शिवपुरी। नगर में पुलिस के साथ अभद्रता और झूमाझटकी करने वाले दो युवकों का पुलिस ने जुलूस निकाला है। यह घटना 22 फरवरी 2026 रविवार की है, जिसमें पुलिस ने आरोपियों को सबक सिखाने के लिए शहर की सड़कों पर कान पकड़वाकर पैदल परेड करवा डाली। घटना का विवरण ये था कि शनिवार (21 फरवरी) की रात को शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो युवकों ने नशे की हालत में पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) के साथ झूमाझटकी की थी और उसकी वर्दी के बटन तक तोड़ दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। रविवार को पुलिस ने इन आरोपियों का सार्वजनिक रूप से जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान आरोपी अपने कान पकड़कर उठक-बैठक लगाते और "पुलिस हमारी बाप है, अपराध करना पाप है" के नारे लगाते हुए नजर आए।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें