शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी के प्रतिभाशाली फाइटर बलवीर ‘वीरा’ रावत ने असम के गुवाहाटी में आयोजित Cage Combat 33 National MMA Championship में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनका मुकाबला नागालैंड के गिडियन मावलोंग से हुआ, जिन्हें बलवीर रावत ने पहले ही राउंड के पहले मिनट में ज़बरदस्त प्रहारों से धराशायी कर दिया।
इस प्रतियोगिता में उनके शिष्य शिवम केवट ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। इस तरह शिवपुरी को एक साथ दो स्वर्ण पदक मिले, जिससे पूरे जिले में खुशी की लहर है।
बलवीर ‘वीरा’ रावत शिवपुरी की TFS Gym में Veera Fight Club नाम से बॉक्सिंग और MMA अकादमी चलाते हैं, जहां वे युवाओं को प्रोफेशनल ट्रेनिंग देते हैं। वे कई बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी भाग ले चुके हैं। हाल ही में उनकी फाइट चीन में हुई थी, जहां मुकाबले के दौरान उनके पैर के लिगामेंट टूट गए थे। गंभीर चोट के बावजूद उन्होंने अदम्य साहस दिखाते हुए जीत हासिल की और देश का नाम रोशन किया।
चोट से उबरने के बाद अब उन्होंने दोबारा रिंग में दमदार वापसी की है। कोच वीरा का कहना है कि वर्तमान समय में देशभर में बढ़ती घटनाओं को देखते हुए युवाओं और आम लोगों के लिए MMA और सेल्फ-डिफेंस सीखना बेहद जरूरी है, ताकि वे अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें।
बलवीर रावत और उनके शिष्य की यह उपलब्धि न केवल शिवपुरी बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें