Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: नवाचार, पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के माध्यम से ज़िला स्तरीय कबड्डी खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

रविवार, 22 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। नवाचार अन्तर्गत पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के माध्यम से ज़िला स्तरीय एक दिवसीय कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रात: 10 बजे श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल स्टेडियम में किया गया कार्यक्रम में विजेता एवं उपविजेता टीम को ज़िला पंचायत अध्यक्ष महोदया श्रीमती नेहा अमित यादव एवं ज़िला पंचायत सीईओ श्री विजय राज जी अतिरिक्त मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत श्री नरेंद्र  नरवरिया जी आरजीएसए ज़िला परियोजना प्रबंधक महेंद्र शर्मा ज़िला खेल अधिकारी के के खरे जनपद पंचायत शिवपुरी अध्यक्ष  महोदया
 हेमलता  रघुवीर  रावत जी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण जनप्रतिनिधि गण द्वारा प्रथम स्थान पर शिवपुरी विजेता टीम को 21 हज़ार रुपए से पुरस्कृत  किया गया  दूसरे स्थान पर उपविजेता नरवर को 11 हज़ार रुपए से   पुरस्कृत किया गया  तीसरे नंबर पर करैरा की टीम को 5 हज़ार रुपए का पुरस्कार दिया गया ज़िला पंचायत  अध्यक्ष ने बताया  खेलों इंडिया के तहत आज ज़रूरत है पारंपरिक खेलों को पुण्यजाग्रत करने की जिससे खेल भावना का विकास हो और हर खिलाड़ी ज़िले से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक अपने ज़िले का नाम रोशन कर सके ज़िला पंचायत सीईओ श्री विजय राज ने बताया  पारंपरिक  खेल में हर युवा वर्ग को आगे आकर खेलों में महत्वपूर्ण सहभागिता निवानी चाहिए जैसे नयी पीढ़ी खेलों के प्रति प्रेरित हो कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 10 बजे से किया गया जिसमे पूर्व विधायक प्रह्लाद भारती एवं संसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता एवं अन्य जन प्रतिनिधि गण द्वारा कार्यक्रम में शिरकत की सभी अतिथियों का ज़िला अतिरिक्त मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री नरेंद्र नरवरिया आरजीएसए परियोजना प्रबंधक महेंद्र शर्मा एवं खेल अधिकारी के के खरे द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129