Responsive Ad Slot

shajapur लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
shajapur लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

#धमाका_बड़ी_खबर: इंटरसिटी ट्रेवल्स की बस में इस तरह लगी भीषण आग, लोग बनाते रहे वीडियो, बस खाक, शिवपुरी के CA अभिषेक जैन के 4 वर्षीय मासूम बेटे अन्य की दर्दनाक मौत, 6 दमकल ने बुझाई आग, यात्रियों ने खिड़की, दरवाजे से भागकर बचाई जान

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 16 मई 2026

शाजापुर/देवास। शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर, मक्सी के पास होटल जैन पथ के सामने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात इंदौर से ग्वालियर की ओर जा रही इंटरसिटी ट्रेवल्स की AC स्लीपर बस (MP-07 JL 9090) में भीषण आग लग गई। 
जिसमें शिवपुरी आजाक थाने के पास रहने वाले CA अभिषेक जैन के 4 वर्षीय बेटे अनय जैन की जिंदा जलने से मौत हो गई है। अभिषेक की शिवपुरी में दिनेश जैन के यहां ससुराल है उनकी पत्नी मिनी भी CA हैं जो इंदौर में प्रैक्टिस करती है, ये लोग शिवपुरी आ रहे थे।


होटल पर न रुकी होती बस तो....
बस होटल पर चाय-नाश्ते के लिए रुकी थी। यात्रियों के अनुसार बस में पहले से ही वायरिंग जलने की बदबू आ रही थी। तभी अचानक बोनट से धुआं निकला और पूरी बस आग की लपटों में घिर गई। मक्सी, तराना और
शाजापुर से आईं 5 दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
भगदड़ और हताहत
आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। अधिकांश यात्री नीचे उतर चुके थे या खिड़की तोड़कर बाहर निकले। लेकिन इस अफरा-तफरी के बीच शिवपुरी निवासी एक 4 साल का बच्चा बस के अंदर ही फंसा रह गया, जिसका बाद में सीट के नीचे से कंकाल मिला।पुलिस ने बच्चे के शव को जिला अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यात्रियों की मानें तो बस में कोई इमरजेंसी एग्जिट (आपातकालीन द्वार) नहीं था। फायर सेफ्टी यानि आग बुझाने के लिए बस के भीतर कोई अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) मौजूद नहीं था। उनका ये भी कहना है कि काश बस चाय पीने नहीं रुकी होती और चलती बस में आग लगती तो कई जान जा सकती थी। बस खड़ी थी कुछ यात्री जाग रहे थे, कुछ नीचे उतरे थे जिससे बड़ा जन हादसा टल गया। बता दें कि प्रदेश में रात्रि कालीन बसों में लगातार आग लगने की घटना सामने आ रही हैं लेकिन सरकार को न जाने कितनी और लाशों का इंतजार है! नियम कायदे ताक पर रखकर बसों का संचालन किया जा रहा है।
जेसीबी से कटी बस, तब मिला बच्चे का कंकाल
आग पर काबू पाने के बाद भी मासूम अन्य का कहीं पता नहीं चल रहा था। बच्चे को ढूंढने के लिए प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर जेसीबी मशीन बुलाई गई, जिसके पंजे से बस के गेट और खिड़कियां तोड़ी गईं।
इसके बाद पीछे का रास्ता बनाने के लिए वेल्डिंग मिस्त्री को बुलाकर गेट कटवाया गया और सीटें हटाई गईं। करीब दो घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद एक सीट के नीचे से मासूम का कंकाल बरामद हुआ, जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल शाजापुर भेजा गया। बच्चे की मां ने कहा उसके बेटे को बचाने कोई नहीं आया सभी को अपनी जान की पड़ी थी।
पिता ने बचाई लोगों की जान, लाखों के गहने पुलिस को सौंपे
इस दुखद घड़ी में भी मासूम के पिता अभिषेक जैन ने इंसानियत की एक अभूतपूर्व मिसाल पेश की। जिस वक्त वो बस के मलबे में रोते-बिलखते अपने बेटे को ढूंढ रहे थे, उन्हें बस के अंदर किसी यात्री के गिरे हुए लाखों रुपए के सोने के जेवर मिले।
खुद का सब कुछ उजड़ जाने के बाद भी अभिषेक ने उन गहनों को तुरंत तराना टीआई रामचरण भदौरिया को सौंपा। इसके अलावा आग लगने के तुरंत बाद अभिषेक ने खुद की जान जोखिम में डालकर कई यात्रियों को भी सुरक्षित बाहर निकाला।
पहली फायर ब्रिगेड आई, उसमें पानी ही नहीं था: अभिषेक
अस्पताल में रोते-बिलखते हुए पिता अभिषेक जैन ने प्रशासन और फायर ब्रिगेड की बड़ी लापरवाही को उजागर किया। उन्होंने कहा-"मैं अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ इंदौर से रात 10 बजे शिवपुरी के लिए निकला था।
ड्राइवर को बदबू के बारे में बताया पर उसने नहीं सुना। आग लगने के बाद मैंने खुद फायर ब्रिगेड को फोन लगाया। आधे घंटे बाद जो गाड़ी आई, उसमें पानी ही नहीं था। उसके बाद दूसरी गाड़ियां आईं। यह प्रशासन लोगों की जान ले रहा है। मीडिया से मेरा अनुरोध है कि इसे आगे उठाएं, ताकि किसी और का भविष्य ऐसे न जले, मेरा तो भविष्य जल गया।
स्टाफ फरार
घटना के तुरंत बाद बस का ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए। 
बैटरी फटने का दावा गलत: शुरुआती अफवाहों में इसे बैटरी ब्लास्ट बताया गया था, लेकिन पुलिस और यात्रियों के अनुसार आग लगने का असली कारण शॉर्ट सर्किट (वायरिंग जलना) था। पिता के मुताबिक बस में पहले से ही जलने की बदबू आ रही थी, जिसकी शिकायत ड्राइवर से भी की गई थी।

CM डॉ मोहन यादव ने शाजापुर कलेक्टर को हटाया, कल ट्रक, बस ड्राइवर बैठक में एक ड्राइवर से हुई थी जोरदार बहस

कोई टिप्पणी नहीं

बुधवार, 3 जनवरी 2024

शाजापुर। सीएम डॉ. मोहन यादव ने शाजापुर कलेक्टर किशोर कान्याल को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए उप सचिव मध्यप्रदेश शासन बना दिया हैं। कान्यल की कल ड्राइवर हड़ताल को लेकर बैठक में उनकी एक ड्राइवर से नोंकझोंक हो गई थी कलेक्टर ने उससे औकात में रहने की बात कही थी। आज कलेक्टर कानयाल की जगह पर रिजू वाफना को शाजापुर कलेक्टर की कमान सौंपी गई हैं। 
ये था पूरा मामला
मीटिंग में भड़के कलेक्टर ने कहा, औकात क्या है तुम्हारी? ड्राइवर का जवाब- यही तो लड़ाई है कि हमारी कोई औकात नहीं
Truck Drivers Protest: कलेक्टर की समझाइश के बीच एक ड्राइवर बोल पड़ा, अच्छे से बोलो. इतने में कलेक्टर भड़क उठे और कहा, गलत क्या है इसमें? समझ क्या रहा है, क्या करोगे तुम, तुम्हारी औकात क्या है? 
केंद्र सरकार के 'हिट एंड रन' को लेकर नए कानून के विरोध में मध्य प्रदेश के शाजापुर में ड्राइवर एसोसिएशन ने उग्र आंदोलन किया. प्रदर्शन करते हुए हाइवे पर चक्काजाम कर दिया. इसी मामले में मंगलवार को कलेक्टर किशोर कन्याल ने ड्राइवरों के साथ बैठक आयोजित की. बैठक के दौरान कलेक्टर ने कहा कि कोई कानून को अपने हाथ में नहीं लेगा. 
कलेक्टर की समझाइश के बीच एक ड्राइवर बोल पड़ा, अच्छे से बोलो. इतने में कलेक्टर भड़क उठे और कहा, गलत क्या है इसमें? समझ क्या रहा है, क्या करोगे तुम, तुम्हारी औकात क्या है? 
ड्राइवर ने कहा, यही तो लड़ाई है कि हमारी कोई औकात नहीं. कलेक्टर ने कहा, लड़ाई ऐसे नहीं होती है. कृपया करके कोई भी कानून अपने हाथ में न ले. आपकी सारी बातों को सुनने के लिए यहां बुलाया है.कलेक्टर के नाराज होते ही कुछ समय के लिए पूरे मीटिंग हाल में सन्नाटा छा गया. उसके बाद ड्राइवर ने माफी भी मांगी. ड्राइवरों के हाइवे पर चक्काजाम के बाद जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया और बैठक आयोजित कर ड्राइवरों को समझाने का प्रयास किया कि आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से करो और अपनी बात रखो.इस मामले में कलेक्टर किशोर कन्याल ने बताया, ''वाहन चालकों को बैठक कर समझाइश दी जा रही थी. इसी बीच एक चालक ने गलत तरीके से बात की. जिसको लेकर मुझे उन्हें समझाना पड़ा.''












धमाका अभी अभी: शिवपुरी गुना फोरलेन स्थित शारदा सॉल्वेंट के निकट बच्चों को लेकर आगर शाजापुर जा रही एक बस ट्रक की जोरदार टक्कर से पलटी, दो बच्चों की मौत, कई बच्चे घायल, ट्रक का टायर फटा तो जा घुसा बस में

कोई टिप्पणी नहीं

सोमवार, 5 जून 2023

शिवपुरी। शिवपुरी गुना फोरलेन स्थित शारदा सॉल्वेंट के निकट बच्चों को लेकर आगर शाजापुर जा रही एक बस ट्रक की जोरदार टक्कर से पलट गई जिससे दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई बच्चे घायल हुए हैं। जिन्हे अस्पताल लाया गया हैं। बता दें की ग्वालियर से बच्चों को लेकर निकली एक बस आगर शाजापुर जा रही थी। इसी दौरान जब वह शिवपुरी जिले की सीमा वाले शारदा सॉल्वेंट के पास से गुजर रही थी उसी दौरान एक ट्रक का टायर फटा जो अनियंत्रित होकर बस में जा घुसा और बस पलट गई। मौके पर शिवपुरी पुलिस पहुंची। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल लेकर आई। नर्मदा पुरम से ग्वालियर लक्ष्मण लीला का कार्यक्रम करने के बाद शाजापुर कार्यक्रम करने जा रही बच्चों से भरी बस पलटी, ड्राइवर सहित एक अन्य की, 35 से 40 बच्चे घायल हुए हैं।













© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129