हैदराबाद। 400 एकड़ में फैले तेलंगाना के कांचा गचीबावली जंगल Kancha Gachibowli को काटे जाने का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर एक तरफ जंगल काटते बुलडोजरों को तस्वीर वायरल हो रही है। जिसके बाद ये मामला संसद में जा पहुंचा और आज सुप्रीम कोर्ट ने स्वत संज्ञान लेकर उक्त मामले में किसी भी गतिविधि पर तत्काल रोक लगा दी है। बता दें कि आईटी हब बनाने के लिए करीब चार सो एकड़ में घने जंगल को सरकार ने रातों रात कटवाने सैकड़ों डंपर, पेड़ कटर, डंपर दल बल को भेजा था जबकि इस इलाके में अनेक जंगली जानवर, वन्य प्राणी रहते हैं बाबजूद इसके जब लोगों ने विरोध किया तो सरकार ने उन्हें जेल में डाल दिया। लेकिन मंगलवार को राहत भरी खबर सामने आई है कि कोर्ट ने शर्मनाक अभियान पर रोक लगा दी है। इधर दूसरी तरफ इस बेजा कारवाई में अपने घर को बचाते जानवरों की इंसानों से जंग की वीडियो भी सामने आई है। इस वक्त सोशल मीडिया इन दो तरह की तस्वीरों और वीडियो से भरा हुआ है। सोशल मीडिया पर एक और तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें बुलडोजरों के आने पर जानवर इधर-उधर भागते दिख रहे हैं। कुछ यूजर्स इस तस्वीर को सच मानकर शेयर कर रहे हैं लेकिन ये असली नहीं है। इन्हें AI से तैयार किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर का सच जानने के लिए जब तस्वीर को गूगल लेंस से चेक किया तो कई अन्य यूजर ने भी इस तस्वीर को हैदराबाद से जोड़कर शेयर किया है। जब हमने वायरल तस्वीर को ध्यान से देखा तो पता चला कि कई जानवरों की परछाई दिख ही नहीं रही है। उसके बाद हमारी टीम ने वायरल तस्वीर को AI टूल से चेक किया। AI टूल Sightengine के रिजल्ट के अनुसार जानवरों की वायरल तस्वीर 99 प्रतिशत तक AI से बनाई गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई जानवरों के भागने की तस्वीर फर्जी है। वायरल तस्वीर को AI के जरिए बनाया गया है। यूजर्स द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर से लोगों के बीच भ्रम फैल रहा है।
telangana लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
telangana लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
धमाका बड़ी खबर: तेलंगाना में नरेंद्र मोदी ने बोला कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा, अब चुप क्यों हैं शहजादे, अंबानी-अडानी से कितना माल उठाया है?
कोई टिप्पणी नहींबुधवार, 8 मई 2024
7:21 pmकरीमपुर, तेलंगाना। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, कहा, अब चुप क्यों हैं शहजादे, अंबानी-अडानी से कितना माल उठाया है? कांग्रेस ने अंबानी अडानी से बोरियों में भर भरकर रुपये उठाए हैं। पीएम मोदी ने पहली बार अंबानी और अडानी का नाम लेकर कांग्रेस का घेराव किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उद्योगपतियों से पैसे मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सुर बदल गए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबानी-अडानी को लेकर राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे पिछले 5 साल से ही सुबह उठते ही पांच उद्योगपति की माला जपते थे। फिर अंबानी-अडानी कहने लगे। चुनाव घोषित होते ही अंबानी-अडानी को गाली देना बंद कर दिया है। चुनाव में अंबानी अडानी के कितना माल उठाया है? काले धन के कितने बोरे मारे हैं। टैंपो भरकर नोट पहुंचे हैं । उन्होंने पूछा कि क्या सौदा हुआ कि राहुल ने अंबानी-अडानी को गाली बंद कर दी। दाल में जरूर कुछ काला है। इसका जवाब राहुल गांधी को देना होगा।
कांग्रेस पर अडानी अंबानी से बोरी भर कर काला धन लेने के आरोप लगाए
पीएम ने कांग्रेस पर अडानी अंबानी से बोरी भर कर काला धन लेने के आरोप लगाए। इससे पहले के चुनावों में कांग्रेस अडानी और अंबानी को लेकर बीजेपी की आलोचना करती थी। नरेंद्र मोदी अपनी सभाओं में उद्योगपतियों का नाम नहीं लेते थे। तीसरे चरण की वोटिंग के बाद उन्होंने अंबानी और अडानी का जिक्र चुनावी सभा में किया है। अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राफेल का मुद्दा ध्वस्त होने के बाद कांग्रेस ने उद्योगपतियों को टारगेट किया था। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी रोज अडानी और अंबानी का जिक्र रोजाना करते थे। चुनाव की घोषणा के बाद उन्होंने इन उद्योगपतियों के नाम लेने बंद कर दिए।
धमाका बड़ी खबर: सिंधिया के प्रयासों से परिवार तक पहुंची पार्थिव देह, तेलंगाना कैमिकल फैक्ट्री हादसे में शिवपुरी के सुरेश की हो गई थी मौत
कोई टिप्पणी नहींरविवार, 7 अप्रैल 2024
11:46 pm
सदस्यता लें
संदेश (Atom)










%20(1)%20(1)%20(1).webp)
%20(1)%20(1)%20(1).webp)
%20(1)%20(1)%20(1).webp)
%20(1)%20(1)%20(1)%20(1).webp)
%20(1)%20(1)%20(1).webp)
.webp)
.webp)







%20(1)%20(1)%20(1).webp)
%20(1)%20(1)%20(1).webp)

%20(1)%20(1)%20(1).webp)
%20(1)%20(1)%20(1)%20(1).webp)
%20(1)%20(1)%20(1).webp)
.webp)
%20(1)%20(1)%20(1).webp)
%20(1)%20(1)%20(1).webp)
.webp)
.webp)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com