Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे पर नेता ने किया शेम शेम, CCTV में कैद, Video वायरल

शुक्रवार, 23 मई 2025

/ by Vipin Shukla Mama
* दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार से बाहर दिखे दोनों
* घटना 13 मई की, वायरल वीडियो से मचा बवाल।
* भाजपा जिलाध्यक्ष बोले, ऐसे लोगों की पार्टी में जगह नहीं
मंदसौर। मंदसौर के भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ है। घटना से भाजपा में हलचल मच गई है। भानपुरा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी है। बता दें कि मंदसौर जिले के ग्राम बनी निवासी जिपं सदस्‍य के पति भाजपा नेता
मनोहरलाल धाकड़ का मुंबई-दिल्‍ली एक्‍सप्रेस वे पर एक महिला के साथ संबंध बनाते वीडियो वायरल हो रहा है।
यह वीडियो एक्‍सप्रेस वे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। इसमें एक महिला बिना कपड़ों के उनके साथ दिख रही है। पूरा मामला सामने आने के बाद भाजपा में हलचल तेज हो गई है। इधर, भाजपा संगठन ने चुप्‍पी साध ली है। ज्‍यादा हो हल्‍ला होने पर भानपुरा थाने पर मामला भी दर्ज किया है।
धाकड़ व महिला सड़क पर बेहद शर्मनाक स्थिति में दिख रहे हैं। वीडियो 13 मई का बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों एक सफेद रंग की कार से हाईवे पर उतरते दिखते हैं। इस दौरान महिला बिना कपड़ों के थी। कार परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में मनोहरलाल धाकड़ के ही नाम पर दर्ज है।
पार्टी को ऐसे लोगों की जरूरत नहीं
धाकड़ की पत्नी भाजपा समर्थित होकर वर्तमान में मंदसौर जिपं सदस्य हैं। भाजपा जिलाध्‍यक्ष राजेश दीक्षित नेबताया कि ऐसे काम करने वालों की पार्टी को जरुरत नहीं है। इस मामले की सत्यता भी पता कर रहे हैं।
जांच करवा रहे
इंटरनेट मी‍डिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो की जांच करने पर यह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के भानपुरा थाना क्षेत्र में बना हुआ है। वीडियो के संबंध में भानपुरा थाने पर पर भारतीय न्‍याय संहिता की धारा 296,285,3(5) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। 
मनोज कुमार सिंह, 
डीआईजी, रतलाम रेंज।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129