Responsive Ad Slot

mandsor लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
mandsor लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

#धमाका_डिफरेंट_खबर: रात्रि गश्त पर निकली पुलिस की डायल 100 में जब "अजगर" घुस गया, देखिए video

कोई टिप्पणी नहीं

सोमवार, 28 जुलाई 2025

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भानपुरा क्षेत्र से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस की डायल 100 गाड़ी में एक सांप घुस गया। यह घटना बड़ा महादेव क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान हुई, जब पुलिसकर्मी नियमित ड्यूटी पर थे।
             (देखिए video)
अचानक आए इस 'अनचाहे मेहमान' ने पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मचा दिया।
गाड़ी में अजगर, फिर बाहर निकला
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक विशालकाय अजगर पुलिस की डायल 100 गाड़ी के भीतर से धीरे-धीरे बाहर निकल रहा है। बताया जा रहा है कि रात के समय गश्त के दौरान अजगर गाड़ी में घुस गया था। कुछ देर तक गाड़ी के अंदर रहने के बाद, वह खुद ही बाहर निकल गया। इस दौरान गाड़ी में मौजूद पुलिसकर्मी फोन पर बात करता रहा, लेकिन अजगर की मौजूदगी ने सभी को चौंका दिया। इधर कुछ लोग अजगर नहीं बल्कि अलग तरह का सांप बता रहे हैं लेकिन लंबाई देखकर उसके अजगर होने से इनकार नहीं किया जा सकता। 
अजगर के रात्रि में घर में घुसने के कई कारण हो सकते हैं। यहाँ कुछ संभावित कारण दिए गए हैं:
1. *भोजन की तलाश*: अजगर छोटे जानवरों जैसे चूहे, बिल्लियाँ, या कुत्ते की तलाश में घर में घुस सकते हैं।
2. *आश्रय की तलाश*: अजगर घर में घुसकर आश्रय और सुरक्षा की तलाश कर सकते हैं।
3. *पानी की तलाश*: अजगर पानी की तलाश में घर में घुस सकते हैं।
4. *अनजाने में प्रवेश*: अजगर कभी-कभी अनजाने में घर में घुस जाते हैं, खासकर जब वे अपने आसपास के वातावरण से अनजान होते हैं। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि अजगर आमतौर पर मानवों से दूर रहते हैं और उन्हें खतरा नहीं मानते हैं। हालांकि, यदि आप अपने घर में अजगर को देखते हैं, तो आपको तुरंत स्थानीय वन्यजीव अधिकारियों या स्नेक कैचर्स से संपर्क करना चाहिए।

#धमाका_बड़ी_खबर: दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे पर नेता ने किया शेम शेम, CCTV में कैद, Video वायरल

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 23 मई 2025

* दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार से बाहर दिखे दोनों
* घटना 13 मई की, वायरल वीडियो से मचा बवाल।
* भाजपा जिलाध्यक्ष बोले, ऐसे लोगों की पार्टी में जगह नहीं
मंदसौर। मंदसौर के भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ है। घटना से भाजपा में हलचल मच गई है। भानपुरा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी है। बता दें कि मंदसौर जिले के ग्राम बनी निवासी जिपं सदस्‍य के पति भाजपा नेता
मनोहरलाल धाकड़ का मुंबई-दिल्‍ली एक्‍सप्रेस वे पर एक महिला के साथ संबंध बनाते वीडियो वायरल हो रहा है।
यह वीडियो एक्‍सप्रेस वे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। इसमें एक महिला बिना कपड़ों के उनके साथ दिख रही है। पूरा मामला सामने आने के बाद भाजपा में हलचल तेज हो गई है। इधर, भाजपा संगठन ने चुप्‍पी साध ली है। ज्‍यादा हो हल्‍ला होने पर भानपुरा थाने पर मामला भी दर्ज किया है।
धाकड़ व महिला सड़क पर बेहद शर्मनाक स्थिति में दिख रहे हैं। वीडियो 13 मई का बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों एक सफेद रंग की कार से हाईवे पर उतरते दिखते हैं। इस दौरान महिला बिना कपड़ों के थी। कार परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में मनोहरलाल धाकड़ के ही नाम पर दर्ज है।
पार्टी को ऐसे लोगों की जरूरत नहीं
धाकड़ की पत्नी भाजपा समर्थित होकर वर्तमान में मंदसौर जिपं सदस्य हैं। भाजपा जिलाध्‍यक्ष राजेश दीक्षित नेबताया कि ऐसे काम करने वालों की पार्टी को जरुरत नहीं है। इस मामले की सत्यता भी पता कर रहे हैं।
जांच करवा रहे
इंटरनेट मी‍डिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो की जांच करने पर यह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के भानपुरा थाना क्षेत्र में बना हुआ है। वीडियो के संबंध में भानपुरा थाने पर पर भारतीय न्‍याय संहिता की धारा 296,285,3(5) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। 
मनोज कुमार सिंह, 
डीआईजी, रतलाम रेंज।

#धमाका_बड़ी_खबर: ईको वैन, बाइक से हुई भिड़ंत के बाद कुएं में जा गिरी, 10 की मौत, मरने वालों में बाइक सवार और कार सवारों को बचाने कुएं में उतरा ग्रामीण शामिल

कोई टिप्पणी नहीं

रविवार, 27 अप्रैल 2025

मंदसौर। जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में एक ईको वैन, बाइक से हुई भिड़ंत के बाद कुएं में जा गिरी जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में बाइक सवार के अलावा कार सवारों को बचाने के लिए कुएं में उतरा ग्रामीण मनोहर सिंह भी शामिल है। हादसा जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में बूढ़ा-टकरावत फंटे में रविवार दोपहर करीब सवा एक बजे हुआ। वैन में 10 से ज्यादा लोग सवार थे, जो उज्जैन जिले के उन्हेल से नीमच जिले के मनासा क्षेत्र के आंतरी माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।
शवों को कुएं से निकालने के लिए SDERF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। टीम रस्सियों के सहारे कुएं में उतरी है। वहीं, क्रेन की मदद से वैन को निकाल लिया गया है।
घायलों में शामिल 3 साल की बच्ची समेत चार लोगों को रेस्क्यू करके मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार की पहचान आबाखेड़ी निवासी गोबर सिंह के तौर पर हुई है। मौके पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कलेक्टर अदिति गर्ग, एसपी अभिषेक आनंद, एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी, एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी मौके पर मौजूद हैं।
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने बताया कि इस हादसे में कुल 13 लोग शामिल थे, जिनमें दो बच्चे भी थे। पहले बच्चों को निकालकर अस्पताल भेजा गया। कुएं से सभी को निकाला जा रहा है।
गाड़ी बड़ी मुश्किल से बाहर लाई गई है। कुएं में जहरीली गैस के कारण, बचाने गए मनोहर सिंह की भी मौत हुई है। उन्होंने 2-3 लोगों को बाहर निकाला था। मुझे जैसे ही घटना के बारे में पता चला मैं सीधा यहीं आ गया। जिले के सारे अधिकारी भी यहीं हैं।









मंदसौर के पुलिस कप्तान बने सुनील पांडे

कोई टिप्पणी नहीं

मंगलवार, 7 सितंबर 2021

मंदसौर। जिले के पुलिस अधीक्षक आईपीएस श्री सुनील पांडेय ने कमान संभाल ली है। मृदुभाषी, मिलनसार और सादगी से लबरेज एसपी पांडे शिवपुरी में भी एसपी रहे हैं। 

सघन दौरा: 'सिंधिया' ने किए 'पशुपतिनाथ' के 'दर्शन'

कोई टिप्पणी नहीं

सोमवार, 5 जुलाई 2021

मंदसौर। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 4 दिन के सघन दौरे पर प्रदेश में हैं। इस दौरान ताबड़तोड़ दौरे जारी हैं। इसी क्रम में आज सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ जी के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
देश-प्रदेश के नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना की। दौरे के अगले चरण में सिंधिया ने मंदसौर से भाजपा के वरिष्ठ विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया के निवास पर आज उनसे व उनके परिजनों से सौजन्य भेंट की।
© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129