Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: "ईस्टर्न हाइट्स पब्लिक स्कूल के होनहारों ने शहर में पर्यावरण संरक्षण एवं ट्रैफिक नियमों को अपनाने का दिया जन जन को सन्देश", video

रविवार, 22 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। ईस्टर्न हाइट्स पब्लिक स्कूल शिवपुरी के विद्यार्थियों ने शनिवार को शहर के प्रमुख चौराहों माधव चौक एवं गुरुद्वारा चौक पर जनजागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों ने प्लास्टिक एवं पॉलिथिन के बढ़ते उपयोग से पर्यावरण और स्वास्थ्य को होने वाली हानियों पर आधारित नुक्कड़ नाटक और ढ़ंठ (नाट्य प्रस्तुति) प्रस्तुत की।
विद्यार्थियों ने बताया कि पॉलिथिन नालियों को जाम करती है, पशुओं के लिए घातक है तथा मिट्टी और जल प्रदूषण का बड़ा कारण बनती जा रही है। प्रस्तुति के माध्यम से लोगों से कपड़े और जूट के थैलों के उपयोग का आग्रह किया गया।
                     (देखिए video)
इसके साथ ही छात्रों ने यातायात नियमों और ट्रैफिक हैजार्ड्स को लेकर भी लोगों को जागरूक किया। उन्होंने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, गलत दिशा में वाहन न चलाने और मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए ड्राइविंग न करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने एक छोटी रैली निकालकर राहगीरों और दुकानदारों के थैले वितरित करते हुए पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित यातायात के प्रति सजग रहने की अपील की। अभियान को स्थानीय नागरिकों का अच्छा सहयोग और सराहना मिली।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129