Responsive Ad Slot

etawah लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
etawah लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

#धमाका_खास_खबर: वायरल गर्ल मोनालिसा का लाल घाघरा चोली में खूबसूरत लुक देख आप करेंगे वाओ वाओ, मोनालिसा ने शुरू की 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की शूटिंग, फिल्म के सेट से तस्वीरें वायरल

कोई टिप्पणी नहीं

रविवार, 20 जुलाई 2025

#Dhamaka_Special_News: You will go wow after seeing the beautiful look of viral girl Monalisa in red Ghaghra Choli, Monalisa started shooting for 'The Diary of Manipur', pictures from the sets of the film go viral
इटावा। महाकुंभ मेला 2025 की रुद्राक्ष वाली वायरल गर्ल मोनालिसा की घाघरा चोली में खूबसूरत तस्वीरें देखकर आप वाओ वाओ कर उठेंगे। मोनालिसा ने अपनी पहली फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म के सेट से उनके लुक वाली तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। लाल घाघरा चोली में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने लंबे विवाद के बाद 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की शूटिंग इटावा में शुरू कर दी है। फिल्म के सेट से मोनालिसा और उनके को-एक्टर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं। फिल्म में मोनालिसा एक आर्मी ऑफिसर की बेटी का किरदार निभाने जा रही हैं। मोनालिसा 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में अपने आर्मी ऑफिसर पिता के लिए संघर्ष करती हैं। वह पिता की तरह ही आर्मी ज्वाइन करने का सपना देखती हैं। फिल्म में मोनालिसा के साथ अमित राव, दिनेश त्रिवेदी और अभिषेक त्रिपाठी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
'द डायरी ऑफ मणिपुर' मणिपुर की सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिसमें एक लव स्टोरी और बेटी के संघर्ष को दिखाया जाएगा। फिल्म की शूटिंग देवी माँ के मंदिर में नारियल तोड़कर शुरू की गई है।
'द डायरी ऑफ मणिपुर' को धीरेंद्र चौबे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इटावा के फेमस राजा सुमेर सिंह किला में हो रही है और इसकी सिनेमैटोग्राफी साहिल अंसारी कर रहे हैं। फिल्म का म्यूजिक शेखर संतोष ने दिया है और गीत सनोज मिश्रा ने लिखे हैं।
'द डायरी ऑफ मणिपुर' के सेट से कुछ और तस्वीरें शेयर करते हुए सनोज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "जनता जनार्दन की जय हो सत्य की जय हो विरोधियों साजिशकर्ताओं को सद्बुद्धि मिले और सभी को समुचित जवाब मिले इसी आशा और उम्मीद के साथ मोनालिसा की फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की शूटिंग शुरू कर दी है"। सनोज मिश्रा ने आगे लिखा, "ये सब आप लोगों की शुभकामनाओं से संभव हो पाया है अन्यथा लोग कह रहे थे कि मेरी कहानी खत्म है... जबकि कहानी अब शुरू हो रही है। एक विशाल सिनेमा का उदय हो रहा है। जिसके पर्दे के पीछे की कहानी बॉलीवुड में हमेशा याद की जाएगी कि एक निर्देशक को झूठे रेप केस में फंसाया गया लेकिन फिर भी कारवां नहीं रुका।"
सनोज मिश्रा ने आखिरी में लिखा, "जेल से आकर तुरंत फिल्म शुरू करना मेरे लिए बहुत बड़ा चैलेंज था। इसके लिए हमारी टीम ने रात दिन मेहनत की और अब परिणाम आपके सामने है सभी अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखिए।" इससे पहले
सनोज मिश्रा ने बताया था कि मोनालिसा के पिजा जय सिंह उनसे मिलने मुंबई गए थे।

धमाका महाशिवरात्रि स्पेशल स्टोरी, भारेश्वर महादेव, इटावा के भरेह गांव में अद्भुत भारेश्वर महादेव का महाभारत कालीन मंदिर

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2023

(संजय शर्मा की रिपोर्ट)
*महाशिवरात्रि पर एक हफ्ते तक होते हैं धार्मिक आयोजन
*भारेश्वर महादेव से लौटकर संजय आजाद की रिपोर्ट
कृत शालिनी मध्य देशे ख्याता भरेह नगरी, किल तत्र राजा राजीव लोचन रतो भगवन्त देवा। इस श्लोक के माध्यम से भारेश्वर महादेव मंदिर का वर्णन हमें देखने मिलता है बनारस के विद्वान नीलकंठ भट्ट ने भगवन्त भास्कर नामक ग्रंथ में मंदिर की महिमा का वर्णन करते हुए यह श्लोक लिखा है। एक बिल्वपत्रम एक पुष्पम एक लोटा जल की धार दयालु रिझ देत हैं चंद्रमौली फल चार,, बाघाम्बरम भस्माम्बरम जटा जूट निवास, आसन जमाए बैठे हैं कृपासिंधु कैलाश महाशिवरात्रि से ठीक पहले हम आपको बताने जा रहे हैं भगवान भोलेनाथ के प्राचीनतम मंदिर भारेश्वर महादेव के बारे में,इस बार
हम आपको इटावा जिले के भरेह गांव में स्थित भारेश्वर महादेव के बारे में बताने वाले हैं जो महाभारत कालीन मंदिर है यानी कि पांच हजार वर्ष से भी ज्यादा पुराना मंदिर है और इस मंदिर की विशेषता यह है की यहां मंदिर के ऊपर कई बार बिजली गिर चुकी है उसके बाद भी यह मंदिर पूरी शान के साथ आज खड़ा हुआ
है। मंदिर के पीछे की ओर आल्हा उदल का प्राचीनतम अखाड़ा आज भी मौजूद है जो आज भुतहा खंडहर में तब्दील हो चुका है। मंदिर की लोकेशन के बारे में पढ़कर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मंदिर कितना सुंदर और भव्य होगा। जमीन से मंदिर की ऊंचाई लगभग 500 फुट है जहां पर  सीढ़ियां चढ़कर ऊपर जाना पड़ता है और यदि आप अपने वाहन से भी जाना
चाहे तो अब ऊपर तक जाने के लिए निर्माण हो चुका है और अब  ऊपर विशाल शिखर भगवान भोलेनाथ के ऊपर बना हुआ है जहां से आप कई किलोमीटर तक के दृश्य आसानी से देख सकते हैं मंदिर के ठीक सामने चंबल और यमुना का बेजोड़ संगम है उस नयनाभिराम दृश्य को देखकर आप स्वयं ही यहां पर दोबारा आए बिना नहीं रह सकेंगे।
शिवालय के अंदर भगवान भोलेनाथ की विशाल शिवलिंग है  शिवलिंग के चारों ओर उज्जैन के महाकाल मंदिर जैसी छोटी सी रेलिंग लगाकर सजावट की गई है। भोलेनाथ के ठीक सामने नंदी महाराज बैठे हुए हैं जो विशेष पत्थर के बनवाए गए हैं ऐसी मान्यता है कि अपनी कोई मनोकामना यदि आप नंदी महाराज के कानों में कहकर जाते हैं तो वह अवश्य पूरी होती हैं भगवान भोलेनाथ नंदी द्वारा आपके आवेदन पर जल्दी विचार करते हैं। लगभग 500 फुट ऊपर शिखर के चारों ओर विशाल चबूतरानुमा स्थान है जहां पर बैठकर आप ताजा और तेज हवाओं का आनंद ले सकते हैं और हर मौसम में यहां आनंद ही आनंद बरसता है यहां पर उपस्थित मंदिर के पुजारी चंबल गिरी महाराज ने बताया कि इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहां पर किसी भी तरह का सीमेंट,चूना, गारा नहीं लगाया गया है मुख्य मंदिर सीधा पहाड़ काटकर ही बना है मंदिर महाभारत कालीन है, जहां पर पांडवों ने अपना अज्ञातवास का कुछ समय काटा था। मंदिर के सामने जो चंबल और यमुना जी का संगम है बहुत देखने लायक है जब दो अलग रंगो का जल मिलकर एक हो जाता है। एक समय ऐसा था कि यहां से दिल्ली आगरा और कोलकाता तक जहाज चलते थे और खूब व्यापार होता था अभी वर्तमान में यहां पर स्लोव निर्माण कार्य चल रहे हैं जो उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कराए जा रहे हैं जिससे मंदिर पर ऊपर चढ़कर जाने वालों को परेशानी से बचाया जा सके।
साहित्यकारों ने भी अपनी रचनाओं में लिखा है भारेश्वर महादेव का इतिहास
मंदिर के इतिहास के बारे में कई साहित्यकार और इतिहासकारों में भी लिखा है उन्होंने बताया है कि किस तरह महाभारत काल में पांडवों ने यहां अपना अज्ञातवास काटा और अंग्रेजों के विरुद्ध पुराने समय में भारेश्वर महादेव मंदिर पर किस तरह युद्ध प्रशिक्षण दिया गया था। 
बनारस के विद्वान नीलकंठ भट्ट ने भगवन्त भास्कर नामक ग्रंथ में मंदिर की महिमा का वर्णन करते हुए लिखा है
कृत शालिनी मध्य देशे ख्याता भरेह नगरी, किल तत्र राजा राजीव लोचन रतो भगवन्त देवा। बताते हैं कि भरेह के राजा रूपसिंह ने अंग्रेजी साम्राज्य के खिलाफ इस स्थल पर सेना की प्रशिक्षण कार्यशाला बनाई थी। गांव के पुराने लोग बताते हैं कि एक बार जब अंग्रेजों ने मंदिर को घेर लिया तो मंदिर से निकले ततैया (बर्रो) ने उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था। यमुना चंबल संगम पर स्थित भारेश्वर महादेव मंदिर प्राचीन काल से आध्यात्मिक ज्ञान एवं तपस्या का केंद्र रहा है। मान्यता है कि विद्वान नीलकंठ ने कर्मकांड एवं दंड के 12 मयूक (ग्रंथ) एवं आयुर्वेदिक ग्रंथ इसी मंदिर में रहकर लिखा था। आगरा जाते समय गोस्वामी तुलसीदास भी इस मंदिर में कुछ समय रहे। परमहंस गुंधारी लाल ने भारेश्वर महाराज की तपस्या कर अपना कर्मक्षेत्र ग्राम बडेरा को बनाया। परमहंस पुरुषेात्तम दास महाराज ने बिना भोजन व जल के भोलेनाथ की तपस्या की। भागवताचार्य पंडित रजनीश त्रिपाठी के अनुसार पांडवों ने अज्ञातवास के समय भगवान श्रीकृष्ण के निर्देश पर शंकर भगवान की आराधना हेतु भीमसेन द्वार व शंकर की विशाल पिंडी की स्थापना की थी, जिसकी द्रोपदी सहित पांचों पांडवों ने पूजा अर्चना की। मान्यता के अनुसार जो भक्त भगवान भोले नाथ की पूजा करके बाहर नंदी के कान में जो भी मनोकामना मांगता है। वह शीघ्र ही पूरी हो जाती है।
भारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने का मार्ग
भारेश्वर महादेव का मंदिर इटावा जिले के भरेह ग्राम में स्थित हैं। यहां पर पहुंचने के लिए आपको बता दें कि यदि आप इंदौर, दिल्ली, राजस्थान आदि जगह से आ रहे हैं तो सीधा रास्ता यह है सर्वप्रथम आपको ग्वालियर जाना होगा ग्वालियर से भिंड होकर इटावा रोड पर चकरनगर फोरलेन से होते हुए आप प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से सीधे भरेह पहुच सकते हैं।  चकरनगर से गांव की दूरी मात्र 19 किलोमीटर है जो पूरी तरह पक्की सड़क है। ग्वालियर से भरेह की दूरी लगभग मात्र 150 किलोमीटर है। यहाँ से हर घंटे इटावा के लिए बस चलती हैं और यदि आप ट्रैन से सफर कर रहे हैं तो ग्वालियर से इटावा ट्रेन में बैठे, इटावा उतरकर वहां से ऑटो जीप के माध्यम से बकेवर से चकरनगर होते हुए आप भरेह गाँव पहुँच सकते हैं।
© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129