मथुरा, 28 अक्टूबर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद मथुरा के तत्वावधान में सोमवार वैष्णो धाम कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय सेवानिवृत्त कैप्टन पूरन सिंह (योग साधक) द्वारा एक अद्भुत और कड़ा संकल्प लिया है। कैप्टन पूरन सिंह ने श्री गिरिराज महाराज की सात कोसीय (लगभग 21 किलोमीटर) परिक्रमा शीर्षासन की मुद्रा में पूर्ण करने के उद्देश्य से अपनी योग साधना का शुभारंभ किया। 40 दिनों में इस कठिन परिक्रमा को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार को आयोजित भव्य शुभारम्भ समारोह के दौरान इस अनोखे योग साधन को देखने के लिए सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। 65 वर्ष की आयु में भी अदम्य साहस और फिटनेस की मिसाल पेश करने वाले कैप्टन पूरन सिंह पूर्व में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने भारतीय सेना में सेवा के दौरान वर्ष 2023 में लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया था। शुभारम्भ समारोह के दौरान अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारियों एवं स्थानीय निवासियों ने भारत माता के जयकारों और जय श्री राधे के उद्घोष के साथ कैप्टन पूरन सिंह को शुभकामनाएं दीं। उपस्थित जनसैलाब ने उनके इस साहसिक और भक्तिमय प्रयास की मुक्तकंठ से सराहना की। आज बुधवार तक उन्होंने एक किमी यात्रा पूरी होने के बाद आगे की यात्रा शुरू कर दी है।
mathura लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
mathura लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
#धमाका_धर्म: राधा रानी समिति शिवपुरी का गोवर्धन में 10 वा विशाल भंडारा 28 से मुकुंद विनोद गार्डन, बड़ी परिक्रमा मार्ग पर होगा हो रहीं जोरदार तैयारियां, सुनिए क्या क्या है भंडारे में video
कोई टिप्पणी नहींरविवार, 22 फ़रवरी 2026
10:47 pmशिवपुरी। होली आई रे कन्हाई...जी हां होली करीब आते ही शहर के हजारों लोगों को राधा रानी सेवा समिति के विशाल भंडारे की याद आने लगती है। हर साल लोग होलिका दहन और होली खेलने से पहले गोवर्धन मथुरा उत्तर प्रदेश में शिवपुरी के इस बड़े धार्मिक आयोजन में शामिल होते हैं। इस बार राधा रानी समिति 10वीं बार विशाल भंडारे एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है जिसकी व्यापक तैयारी जारी है। बता दें कि समिति के पदाधिकारी गोवर्धन जाकर ठाकुर जी को भंडारे में विधिवत आमंत्रित कर आए हैं। शहर में जिन ट्रकों में भंडारे की सामग्री जाएगी उस सामग्रीका संग्रहण एक स्थान और किए जाने की शुरुआत हो चुकी है।
मुकुंद विनोद गार्डन, बड़ी परिक्रमा मार्ग दान घाटी गोवर्धन मथुरा में 28 से जमेगा रंग
भगवान कृष्ण की नगरी स्थित मुकुंद विनोद गार्डन, बड़ी परिक्रमा मार्ग दान घाटी गोवर्धन मथुरा में 28 फरवरी एवं 1 मार्च को होने वाले विशाल भंडारे की तैयारी में समिति के सदस्य जुट गए हैं।
28 को ये होंगे कार्यक्रम
28 फरवरी को बालभोग, ठाकुर जी विग्रह श्रृंगार दर्शन, 56 भोग महाप्रसादी, राधा नाम संकीर्तन, रासलीला होगी।
1 मार्च को ये होंगे कार्यक्रम
चलो चलो गोवर्धन
#dhamaka_big_news: यमुना #एक्सप्रेस-वे पर एक छोटी सी नादानी के कारण भयानक सड़क हादसा, 8 बसें, 3 कारें आपस में टकराईं, एक BJP नेता सहित 13 लोगों की जलकर मौत, पढ़िए पूरी खबर
कोई टिप्पणी नहींबुधवार, 17 दिसंबर 2025
12:25 amDelhi दिल्ली। यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार मंगलवार की रात हुए भीषण सड़क हादसे बनाम अग्निकांड ने देश भर के लोगों की आँखें नम कर डाली हैं। दरअसल यमुना #एक्सप्रेस-वे पर एक छोटी सी नादानी के कारण एक भयानक सड़क हादसा हुआ। आगरा से #नोएडा की तरफ माइलस्टोन 127 के पास 8 बसें और 3 कारें आपस में टकरा गईं जिसमें एक BJP नेता सहित 13 लोगों की जलकर मौत हो गई। छोटी सी नादानी से यह पूरी कहानी खौफनाक हो गई। एक्सप्रेस वे पर सबसे पहले दो कारों की भिड़ंत हुई थी। लोगों ने बताया कि दोनों के सवार आपस में वहीं हाईवे पर खड़े होकर=बहस करने लगे और देखते ही देखते तीसरी कार भी इनमें आ टकराई जिसका पेट्रोल टैंक फट गया और आग लग गई। फिर तो एक के बाद एक बस और कारें एक दूसरे में जा घुसी और मंजर पूरी तरह से भयावह हो गया। इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं, जिसका नेतृत्व ADM प्रशासन अमरेश करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करे और घायलों को अति शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दे।
घना कोहरा, सुबह का वक्त
यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 127 पर घने कोहरे में दृश्यता शून्य ही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह लगभग पौने चार बजे सबसे पहले एक अर्टिगा कार स्विफ्ट डिजायर से जा टकराई। इस पर दोनों का सवार यहीं रुककर झगड़ने लगे। इसी दौरान तीसरी ब्रेजा कार भी इनमें आ टकराई। शोर मचा ही था कि पलक झपकते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने ब्रेजा कार में टक्कर मार दी। बस की टक्कर से तीनों कारें 10 मीटर तक घिसटती रहीं। रगड़ से कार की ब्रेजा की पेट्रोल टंकी से चिंगारी निकलने लगी और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। फिर धीरे-धीरे आग विकराल हो गई और एक के बाद एक टकराईं बसें आग की चपेट में आ गईं। इनमें लपटे निकलनें लगीं। उसके बाद मंजर भयावह हो गया।
गाड़ियों के साथ साथ लोग भी जिंदा जलते रहे
एक के बाद एक बसें और कार इन वाहनों में आकर टकराते रहे। धूध कर वाहन जलते रहे और लोग भी जिंदा जलने लगे। यात्रियों में चीख पुकार मच गई और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन लपटें इतनी भीषण थी कि कुछ को बस से निकलने का मौका ही नहीं मिला, जिससे वह जिंदा जल गए। कुछ यात्री निकलकर एक्सप्रेस के किनारे खेतों में भाग गए। करीब एक घंटे बाद पहुंचे बचाव दल ने रेस्क्यू शुरू किया। क्षति-विक्षत शवों को इकट्ठा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, झुलसे व घायलों को बलदेव सीएचसी, आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज, मथुरा जिला अस्पताल और वृंदावन सौ शैय्या भेज दिया। हादसे के दौरान एक साथ आंबेडकर नगर डिपो की रोडवेज बस, सात डबल डेकर बसें और ब्रेजा कार धू-धूकर कर जलने लगी। एक के बाद एक सीरीज के हिसाब से करीब 70 मीटर तक एक्सप्रेस-वे पर आग फैल गई। कार व बसों में आग की लपटें इतनी भीषण हो गईं कि 10 मीटर के दायरे में सब कुछ जलकर राख हो गया।
पांच घंटे बंद रही यमुना एक्सप्रेसवे की एक लाइन
हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे की आगरा से दिल्ली की ओर जाने वाली लाइन करीब पांच घंटे तक बंद रही। यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन कर वाहनों को नौहझील अन्य मार्गों से निकाला। करीब पांच घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जले व क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस-वे से हटाया। इसके बाद आवागमन शुरू हुआ। मथुरा समेत तीन जिलों से आए बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद मौके से घायलों को रेस्क्यू किया। कई थानों के मौजूद पुलिस बल ने एक्सप्रेस-वे पर बिखरे पड़े यात्रियों के सामान को एक स्थान पर रखा। सुबह 4:30 बजे से 8:30 बजे तक यही सिलसिला चलता रहा।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)



































सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com