Responsive Ad Slot

sheopur लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
sheopur लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

#mamakadhamakanews: महंगी किताबें, मनमानी फीस और हर वर्ष बदलते पाठ्यक्रम के विरोध में अभिभावकों का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

श्योपुर। जिले के निजी विद्यालयों द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने, निर्धारित दुकानों से महंगी पुस्तकें खरीदने के लिए बाध्य करने तथा हर वर्ष बिना उचित कारण पाठ्यक्रम एवं पुस्तकें बदलने के विरोध में अभिभावकों एवं नागरिकों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि जिले के कई निजी विद्यालय अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाल रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन चुनिंदा दुकानों से ही पुस्तकें खरीदने का दबाव बनाता है, जिससे अभिभावकों को अधिक कीमत चुकानी पड़ती है। साथ ही लगभग हर वर्ष पाठ्यक्रम और पुस्तकें बदल दी जाती हैं, जिससे बड़े बच्चों की पुस्तकें छोटे भाई-बहनों के उपयोग में नहीं आ पातीं और हर वर्ष नई किताबें खरीदने की मजबूरी बन जाती है। एलकेजी जैसी छोटी कक्षाओं की पुस्तकों का सेट भी लगभग ₹1500 या उससे अधिक में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा प्रतिवर्ष मनमाने तरीके से फीस बढ़ाए जाने से सामान्य एवं मध्यमवर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
मिशन समर्पण के संस्थापक एवं समाजसेवी पवन नईवाल ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि शिक्षा सेवा का माध्यम है, व्यापार का नहीं। उन्होंने निजी विद्यालयों की मनमानी पर तत्काल रोक लगाने, फीस वृद्धि की जांच कराने, निर्धारित दुकानों से पुस्तकें खरीदने की बाध्यता समाप्त करने तथा बिना उचित कारण हर वर्ष पाठ्यक्रम बदलने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो अभिभावकों के हित में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण जनआंदोलन किया जाएगा। बच्चों की शिक्षा के नाम पर अभिभावकों का आर्थिक शोषण किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर शिवसेना जिला अध्यक्ष सूरज लोधा, सुमन नवयुवक संगठन के जिला अध्यक्ष राम सुमन, रामकिशन जी, दीपू जी, कमल जी सहित अनेक अभिभावक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में निजी विद्यालयों की मनमानी पर रोक लगाने तथा अभिभावकों को राहत दिलाने की मांग की।
















#mamakadhamakanews: शिवपुरी के पर्यटन को पंख लगाएगा ₹100 करोड़ का नया फोरलेन: सिंधिया की बड़ी सौगात से चमकेगा ओरछा-कूनो-रणथंभौर 'टूरिस्ट कॉरिडोर'

कोई टिप्पणी नहीं

रविवार, 5 जुलाई 2026

विपिन शुक्ला के साथ ऋषि शर्मा की रिपोर्ट 
shivpuri शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी के विकास और पर्यटन जगत को एक साथ बड़ी रफ्तार दे दी है। शहर के वीर दुर्गादास राठौर चौराहे से ग्वालियर बायपास होते हुए छतरी रोड और झांसी रोड तक बनने वाला नया फोरलेन सड़क मार्ग सिर्फ ट्रैफिक जाम से मुक्ति नहीं दिलाएगा, बल्कि यह मध्य प्रदेश और राजस्थान के सबसे बड़े पर्यटन केंद्रों को आपस में जोड़ने वाली लाइफलाइन बनेगा।इस बड़ी परियोजना को पर्यटन और विकास के रोडमैप से जोड़कर देखें तो इसके मायने बेहद खास हैं:
वैश्विक पर्यटन का नया महा-कॉरिडोर
यह फोरलेन शिवपुरी को देश के बड़े टूरिस्ट मैप पर मजबूती से स्थापित करेगा। इसके बनने से रणथंभौर (राजस्थान) 👉 कूनो नेशनल पार्क (श्योपुर) 👉 माधव टाइगर रिजर्व (शिवपुरी) 👉 ऐतिहासिक नगरी ओरछा तक एक सीधा और सुगम 'टूरिस्ट कॉरिडोर' तैयार हो रहा है। वन्यजीव प्रेमियों और हेरिटेज टूरिस्ट्स के लिए अब इन सभी जगहों का सफर बेहद आसान और समय बचाने वाला हो जाएगा।
जारी है श्योपुर-शिवपुरी फोरलेन का काम
पर्यटन के इसी रोडमैप को पूरा करने के लिए वर्तमान में श्योपुर से शिवपुरी तक फोरलेन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस कड़ी में अब शिवपुरी शहर के अंदर ₹100 करोड़ की लागत से बनने वाला यह नया फोरलेन जुड़ जाने से बाहरी ट्रैफिक और पर्यटकों के वाहनों को शहर के भीतर रेंगना नहीं पड़ेगा।
स्थानीय जनता और विकास को सीधे फायदे
जाम से स्थाई मुक्ति:
 वीर दुर्गादास राठौर चौराहे से झांसी रोड तक का यह हिस्सा बेहद व्यस्त रहता है। फोरलेन बनने से स्थानीय यातायात सुगम होगा।
रोजगार के नए अवसर
पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय होटल, गाइड, और हस्तशिल्प कारोबारियों की आमदनी में भारी इजाफा होगा।
शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर की चमक
₹100 करोड़ की यह मंजूरी शिवपुरी की एंट्री और एग्जिट रोड्स का कायाकल्प कर देगी, जिससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी।
सिंधिया की इस घोषणा ने साफ कर दिया है कि शिवपुरी आने वाले दिनों में न केवल मप्र बल्कि देश के सबसे प्रमुख टूरिज्म हब के रूप में उभरने वाला है।

















#मामा_का_धमाका: कूनो के जंगल में तेंदुआ ने अंगड़ाई लेते हुए एक घंटे रोके रखी 30 से ज्यादा पर्यटकों की 3 जीप में सवारी, पर्यटक करते रहे कैमरे में कैद, कहते रहे वाओ वाओ, देखिए video

कोई टिप्पणी नहीं

मंगलवार, 30 जून 2026

#श्योपुर। #कूनो #नेशनल #पार्क में रविवार शाम पर्यटकों को ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसे वे लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे। सफारी के दौरान एक तेंदुआ मुख्य मार्ग पर आकर बैठ गया और करीब एक घंटे तक वहीं डटा रहा। उसकी मौजूदगी के कारण सफारी वाहनों को रास्ते में ही रुकना पड़ा।हालांकि यह रुकावट किसी के लिए परेशानी नहीं, बल्कि रोमांच का सबसे खूबसूरत पल बन गई। पर्यटक शांत होकर तेंदुए की हर गतिविधि को देखते रहे और अपने कैमरों में इस दुर्लभ दृश्य को कैद करते रहे।जंगल का नियम भी यही है कि वहां पहला अधिकार
वन्यजीवों का होता है। इसलिए सफारी वाहन सुरक्षित दूरी पर खड़े रहे और तेंदुए के अपने आप रास्ता छोड़ने का इंतजार करते रहे। करीब एक घंटे बाद तेंदुआ आराम से जंगल की ओर चला गया, जिसके बाद सफारी आगे बढ़ सकी।














© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129