Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_धर्म: राधा रानी समिति शिवपुरी का गोवर्धन में 10 वा विशाल भंडारा 28 से मुकुंद विनोद गार्डन, बड़ी परिक्रमा मार्ग पर होगा हो रहीं जोरदार तैयारियां, सुनिए क्या क्या है भंडारे में video

रविवार, 22 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* सभी भक्तजनों से की शामिल होने की समिति ने की अपील 
शिवपुरी। होली आई रे कन्हाई...जी हां होली करीब आते ही शहर के हजारों लोगों को राधा रानी सेवा समिति के विशाल भंडारे की याद आने लगती है। हर साल लोग होलिका दहन और होली खेलने से पहले गोवर्धन मथुरा उत्तर प्रदेश में शिवपुरी के इस बड़े धार्मिक आयोजन में शामिल होते हैं। इस बार राधा रानी समिति 10वीं बार विशाल भंडारे एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है जिसकी व्यापक तैयारी जारी है। बता दें कि समिति के पदाधिकारी गोवर्धन जाकर ठाकुर जी को भंडारे में विधिवत आमंत्रित कर आए हैं। शहर में जिन ट्रकों में भंडारे की सामग्री जाएगी उस सामग्री
का संग्रहण एक स्थान और किए जाने की शुरुआत हो चुकी है।
मुकुंद विनोद गार्डन, बड़ी परिक्रमा मार्ग दान घाटी गोवर्धन मथुरा में 28 से जमेगा रंग 
भगवान कृष्ण की नगरी स्थित मुकुंद विनोद गार्डन, बड़ी परिक्रमा मार्ग दान घाटी गोवर्धन मथुरा में 28 फरवरी एवं 1 मार्च को होने वाले विशाल भंडारे की तैयारी में समिति के सदस्य जुट गए हैं।
28 को ये होंगे कार्यक्रम
28 फरवरी को बालभोग, ठाकुर जी विग्रह श्रृंगार दर्शन, 56 भोग महाप्रसादी, राधा नाम संकीर्तन, रासलीला होगी। 
1 मार्च को ये होंगे कार्यक्रम
1 मार्च को कन्या पूजन, विश्व प्रसिद्ध होली (फाग महोत्सव) का आयोजन धार्मिक नगरी में किया जाएगा।
चलो चलो गोवर्धन 
समिति के सदस्यों ने शिवपुरी के भक्तजनों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में भंडारे में पहुंचकर प्रसादी ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर धर्म लाभ लें।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129