Responsive Ad Slot

gurugram लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
gurugram लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

#धमाका_डिफरेंट_खबर: कुंवारे लड़कों का शिकार करने वाली काजल गिरफ्तार, सात फेरे से सुहागरात तक रहती थी साथ...फिर फुर्र हो जाती थी दुल्हन काजल

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025

गुरुग्राम। परिवार के साथ मिलकर MP सहित राजस्थान के कई जिलों के युवकों से फर्जी तरीके से शादी करने के बाद धोखाधड़ी कर गहने और रुपये लूटकर फरार हो जाने वाली एक महिला को राजस्थान पुलिस ने बीती रात गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। यह गुरुग्राम के सरस्वती एन्क्लेव में किराये से छिपकर रह रही थी। गुरुग्राम पुलिस की मदद से राजस्थान की सीकर पुलिस ने इसे पकड़ लिया।
महिला की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोवर्धन गांव की रहने वाली काजल के रूप में की गई। काजल गिरफ्तारी से बचने के लिए एक साल से ठिकाने बदल कर पुलिस को चकमा दे रही थी। यह अपने परिवार के साथ मिलकर शादी के नाम पर युवकों को ठगने का काम करती थी।मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और तकनीकी मदद से सीकर पुलिस गुरुग्राम पहुंची। सरस्वती एन्क्लेव की गली नंबर दो के एक मकान से उसे गिरफ्तार किया गया। वह अंकित नाम के व्यक्ति के घर में किराये पर रहती थी। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच करते हुए काजल के पिता भगत सिंह, मां सरोज देवी, बहन तमन्ना और भाई सूरज को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। पुलिस के अनुसार 26 नवंबर 2024 को सीकर जिले के दांतारामगढ़ थाने में ताराचंद जाट ने शिकायत दर्ज कराई थी।
दो बेटों की शादी के लिए हुई मुलाकात
ताराचंद ने बताया था कि उनकी मुलाकात जयपुर में भगत सिंह नाम के व्यक्ति से हुई थी। भगत सिंह ने ताराचंद को उनके दो बेटों भंवर लाल और शंकर लाल की शादी के लिए अपनी बेटियों काजल और तमन्ना से रिश्ता तय करने का प्रस्ताव दिया। भगत सिंह ने शादी की तैयारियों के नाम पर ताराचंद से 11 लाख रुपये ले लिए थे। शादी के बाद दो दिन तक भगत सिंह का परिवार ताराचंद के साथ रहा। तीसरे दिन गहने, कपड़े और नकदी लेकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपितों से पुलिस पूछताछ में पता चला कि यह परिवार संगठित रूप से ठगी का धंधा चला रहा था।कई और मामलों की भी जानकारी मिली है।















#धमाका_न्यूज: गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा जबरदस्त जाम, vairal video आया सामने #Gurugram #TrafficJam #viralvideo

कोई टिप्पणी नहीं

सोमवार, 1 सितंबर 2025

Delhi दिल्ली। गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सोमवार की रात जबरदस्त जाम लगा हुआ है। जिसका vairal video सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि हजारों
वाहनों की कतार लगी हुई है। लोगों ने बताया कि बारिश भी हो रही है।













#धमाका बड़ी खबर : खौफनाक सड़क हादसा, देखिये video, गुरुग्राम की मुख्य सड़क पर रॉन्ग साइड पार्क एक कार ने तेज रफ़्तार बाइकर की मोके पर ही जान ले ली

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 20 सितंबर 2024

गुरुग्राम। दिल दहला देने वाले सड़क हादसों की कड़ी में एक और हादसा शामिल हो गया है. गुड़गांव, गुरुग्राम की मुख्य सड़क पर रॉन्ग साइड पार्क एक कार ने तेज रफ़्तार बाइकर की मोके पर ही जान ले ली. बाइक इतनी जोर से जाकर कार से टकराई की कार का एयर बेग खुल गया जबकि युवक कांच से टकराते हुए हवा में उछला और कार के पीछे जाकर गिरा और तत्काल उसकी मौत हो गईं. इस हादसे का जो खौफनाक वीडियो सामने आया वह गुरुग्राम की मुख्य सड़क का है. इस सड़क पर रफ्तार से बात करते बाइकर ने इस तरह मौत को गले लगा लिया जिसे देखकर अच्छे अच्छो के रोंगटे खडे हो जायेंगे. बाइक सवार 
मृतक अक्षत गर्ग (23) गलत दिशा में आकर ख़डी महिंद्रा कार से टकरा गया। हादसे में अक्षत को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसे बचाया नहीं जा सका। बीजेपी का स्टिकर लगा था कार पर उसी दिन मिली जमानत 
सरकार सड़क हादसों में कमी लाने के लिए क़ानून सख्त करने की बात कह रही है लेकिन कुछ मामले क़ानून के पालन हारों पर सवाल खडे करते दिखाई देते हैं. इस हादसे में कार कुलदीप कुमार ठाकुर के नाम रजिस्टर्ड  है जिसे पुलिस ने पकड़ा, केस दर्ज किया और तत्काल रिहा कर दिया. जिसके बाद लोगो की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई.
देखिये video, माँ बोली मेरा बेटा चला गया और वो चेन से सोया 
हादसे से व्यथित मृतक अक्षत की माँ का रोकर बुरा हाल है उनका कहना है मेरा बेटा चला गया और पुलिस ने कार वाले को उसी दिन छोड़ दिया वो चैन से सोया और मेरा बेटा चला गया. मेरा बेटा बहिन, माँ की देखरेख करने वाला इकलौता बेटा था. पुलिस हमारी मदद क्यों नहीं कर रही.
लोगों ने दी प्रतिक्रिया 
#गुड़गांव #गुरुग्राम में हुए एक #सड़क #दुर्घटना का यह वीडियो वायरल हुआ। गलत दिशा में चल रही कार की चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौत हो गई। स्पोर्ट्स बाइक और गलत दिशा में गाड़ी चलाना शहर की सड़कों पर सबसे बड़ी समस्या है, लेकिन @TrafficGGM इस समस्या को दूर करने में विफल रहा है।  #वायरलवीडियो
#bikeaccident #gurugram










© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129