महू। जाम गेट इलाके में फौजी अफसरों के साथ कुछ महीने पहले जिस अंदाज में लूटपाट, अभद्रता हुई थी और महिला मित्र के साथ बदतमीजी, ठीक उसी तरह अब पातालपानी पर्यटक स्थल गए पर्यटकों के साथ बदमाशों ने हरकत अंजाम दे डाली है। बदमाशों ने पर्यटकों को लूटा, महिलाओं से अभद्रता भी की है। जिसे लेकर सनसनी फैल गई है। बता दें कि महू पातालपानी में सोमवार दोपहर घूमने गए पर्यटकों के साथ -8 बदमाशों ने रेलवे टनल नंबर दो पर लूट की। बदमाशों ने युवक-युवती से 500 रुपए तो दंपती से सोने का मंगलसूत्र और 1400 रुपए लूट लिए। इस दौरान बदमाशों ने युवती और महिला के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। विकास भार्गव पत्नी और जयदीप गौर अपनी मित्र के साथ घूमने आए थे। इस दौरान ये लोग पातालपानी वॉटरफाल के सामने रेलवे ट्रेक से होते हुए टनल नंबर-दो पर पहुंचे। इस दौरान बदमाशों ने लूटपाट की।
mahu लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
mahu लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
धमाका बड़ी खबर: वृद्ध चरवाहे को 200 फीट नीचे खाई में खींचकर ले गया बाघ, आधा शव मिला
कोई टिप्पणी नहींरविवार, 18 जून 2023
9:09 pmMahu महू। इंदौर के पास स्थित महू के एक ग्राम में बाघ ने एक वृद्ध चरवाहे पर रविवार को हमला कर डाला। बाघ वृद्ध चरवाहे को 200 फीट नीचे खाई में खींचकर ले गया। वहां वृद्ध के शरीर के आधे हिस्से को खा गया। ग्रामीणों ने तलाश की तो शव खाई में पड़ा मिला। घटना महू तहसील के मलेंडी के जंगल में रविवार सुबह की है जब सुंदरलाल कुर्मी (60) रोजाना की तरह मवेशियों को चराने के लिए जंगल में ले गए थे, तभी सुबह 8 बजे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी शायद समय रहते नहीं मिलती लेकिन आज वृद्ध सुंदरलाल कुर्मी अपने साथ खाना नहीं ले गए थे। जिस पर उनका बेटा हरिनारायण उन्हें खाना देने जंगल में गया था। उसने वहां पिता के जूते और गमछा नीचे जमीन पर पड़ा देखा। आगे जाने पर वहां खून के निशान भी थे। यह देखकर वह रोने लगा। उसने फोन कर ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर वृद्ध की तलाश की। तो 200 फीट नीचे खाई में उनका शव पड़ा दिखा।
ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची टीम ने शव बरामद किया। वन विभाग के डीएफओ नरेंद्र पांडवा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। डीएफओ ने बताया कि सुंदरलाल के परिजनों को 8 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। अभी अंतिम संस्कार के लिए 25 हजार की राशि नकद दी है। वन विभाग फिलहाल जंगल में लगातार बाघ के मूवमेंट पर नजर रखे हुए हैं। ग्राम मलेंडी में 25 दिन पहले भी बाघ का मूवमेंट था। इस दौरान बाघ ने 2 गाय का शिकार किया था। उसके बाद से क्षेत्र में बाघ का मूवमेंट नजर नहीं आया था, लेकिन अब 25 दिन बाद बाघ ने इंसान का शिकार किया है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
















.jpg)
%20(1).jpg)
%20(1).jpg)
%20(1).jpg)
%20(1).jpg)
%20(1).jpg)
%20(1).jpg)
%20(1)%20(1)%20(1)%20(1).jpg)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com