Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_धर्म: उपाध्याय मुनिश्री विहसंत सागर जी ने प्रभुजनों को दिया मंगल आशीर्वाद

शुक्रवार, 23 मई 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिला मुख्यालय पर आयोजित विधान कार्यक्रम में आशीर्वाद प्रदान करने आ रहे उपाध्याय मुनिश्री विहसंत सागर जी का इंदौर से शिवपुरी की ओर चल रहे विहार में अपना घर आश्रम के सदस्यों द्वारा मुनिश्री से अपना घर आश्रम में चलने के लिए श्रीफल भेंट कर आग्रह किया।
मुनिवर श्री 108 विहसंत सागर जी ने इनकी सेवाभाव को देखते हुए ग्राम बांसखेड़ी स्थित अपना घर आश्रम पहुंचे ओर अपना घर आश्रम के गौरव जैन, अध्यक्ष रमेशचंद अग्रवाल, सचिव राजेंद्र गुप्ता सेठ सहित अन्य सदस्यों द्वारा पर मुनिश्री को अपना घर आश्रम की गतिविधियों से अवगत कराते हुए पूरे आश्रम का भ्रमण कराया
इस दौरान उपाध्याय मुनिश्री विहसंत सागर जी के द्वारा आश्रम के सभागार में प्रभुजियों को मंगल आशीर्वचन देते हुए णमोकार महामंत्र का का गुणगान कराया और उपस्थित आश्रम सेवकों के कार्यों को सराहा कि वह मनवा कल्याण का कार्य बिना किसी स्वार्थ के कर रहे है ऐसे सभी सेवाभावी कार्य अन्य लोगों को भी प्रेरणा देने का कार्य करते है कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र जैन अमोल ने दी जबकि आभार सुरेंद्र जैन बंटी के द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अपना घर आश्रम पर मौजूद लोगों में कोषाध्यक्ष गोविंद बंसल, प्रकाशचंद, नरेंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र अग्रवाल, धर्मेंद्र गुप्ता, राजेंद्र गोयल, देवेंद्र सिंघल, कैलाशचंद दुबे, श्री शुक्ला आदि सहित मुनिश्री के साथ शामिल श्रद्धालुओं में वीरेंद्र जैन पत्तेवाले, अमित जैन टिंकल, मुकेश जैन मगरौनी, जिनेश जैन टीटू, विजय निराला, मनोज जैन मगरौनी मनोज जैन आमोल समस्त भक्त  शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129