राजगढ़। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मध्य प्रांत जिला राजगढ़ ने समाज बंधुओं के नाम जारी दुखद समाचार में बताया कि शिवपुरी स्वास्थ्य विभाग में सेवारत रहे ग्राम मिट्ठनपुर निवासी स्व भंवरलाल जी सक्सेना (दादा) की सुपुत्री डॉ दिनेश सक्सेना (महिदपुर), राजेश सक्सेना कल्लू भैया की बहन ऊषा सक्सेना जी का निधन हो गया है। इस दुख की घड़ी में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है। भगवान चित्रगुप्त जी से प्रार्थना करते हैं बहन उषा सक्सेना को अपने श्री चरणों में स्थान दें परिवार को शक्ति प्रदान करें। शिवपुरी में जैसे ही इस दुखद समाचार से जानकारी मिली तो शोक की लहर दौड़ गई। डॉ भगवत बंसल, राधे अग्रवाल, राजेश गोयल, पूनम मेडिकल स्टोर के संचालक, मामा का धमाका डॉट कॉम के चीफ एडिटर विपिन शुक्ला मामा ने उषा दीदी के निधन पर शोक जताया है।
rajgad लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
rajgad लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
#धमाका_शोक_खबर: शिवपुरी स्वास्थ्य विभाग में सेवारत रहे ग्राम मिट्ठनपुर निवासी स्व भंवरलाल जी सक्सेना (दादा) की सुपुत्री, डॉ दिनेश सक्सेना (महिदपुर) एवं राजेश सक्सेना कल्लू भैया की बहन ऊषा सक्सेना जी का निधन, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मध्य प्रांत जिला राजगढ़ ने जताया शोक
कोई टिप्पणी नहींसोमवार, 5 जनवरी 2026
8:57 pm#धमाका बड़ी खबर: निलंबित हवलदार ने दी एसपी को धमकी, बदला लूंगा, VIDEO में कहा, ये लास्ट मुलाकात है, अब मारूंगा या मरूंगा
कोई टिप्पणी नहींगुरुवार, 12 दिसंबर 2024
4:47 pmराजगढ़। राजगढ़ में एक निलंबित हवलदार का वायरल वीडियो सुर्ख़ियों में आ गया है। उक्त हवलदार का यह वीडियो एसपी को मारने की धमकी देने का है जो उसने अपने बच्चों के साथ बनाया है। वीडियो में हवलदार कहता दिखाई दे रहा है कि, "मेरे बच्चो, ये लास्ट मुलाकात है मेरी। मैं मारूंगा या मरूंगा। बेटी, मैं सही बोल रहा हूं। जब मैं मर जाऊं तो मेरा नाम बदनाम मत करना। मेरा नाम रोशन करना..." निलंबित हवलदार देवेंद्र मीणा ने बुधवार रात ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इससे पहले 10 दिसंबर को एसपी आदित्य मिश्रा और टीआई से वॉट्सएप पर भी कहा था- अपने परिवार सुरक्षित कर लेना। बदला लूंगा। इसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया था।
टीआई-एसपी को भेजे धमकी भरे मैसेज
हवलदार देवेंद्र मीणा ब्यावरा के सिटी थाने में तैनात था। टीआई वीरेंद्र धाकड़ ने उसकी गैर हाजिरी की रिपोर्ट एसपी को भेजी थी। इसकी जानकारी लगने के बाद मीणा ने 10 दिसंबर को एसपी मिश्रा को वॉट्सऐप पर धमकी भरा मैसेज किया। इसमें नाम लिखे बिना टीआई धाकड़ की हत्या करने की बात कही।
इसके बाद उसने धाकड़ को वॉट्सएप मैसेज किया। इसमें लिखा, 'स्वर्गीय एसआई दीपांकर गौतम के पास जाने के लिए सतर्क रहना।'
टीआई धाकड़ ने यह बात एसपी मिश्रा को बताई। एसपी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए मीणा को निलंबित कर दिया।
बता दें कि करीब तीन महीने पहले ब्यावरा के सिटी थाने में पदस्थ एएसआई दीपांकर गौतम को पचोर थाने की आरक्षक पल्लवी सोलंकी ने कार से कुचलकर मार डाला था। पल्लवी और उसका प्रेमी करण ठाकुर, दीपांकर को अपने रास्ते का रोड़ा मान रहे थे।
जब मीडिया ने मीणा से बात की तो उसने कहा कि थाना प्रभारी धाकड़ ने मुझे 8 जुलाई, 12 जुलाई और एक अन्य तारीख को गैरहाजिर बताया था। इन दिनों में मैं एसपी साहब के आदेश पर एक आरोपी को पकड़ने गया था। उसे पकड़कर भी लाया। 30 नवंबर को मुझे गैर हाजिर रहने का नोटिस मिला। इसका जवाब मैंने 7 दिसंबर को दिया था। इसका निराकरण आज तक नहीं हुआ। इस वजह से मैं मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहा हूं।
एसपी को भेजा मेसेज, परिवार को सुरक्षित रख लेना
एसपी को भेजे वॉट्सएप मैसेज में मीणा ने लिखा था, 'मैं बहाल होने के लिए आवेदन देने नहीं आऊंगा। यह मेरा वचन है। अपने परिवार को सुरक्षित रख लेना। आपने बोला था- मैं एसपी हूं। एबसेंट नहीं डलेगी। डलेगी तो आवेदन मेरे पास आएगा। उसके बाद मुझे निलंबित किया गया। उसके तलवे चाट लेना अब। मेरे रिश्तेदार अलग-अलग जगह 14 मर्डर कर चुके हैं। सभी जेल जा चुके, अब मुझे याद रखना।'
टीआई को मैसेज किया, बिना गलती एबसेंट डाली
देवेंद्र मीणा ने टीआई धाकड़ को मैसेज किया था, 'मेरी बिना गलती के एबसेंट डाली। मुझे बहुत दुख हो रहा है। आपका दो स्टार वाला (एसआई दीपांकर गौतम) ऊपर गया। अब तीन स्टार वाला (वीरेंद्र धाकड़) उसके पास जाएगा। धाकड़ अब गौतम के पास जाएगा, यह फाइनल लिख लिया जाए।"
एसपी बोले- अनुशानसहीनता पर किया nilmbit
एसपी आदित्य मिश्रा ने कहा, 'प्रधान आरक्षक मीणा ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को वॉट्सएप पर अनुचित और धमकी भरे मैसेज के माध्यम से अनुशासनहीनता का परिचय दिया है। विभागीय नियमों का उल्लंघन करते हुए इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है। इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इस प्रकार की अनुशासनहीनता को सहन नहीं किया जाएगा।'
एसपी ने ब्यावरा एसडीओपी नेहा गौर को जांच सौंपकर 7 दिन में रिपोर्ट मांगी है।
टीआई बोले- हेड कॉन्स्टेबल की काउंसिलिंग कराएंगे
#धमाका_डिफरेंट_खबर: दो दिन में छोड़ गईं दो लाख में लाई दुल्हन, दूल्हे बोले, जान बची लाखों पाए
कोई टिप्पणी नहींशुक्रवार, 19 जुलाई 2024
10:16 pmसार: इन दिनों युवाओं की शादी के लाले पड़े हुए हैं। जिसके नतीजे में लोग बिहार या दीगर स्थानों से दुल्हन खरीदकर ला रहे हैं। जिसकी कोई गारंटी नहीं रहती की वो कितने दिन टिकेगी, केसा व्यवहार करेगी, क्या लेकर भाग जायेगी। इसके नतीजे में आए दिन कोई न कोई कहानी सुनने मिल जाती हैं। आज फिर एक कहानी हम लेकर हाजिर हैं। पढ़िए।
राजगढ़। जिले के पचोर थाना क्षेत्र की उदनखेड़ी पुलिस चौकी में शुक्रवार को एक साथ दो पीड़ित आए। पुलिस के पास फरियाद लेकर आए सुल्तानिया गांव के 45 वर्षीय प्रेमसिंह और पास के नारानिया गांव के 30 वर्षीय मुकेश ये दोनों तीन महिलाओं और दो युवक लेकर थाने आए थे। पहले प्रेमसिंह ने पुलिस को बताया कि शादी को करीब 10 साल गुजर गए, लेकिन औलाद की हसरत पूरी नहीं हो रही थी। हर तरह का इलाज कराकर थक चुके थे। आखिरकार पत्नी ने दूसरी शादी की रजामंदी दी। इसके बाद एक ऐसी दुल्हन की तलाश शुरू की जो मां बन सके।
दूसरी ओर मुकेश ने बताया कि उसकी पत्नी का निधन पिछले साल हो गया था। जवानी में ही पत्नी साथ छोड़ गई। इसके बाद जीवन में सूनापन था। इसी सूनेपन को भरने के लिए एक पत्नी की तलाश थी। प्रेमसिंह और मुकेश की जरूरत के बारे में ये बात राजगढ़ जिले के खिलचीपुर भी पहुंची। यहां के हेमराज ने जब ये सुना तो उसे इसमें लालच नजर आया। हेमराज ने प्रेमसिंह और मुकेश को दो तस्वीरें दिखाईं। ये दोनों तस्वीरें बिहार के रोहतास जिले की लड़कियों की थी। उन्होंने पुलिस को जो अपना पता बताया उसके मुताबिक ये दोनों जिला मुख्यालय सासाराम से करीब 20 किमी दूर डेहरी ओन सोन की रहने वाली हैं। प्रेमसिंह और मुकेश लड़कियों की तस्वीरें देखकर खुश हो गए। फिर हेमराज ने ही दो-दो लाख रुपए में डील फाइनल कराई।
बिहार में ही हुई शादी फिर दुल्हनों को लेकर आए
दोनों की शादी डेहरी ओन सोन के ही एक मंदिर में सोमवार को हुई। इसके बाद दोनों धूमधाम से दुल्हनों को विदा कराकर अपने-अपने गांव लेकर आ गए। सुल्तानिया गांव मे गुरुवार की रात करीब 12 बजे प्रेमसिंह की पत्नी एक लड़के के साथ भाग रही थी, तभी गांववालों ने उसे देख लिया। गांव में शोर मच गया कि प्रेमसिंह की नई दुल्हन भाग रही है। लोगों ने उस लड़के और नई दुल्हन दोनों को पकड़ लिया और प्रेमसिंह के हवाले किया।
इसके बाद नई दुल्हन ने प्रेमसिंह को धमकाया कि मुझे नहीं जाने दिया तो रेप का केस कर दूंगी। प्रेमसिंह का परिचय इस बीच पास के गांव में रहने वाले मुकेश से भी हो गया था क्योंकि उसकी शादी भी साथ में हुई थी। उसने मुकेश से बात की तो पता चला मुकेश की दुल्हन भी ऐसी ही धमकी दे रही है।
हेमराज बोला, इनका टिकना, न टिकना इनके ऊपर है
ये शादी सोमवार को हुई। मंगलवार रात 12 बजे प्रेमसिंह और मुकेश नई दुल्हनों को लेकर अपने-अपने घर पहुंचे और गुरुवार रात तक बवाल शुरू हो गया। शुक्रवार को दोनों दूल्हे-दुल्हन उदनखेड़ी चौकी में पुलिस के सामने बैठे थे।
पुलिस ने शादी कराने वाले हेमराज को बुलाया उसने साफ पल्ला झाड़ लिया कि मैंने तो रिश्ता तय करा दिया। टिकना न टिकना तो इनके ऊपर है। जिस लड़के के साथ प्रेमसिंह की नई दुल्हन भाग रही थी उसे उसने अपना भाई बताया। साथ ही रेप का केस दर्ज कराने की बात करने लगी। आखिरकार प्रेमसिंह और मुकेश नई दुल्हनों के साथ दो-दो लाख रुपए भी छोड़ने को तैयार हुए और मामला खत्म हुआ। इसके बाद भी प्रेमसिंह और मुकेश जब थाने से बाहर निकले तो उनके चेहरे पर लुट जाने के भाव नहीं थे, बल्कि राहत की सांस के साथ दोनों हंसते-मुस्कुराते दिखे। दोनों ने कहा- 'दुल्हनें फर्जी केस का दबाव भी बना रही थीं। कुछ बड़ा कांड भी कर सकती थीं। अच्छा हुआ पीछा छूटा। जान बची तो लाखों पाए।'
मधुसूदन श्रीवास्तव सीएमओ श्योपुर होंगे, करैरा नप के सीएमओ बने ताराचंद धूलिया
कोई टिप्पणी नहींगुरुवार, 26 मई 2022
11:36 pmभोपाल। नगरीय प्रशासन विभाग ने कुछ तबादले किए हैं। इस क्रम में जिला डूडा अधिकारी शिवपुरी मधु श्रीवास्तव को श्योपुर नगर पालिका का सीएमओ बनाया गया है। जबकि ताराचंद धुलिया बड़ोदा जिला श्योपुर से मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद करैरा जिला शिवपुरी के सीएमओ होंगे। इसी प्रकार श्योपुर सीमाओ बीड़ी कतरोलिया को राजगढ़ नगर पालिका सीएमओ बनाया गया हैं।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)




























%20(1).webp)









सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com