Responsive Ad Slot

vyavra लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
vyavra लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

#धमाका_न्यूज: संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ब्यावरा में उप-डाकपाल मनोज राय को उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया

कोई टिप्पणी नहीं

रविवार, 22 फ़रवरी 2026

ब्यावरा। ब्यावरा (राजगढ़) के स्थानीय उप-डाकघर में पदस्थ उप-डाकपाल मनोज राय को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में दिया गया है। डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही बचत खाते - खोलने के अभियान में भी उप डाकघर -ने प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल कर एक नई मिसाल कायम की। इन उपलब्धियों के चलते उन्हें दिल्ली स्थित डाक महानिदेशालय संचार भवन में हुए विशेष कार्यक्रम में संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विशेष सम्मान दिया। इस दौरान मंत्री ने देशभर के विभिन्न परिमंडलों से आए उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाककर्मियों से संवाद किया और डाक विभाग की सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उनके सुझाव लिए।













#धमाका बड़ी खबर: सड़क पर तेज रफ्तार दौड़ती शिवपुरी की कार के ब्रेक चिपके, कार अनियंत्रित होकर कई गुलाट खाते हुए सुखी नदी ने जा गिरी, फरिश्ता बनकर रुके बारिश खान ने कांच तोड़कर बचाई 7 की जान, प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने दिया एक लाख इनाम, सुनिए क्या बोले cm

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 15 नवंबर 2024

भोपाल। सड़क पर तेज रफ्तार दौड़ती कार के ब्रेक अचानक चिपके ओर कार अनियंत्रित होकर कई गुलाट खाते हुए सुखी नदी ने जा गिरी। दुर्भाग्य अभी भी साथ रहा जब कार के गेट लॉक हो गए। अंदर शिवपुरी MP का एक परिवार जगदीश शर्मा निवासी जवाहर कॉलोनी जीवन, मरण के द्वंद में फंसा था।
      (इनसे मिलिए ये हैं बारिश खान)
तभी उस रास्ते से अपने बच्चे के साथ पलंबर बारिश खान का निकलना हुआ। उन्होंने देखा तो तत्काल अपनी बाइक खड़ी की और कार की तरफ दौड़ लगा दी। अंजाम की फिक्र किए बिना इंसानियत के इस फरिश्ते बारिश खान ने झट से कार का कांच तोड़ा, लोगों को सांत्वना दी और एक एक कर सभी फंसे परिजनों को सकुशल बाहर निकाल लिया।
प्रदेश सरकार के मुखिया डॉ मोहन यादव ने की बारिश खान की सराहना, दिया एक लाख इनाम
इंसानियत की मिसाल इस घटना की जानकारी जब प्रदेश सरकार के मुखिया डॉ मोहन यादव को लगी तो उन्होंने इस बात को लेकर बारिश की सराहना की और एक लाख के इनाम की घोषणा की। साथ ही राजगढ़ जिला कलेक्टर से 15 अगस्त को बारिश को सम्मानित करने की बात भी कही। सीएम ने कहा कि बारिश की वजह से एक परिवार पूरी तरह कुशल मंगल बचा।
(सुनिए क्या बोले प्रदेश के सीएम यादव)
ये प्रेरणा देने वाला कार्य बारिश ने किया है, मुझे अपने प्रदेश के नागरिकों पर नाज है जो विपत्ति में एक दूसरे की मदद के लिए आतुर रहते हैं, पीछे नहीं हटते। शिवपुरी से भोपाल जा रहे एक परिवार के 7 सदस्यों की कार ब्यावरा के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खंती में गिर गई थी। वहां से गुजर रहे एक नागरिक बारिश खान ने साहस दिखाते हुए कार का कांच तोड़कर सभी को बाहर सुरक्षित निकालकर जान बचाई।
बारिश खान जी की संवेदनशीलता एवं साहस प्रशंसनीय व प्रेरणादायक है। इस साहसिक कदम के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
#BJP4IND #BJP4Shivpuri #BJP4Kolaras #bjp4karera #bjp4pohari #bjp4picchore #bjp4guna #BJP4MP #MohanYadavCM












ट्रेन में व्यावरा, इंदौर से 3 मोबाइल चुराने वाला भिंड का चोर शिवपुरी आरपीएफ ने पकड़ा

कोई टिप्पणी नहीं

रविवार, 19 सितंबर 2021

शिवपुरी। आरपीएफ टीम शिवपुरी को लगातार सफलता मिलती जा रही हैं। इसी क्रम में एक भिंड निवासी शातिर मोबाइल चोर को आरपीएफ ने ट्रेन से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 मोबाइल बरामद कर लिये हैं जो उसने 2 इंदौर जबकि 1 व्यावरा से चोरी किया था। उसके निशाने पर चार्जिंग में लगे फोन रहते थे यह राज भी उसने उगला है। जानकारी के अनुसार व्यावरा पचोर के पॉइंटमेन प्रहलाद मीणा ने सूचना दी थी कि उसका चार्ज पर लगा मोबाइल किसी ने चोरी कर लिया। शिकायत व्यावरा जीआरपी पहुंची तो 17 सितंबर को अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। इस बात की सूचना डिप्टी एसएस नीरज सिंह से मिली कि कोई युवक बांद्रा झांसी ट्रेन से शिवपुरी आ रहा है। बताए गए हुलिये के आधार पर आरपीएफ की शिवपुरी टीम ने युवक को कब्जे में लेकर पूछताछ की तो राज फास हो गया। जिस टीम ने पकड़ा उसमें सुउनि हीरालाल यादव, आरक्षक विजय कांत शर्मा शामिल थे। पकड़े गए युवक ने अपना नाम देवी सिंह 23 पुत्र रामकुमार निवासी मेहरी तार जिला भिंड बताया। तीनो मोबाईल 1 पचोर, 2 इंदौर से चार्जिंग के दौरान उड़ाए थे जिनकी कीमत 45 हजार है। 

भिंड जा रहा बाइक सवार घायल तो इधर ट्रक में पीछे जा घुसी लोडिंग

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 27 मार्च 2021

शिवपुरी। भिंड जा रहा बाइक सवार शिवपुरी में घायल हो गया। अलसुबह नोहरिकला के पास जगत सिंह 55 पुत्र सुखलाल जाटव घायल हुए। जिन्हें 108 के ईएमटी बृजलाल साहू और पायलट रंजीत यादव ने जिला अस्पताल भर्ती कराया। दूसरा हादसा तब हुआ जब व्यावरा से शिवपुरी आ रही लोडिंग खड़े ट्रक में जा घुसी। ककरवाया के पास फोरलेन पर दीपक मालवीय निबासी व्यावरा घायल हुए जिसे 108 के ईएमटी योगेश मडोईया, पायलट तेलसिलदार लेकर आये। जिला अस्पताल भर्ती कराया। 
-
बाइक फिसली 1 घायल
एक अन्य हादसा पोहरी रोड पर घटित हुआ। जब विजयपुर से दीपू अहिरवार की बाइक फिसल गई। 108 के ईएमटी बृजलाल साहू एवम पायलट रंजीत यादव जिला अस्पताल लाये। 

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129