Responsive Ad Slot

joura लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
joura लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

#धमाका बड़ी खबर : जौरा अलापुर से कैलारस के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन का संचालन स्थगित, केंद्रीय मंत्री द ग्रेट श्रीमंत ज्योतिरदित्य सिंधिया व सांसद शिवमंगल सिंह तोमर 19 को दिखाने वाले थे हरी झण्डी

कोई टिप्पणी नहीं

बुधवार, 18 सितंबर 2024

ग्वालियर। अत्याधिक वर्षा के कारण जौरा अलापुर से कैलारस के बीच 19 सितंबर से चलने वाली मेमू ट्रेन अपरिहार्य कारणों से स्थागित कर दी गई है। इस ट्रैक पर ट्रेन को जौरा अलापुर से केंद्रीय मंत्री द ग्रेट श्रीमंत ज्योतिरदित्य सिंधिया व सांसद शिवमंगल सिंह तोमर को हरी झंण्डी दिखाकर कैलारस के लिए रवाना करनी थी। इसको लेकर रेलवे ने कार्ड भी छपवा लिये थे और इन कार्डो को कई लोगों तक पहुंचा भी दिया गया था साथ ही जौरा से कैलारस के बीच दोनों ही स्टेशन पर तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। लेकिन मंगलवार की रात हुई अचानक अत्याधिक वर्षा के चलते जौरा-अलापुर-कैलारस के मध्य रेलवे ट्रैक व ओचएई लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। 
अतः संरक्षण को ध्यान में रखते हुए जौरा अलापुर से कैलारस तक आमान परिवर्तन उपरांत नव विस्तारिकृत ट्रैक पर दिनांक 19/09/2024 से संचालित होने वाली मेमू ट्रेन के तीन रैको का संचालन स्थागित किया गया है। इस दौरान यह ट्रेन ग्वालियर से जौरा अलापुर के मध्य संचालित रहेगी। जौरा अलापुर से कैलारस के मध्य मेमू ट्रेन का संचालन व स्थागित कार्यक्रम उपरोक्त खण्ड की फिटनेस के पश्चात जारी किया जाएगा। 
यात्रीयों को हुई असुविधा के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरदित्य सिंधिया ने खेद व्यक्त किया है, साथ ही ट्रैक पर संचालन शीघ्र जारी करने हेतु अधिकारीयों को निर्देश दिए है।










#धमाका अच्छी खबर : मेमू ट्रेन की सौगात लाने वाले केंद्रीय मंत्री द ग्रेट श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया 19 सितंबर को जौरा से मुरैना मेमू ट्रेन में खुद सवार होकर करेंगे मेमू ट्रेन का उदघाटन

कोई टिप्पणी नहीं

रविवार, 15 सितंबर 2024

दिल्ली। केंद्रीय मंत्री द ग्रेट श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया 19 को जौरा से कैलारस के बीच मेमू ट्रेन में सवार होकर अपनी सौगात आमजन को समर्पित करने वाले हैँ। जी हाँ श्रीमंत 19 की सुबह 9.45 बजे ग्वालियर से जौरा जायेंगे। जहां रेलवे स्टेशन पर जौरा से कैलारस के मध्य शुरू होने जा रही मेमू ट्रेन का 11.45 बजे उद्घघाटन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे जौरा रेलवे स्टेशन से मेमू ट्रेन में सवार होकर कैलारस जायेंगे। जहां 1.45 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर दोपहर 2.45 बजे बाया रोड चलकर मुरैना 4.15 बजे पहुंचेंगे। मुरैना में 5 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 5.50 बजे ग्वालियर आकर शाम 6 बजे से रात 9 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि 11.57 बजे जी टी एक्सप्रेस से दिल्ली प्रस्थान करेंगे। इसके पूर्व 18 सितंबर की रात 11 बजे श्रीमंत दिल्ली से ग्वालियर आएंगे। जयविलास पैलेस में रात्रि विश्राम के बाद कार्यक्रमों में शामिल होंगे।










धमाका बड़ी खबर: पटवारी परीक्षा : दिव्यांग कोटे के 21 में से 15 छात्र जौरा के, सीएम साहब, अब तो कराइए उच्च स्तरीय जांच, पटवारी परीक्षा में एक और धांधली आई सामने, दिव्यांग कोटे में चयनित 21 में से 15 छात्र एक ही तहसील, एक ही गाँव के और एक ही समाज के!

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 15 जुलाई 2023

Gwalior ग्वालियर। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की गई पटवारी परीक्षा- 2022 को लेकर पूरे एमपी में आग धधकी हुई हैं। युवा खासे गुस्से में हैं और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। परीक्षा निरस्त किए जाने की भी मांग की जा रही हैं इसी बीच ग्वालियर के ख्यात पत्रकार अर्पण राऊत की एक खास खबर ने इस पूरे मामले में जोरदार खुलासा किया हैं। 
पढ़िए बड़ा मामला
पटवारी चयन परीक्षा में मुरैना जिले की जौरा तहसील के 15 छात्र दिव्यांग कोटे से हैं। इस परीक्षा में 21 लोग पास हुए, जिनमें 15 जौरा के है ये सभी सुनने में अक्षम है, जिसका मेडिकल सर्टिफिकेट भी लगाया गया है।
आरोप है कि इन छात्रों ने वास्तविक दिव्यांगों का हक मारा है। बता दें कि इससे पहले एनआरआई परीक्षा केंद्र से टॉपर 10 छात्रों में से 7 के नाम सुर्खियों में आ चुके हैं। जौरा तहसील के एक गांव और एक ही समाज के 15 लोगों का एक साथ चयन होना व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रहा है।
पटवारी परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र एक कोटे और एक ही समाज के
जौरा तहसील से पटवारी परीक्षा में जो 15 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं उनमें रमाकांत पुत्र परिमल त्यागी, योगेंद्र पुत्र मनोज त्यागी, चंद्रकांत पुत्र गिर्राज त्यागी, मनोज पुत्र लज्जाराम त्यागी, प्रवीण पुत्र लज्जाराम त्यागी, आकाश त्यागी, कृष्णकांत पुत्र सियाराम त्यागी, विजय पुत्र राजेश त्यागी, धीरेंद्र पुत्र विनोद त्यागी, कीर्ति नंदन और योगेश कुमार शामिल हैं। अब देखना होगा की जांच में ये आरोप सही निकलते हैं या नहीं।
हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल हुई
इस मामले में हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में कांग्रेस नेता रघु परमार ने एक पीआईएल दाखिल की है। उनके वकील गोविंद पाल सिंह ने बताया कि हमने गडबडियों की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है।
हाईकोर्ट के वकील कर रहे हैं पीआईएल और लेटर पिटीशन की तैयारी
इस परीक्षा को लेकर जल्दी ही हाईकोर्ट में पब्लिक रिट पिटीशन लगाएंगे। यह अपने आप में एक बड़ा सनसनीखेज मामला है।
 उमेश बोहरे, अभिभाषक उच्च न्यायालय











'RPF' के 'हत्थे चढ़ा 8 साल से फरार' 'जौरा' का 'बनबारी'

कोई टिप्पणी नहीं

बुधवार, 30 जून 2021

शिवपुरी। आरपीएफ टीम ने बीते
8 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। RPF थाना प्रभारी निरीक्षक (टी.आई) श्री रमेश चन्द्र सिंह ने अपने उच्चाधिकारी के निर्देशानुसार, अपने निर्देशन में विशेष टीम गठित की जिसमें उप.निरीक्षक संतोष सिंह भदौरिया, प्र.आर. शिवनारायण व आर. राजूलाल को सक्रिय कर स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी करने कहा। इसी कार्यवाही के दौरान लगातार प्रयास करने पर आज दिनांक 30.06.2021 को मुकद्दमा नं. 857/2010 आरोपी वनवारी पुत्र श्री बाबूलाल राठौर निवासी वार्ड नंबर 154, ग्राम कनहर, तह. जौरा, जिला मुरैना, म.प्र. को हिरासत में लिया जो विगत 8 वर्ष से इधर-उधर छुप कर फरारी काट रहा था। नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की गई, जिसे कल दि 01.07.2021 को  रेलवे लिंक जिला मजिस्ट्रेट ग्वालियर के समक्ष पेश किया जायेगा।
© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129