धार। औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सेक्टर तीन इलाके में आज सुबह करीब 7 बजे के आस पास एक पाइप नामक कंपनी में अचानक आग लग गई। आग कंपनी के गोडाउन इलाके में लगी जहा हजारों पाइप आग की चपेट में आ गए। आग का धुंआ करीब दस किलोमीटर से ज्यादा दूर से देखा गया। प्राथमिक जानकारी में कंपनी में आग में किसी के फंसे होने की जानकारी नहीं थी प्लास्टिक पाइप होने से आग बुझाने में परेशानी सामने आई।आग की सूचना पर पीथमपुर इंदौर धार और बदनावर से फायर फायटर की करीब 8 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने का प्रयास करती देखी गई। नगर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा और तीन थाने का बल भी मौके पर मौजूद था।











%20(1)%20(1)%20(1).webp)
%20(1)%20(1)%20(1)%20(1).webp)
%20(1)%20(1)%20(1)%20(1).webp)

सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें