गए थे। माता-पिता रोजाना की तरह दूसरी जगह मजदूरी करने गए हुए थे। चारों बच्चे (2 बेटियां और 2 बेटे) कार के पास ही खेल रहे थे। डीवाईएपी चिराग देसाई ने बताया कि बच्चों में से एक के हाथ मकान मालिक भरतभाई मंदानी की कार की चाबी लग गई थी। इसी से बच्चों ने कार का गेट खोला और कार के अंदर ही खेलने लगे। इसी दौरान कार लॉक हो गई। शाम तक किसी की भी बच्चों पर नजर नहीं पड़ी।
जब शाम को माता-पिता घर लौटे और बच्चों की तलाश की तो चारों बच्चों के शव कार में मिले। बच्चों के नाम सुनीता (7 साल), सावित्री (5 साल), कार्तिक (2 साल) और विष्णु (5 साल) हैं।
न जाने कार की चाबी बच्चों के हाथ कैसे लगी: कार मालिक
इस बारे में कार के मालिक भरतभाई ने कहा कि 7 बच्चों वाला यह परिवार मध्यप्रदेश के धार जिले से हमारे यहां खेत पर मजदूरी करने आया था। परिवार मेरे ही मकान में रहता था। मैंने रोजाना की तरह कार पास में ही पार्क की थी। न जाने बच्चों के हाथ कैसे कार की चाबी लग गई और वे गेट खोलकर अंदर बैठ गए। मैं भी कार पार्क करने के बाद घर के दूसरे कामों में लग गया था। शाम को जब बच्चों के पिता सोबियाभाई मचार पत्नी के साथ घर लौटे तो मुझे भी बच्चों के गुम होने की खबर हुई। तलाश करने पर बच्चे कार में मिले। हमने सरपंच और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अमरेली अस्पताल ले जाया गया।















धमाका बड़ी खबर: धार के पीथमपुर में प्लास्टिक पाइप्स में लगी भीषण आग, 8 दमकल जुटी बुझाने, देखिए VIDEO

कोई टिप्पणी नहीं

मंगलवार, 11 जून 2024

धार। औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सेक्टर तीन इलाके में आज सुबह करीब 7 बजे के आस पास एक पाइप नामक कंपनी में अचानक आग लग गई। आग कंपनी के गोडाउन इलाके में लगी जहा हजारों पाइप आग की चपेट में आ गए। आग का धुंआ करीब दस किलोमीटर से ज्यादा दूर से देखा गया। प्राथमिक जानकारी में कंपनी में आग में किसी के फंसे होने की जानकारी नहीं थी प्लास्टिक पाइप होने से आग बुझाने में परेशानी सामने आई।
आग की सूचना पर पीथमपुर इंदौर धार और बदनावर से फायर फायटर की करीब 8 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने का प्रयास करती देखी गई। नगर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा और तीन थाने का बल भी मौके पर मौजूद था।















© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129