Responsive Ad Slot

madikheda लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
madikheda लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

#धमाका_न्यूज: मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के प्रबंध संचालक ने किया 3x20 मेगावाट मड़ीखेड़ा जल विद्युत ग्रह का निरीक्षण

कोई टिप्पणी नहीं

रविवार, 25 मई 2025

शिवपुरी। मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के प्रबंध संचालक ने नरवर रोड पर अटल सागर डेम के समीप स्थित 3x20 मेगावाट मड़ीखेड़ा जल विद्युत ग्रह का बीते रोज निरीक्षण किया। मड़ीखेड़ा जल विद्युत ग्रहों के श्री जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दिनांक 23 मई 2025 को मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मनजीत सिंह एवं  कंपनी के टेक्निकल डायरेक्टर श्री सुबोध निगम द्वारा शिवपुरी जिले में स्थित मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग के 3x20 मेगावाट मडीखेड़ा जल विद्युत मडीखेड़ा का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री आरएस यादव, अधीक्षण अभियंता, श्री अनिल चौहान एवं कार्यपालन अभियंता श्री रविकांत विमल एवं श्री वीडी त्रिपाठी द्वारा प्रबंध संचालक एवं टेक्निकल डायरेक्टर का स्वागत किया गया। स्वागत उपरांत विद्युतगृह का निरीक्षण किया। विद्युतगृह की कार्य शैली को और अधिक सुदृढ़ करने व कर्मचारियों के लिए विद्युत गृह में अधिक सुविधा प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रबंध संचालक ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की समस्याएं सुनी और प्रबंध संचालक ने कर्मचारियों एवंअधिकारियों के लिए जल्द ही कैशलेस स्वास्थ बीमा योजना शुरू करने एवं अन्य समस्याओं को जल्द हल करने का आश्वासन दिया। सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने प्रबंध संचालक का धन्यवाद ज्ञापित किया।











#धमाका न्यूज़ : अटल सागर मड़ीखेड़ा डेम पर आज 13 की सुबह 6 बजे ऐसा था नजारा

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 13 सितंबर 2024

शिवपुरी। शिवपुरी नरवर रोड स्थित अटल सागर मड़ीखेड़ा डेम से शुक्रवार 13 सितंबर की सुबह 6 बजे छह गेटो से 1721.306 कुमेक पानी छोड़ा जा रहा हैं।
साथ ही समीपस्थ बिजली इकाई से 72 घंटे बिजली का उत्पादन लिया जा रहा है जिसके लिए 135.42 कुमेक पानी छोड़ा जा रहा है। डेम का जल स्तर सुबह छह बजे 345.80 मीटर दर्ज हुआ। 










#धमाका_अलर्ट: आज शाम खुल सकते हैं डेम के गेट, रहिए अलर्ट, पहले से भी नदी में छोड़ा जा रहा बिजली निर्माण के बाद पानी, सिंध नदी से दूर रहें, अटल सागर मड़ीखेड़ा बांध से विद्युत उत्पादन शुरू, जल स्तर 343.60 मीटर, जल मेंटेन होने लगा जल स्तर, वर्षाकाल बाकी, निर्धारित भरना 346.25 मीटर

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 24 अगस्त 2024

शिवपुरी। अटल सागर मड़ीखेड़ा बांध से विद्युत उत्पादन 343.10 मीटर होते ही शनिवार 24 अगस्त 2024 से शुरू हो गया है। अटल सागर (मडीखेड़ा बांध) से कुल 09 मशीन अवर्स (घन्टा) विद्युत उत्पादन की अनुमति दे दी गई हैं। इसे लेकर चेतावनी भी जारी कर दी गई हैं। जबकि रविवार को जारी एक और अलर्ट में मड़ीखेड़ा के ईई परस्ते जी ने लोगों के एनडीएम अपील जारी की हैं की अत्यावश्यक सूचना के क्रम में आज दि. 25/08/2024 को मड़ीखेड़ा बांध के वर्तमान जलस्तर, जलसंग्रहण क्षेत्र से प्राप्त सूंचना, मौसम विभाग द्वारा जारी  चेतावनी एवं बांध के जलआवक को दृष्टिगत रखते हुए मड़ीखेड़ा बांध के जलद्वारों से आज सांय 7:00 बजे  1000 क्यूमेक्स  जल छोङा जा सकता है  उक्त जल मोहिनी बांध के माध्यम से सिंध नदी में पहुंचेगा। सभी आमजन को सूचना दी जाती है कि नदी के आसपास क्षेत्र से दूर रहे एवं अन्य नागरिकों को भी सूंचित करें। इधर 
बिजली निर्माण के लिए पावर हाउस से पानी छोङा जा रहा हैं, जो नदी के रास्ते से मोहिनी बांध पहुंचेगा।  सभी आमजन सूचित हो, नदी से दूर रहे एवं अन्य को भी सूचित करे। 
डेम का जल स्तर मेंटेन करना शुरू
अटल सागर मड़ीखेड़ा डैम सिंध प्रोजेक्ट शिवपुरी का जल स्तर शनिवार की सुबह 8 बजे तक 343.60 मीटर हो गया। ये जल स्तर निर्धारित जल स्तर 346.25 मीटर लक्ष्य के करीब है, जिसके बाद मानसून सीजन अभी बाकी रहते डेम के जल स्तर को बनाए रखने की कवायद शुरू कर दी गई है। यानि की पानी की जोरदार आवक हुई तो डेम के गेट सीधे खोलने की बजाए बिजली निर्मित करते हुए डेम भरा जाएगा। इसी के साथ समीपस्थ मड़ीखेड़ा जल विद्युत गृह पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड को जल संसाधन महकमे को 9 घंटे बिजली का उत्पादन करने की अनुमति प्रदान कर दी हैं।











#धमाका_न्यूज: मड़ीखेड़ा अटल सागर डैम का जल स्तर पहुंचा 341.70 मीटर, निर्धारित जल स्तर 346.25 मीटर से अब सिर्फ 4.05 मीटर खाली

कोई टिप्पणी नहीं

मंगलवार, 20 अगस्त 2024

#Dhamaka_News: Water level of Madikheda Atal Sagar Dam reached 341.70 meters, now only 4.05 meters is empty from the fixed water level of 346.25 meters.
Shivpuri शिवपुरी। शिवपुरी जिला ही नहीं बल्कि भिंड, ग्वालियर, दतिया जिले के लिए अच्छी खबर हैं। इन इलाकों में पेयजल सहित सिंचाई के लिए महत्व रखने वाले मड़ीखेड़ा अटल सागर डैम का जल स्तर 341.70 मीटर हो गया हैं, डेम को 346.25 मीटर निर्धारित स्तर तक पूरा भरने के लिए अब सिर्फ 4.05 मीटर पानी की दरकार हैं। हालाकि वर्षाकाल में अभी सितंबर महीना बाकी हैं और जिस तरह भोपाल, विदिशा, गुना, अशोक नगर में बारिश हो रही हैं उम्मीद की जा सकती हैं की डेम इस बार न सिर्फ पूरा भर सकता हैं बल्कि डेम के पास स्थित मड़ीखेड़ा बिजली परियोजना केंद्र की 60 मेगावाट से बिजली का उत्पादन भी मिल सकता हैं। फिलहाल मशीनों को रेडी टू गो मोड़ पर रखा हुआ हैं और डेम को पूरा भरने का इंतजार किया जा रहा हैं। 
सिंध नदी से रहिए दूर
जिले के नागरिकों से धमाका की अपील हैं की सिंध नदी से दूर रखिए। न सिर्फ डेम के पहले जहां अभी नदी में पानी की आवक बनी हुई हैं बल्कि डेम के निचले हिस्से में स्थित नदी से दूरी बनाकर रखिए। साथ ही डेम को लेकर जारी होने वाली मुनादी, चेतावनी, सायरन पर ध्यान रखिए, क्योंकि डेम लगातार भरने की ओर अग्रसर है और सिंध नदी के एक दो उफान की दरकार है!











© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129