#धमाका_न्यूज: संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ब्यावरा में उप-डाकपाल मनोज राय को उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया
ब्यावरा। ब्यावरा (राजगढ़) के स्थानीय उप-डाकघर में पदस्थ उप-डाकपाल मनोज राय को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में दिया गया है। डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही बचत खाते - खोलने के अभियान में भी उप डाकघर -ने प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल कर एक नई मिसाल कायम की। इन उपलब्धियों के चलते उन्हें दिल्ली स्थित डाक महानिदेशालय संचार भवन में हुए विशेष कार्यक्रम में संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विशेष सम्मान दिया। इस दौरान मंत्री ने देशभर के विभिन्न परिमंडलों से आए उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाककर्मियों से संवाद किया और डाक विभाग की सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उनके सुझाव लिए।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें