* स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी परिसर में हुए आयोजन
*मुख्य अतिथि थे बीजेपी के जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव, विधायक देवेंद्र जैन, व्यवसाई भरत अग्रवाल और जनभागीदारी अध्यक्ष डॉ रश्मि गुप्ता
* लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तिकरण की अद्भुत मिशाल श्री जशवंत जाटव
शिवपुरी। शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी में लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें खेल
प्रतिस्पर्धा एवं निबंध लेखन तथा भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए महाविद्यालय के
प्राचार्य डॉ. एन. के. जैन एवं जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष डॉ. रश्मि गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि
लोकमाता अहिल्याबाई के व्यक्तित्व एवं कृतित्य की जनमानस को जानकारी देने हेतु ये प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई।
कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री जशवंत जाटव, शिवपुरी विधायक श्री