Responsive Ad Slot

virul video लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
virul video लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

वायरल वीडियो: 'सिपाही', 'अजय देवगन' की आवाज में 'कविता', 'अक्षय' और 'अभिषेक' ने कहा 'वाह'

कोई टिप्पणी नहीं

गुरुवार, 29 जुलाई 2021

मुम्बई। जानेमाने फ़िल्म अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) का एक वीडियो सुर्खियों में आ गया है, इस वीडियो में अजय देवगन देश की सीमा पर तैनात जवानों के लिए मनोज मुंतशिर द्वारा लिखित एक कविता अपनी आवाज में सुनाते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी ये कविता दिल छू जाने वाली है। अजय देवगन ने अपनी इस कविता को सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें उन्होंने देशभक्ति और देश के जवानों से जुड़ी कई बातें कहीं हैं। अजय देवगन ने कई देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों में काम किया है। जिस वजह से उनके अंदाज में ये कविता और भी खूबसूरत लग रही है।
अजय देवगन ‘सिपाही’ कविता को इस वीडियो में  पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस कविता को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा  ‘भारत के बहादुरों को दिल से श्रद्धांजलि” आपको बता दें कि, 26 जुलाई को देशभर में कारगिल दिवस मनाया गया था। जिसके लिए अजय ने इस कविता को शेयर किया है।
सुनकर रो पड़े अक्षय कुमार, बोले – कितनी बार दिल जीतोगे यार
अजय देवगन का ये कविता  वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, अक्षय कुमार के साथ इस वीडियो की तारीफ अभिषेक बच्चन ने भी की है
अजय देवगन की कविता बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को बेहद पसंद आई है, उन्होंने इस कविता को अपने ट्विटर पर भी शेयर किया है। उन्होंने इस कविता को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा ”जब कभी असल जिंदगी में इमोशंस के बारे में बात आती है तो मैं इतना ज्यादा एक्सप्रेसिव नहीं हूं, लेकिन अजय की इस कविता को सुनकर मेरे आंसू बह गए। मुझे कभी नहीं पता था कि उनके अंदर इतना अच्छा एक कवि भी छिपा हुआ है। और कितनी बातों पर दिल जीतोगे यार ” इस ट्वीट के कुछ देर बाद ही अक्षय कुमार ने फिर एक ट्वीट करते हुए लिखा कि ” मुझे बस अभी ही पता चला कि इस शानदार कविता को मनोज मुंतशिर ने लिखा है, जिसे अजय देवगन ने अपनी आवाज दी है” अजय देवगन की आवाज में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। अक्षय कुमार के अलावा भी कई बड़े सितारों ने इसे शेयर किया है।

धमाका सबसे पहले: 'खेड़ापति कोलोनी' में 'मड़ीखेड़ा' की 'लाइन 3 जगह फूटी'

कोई टिप्पणी नहीं

मंगलवार, 6 जुलाई 2021

शिवपुरी। नगर के झाँसी रोड खेड़ापति कॉलोनी में मड़ीखेड़ा की लाइन कुछ पल पहले 3 जगह फूट गई है। सैकड़ों गेलन पानी सड़क पर दूर तक फैल रहा है। प्लास्टिक लाइन वाली मड़ीखेड़ा के बाल मनमर्जी से बन्द हुए और लाइन फट जाती है। 

धमाका एक्सकलुसिव: 'महज 7 पैसे बढ़ाए थे इंदिरा जी ने पेट्रोल के दाम तो अटल जी बैलगाड़ी से विरोध जताते पहुंचे थे संसद'

कोई टिप्पणी नहीं

रविवार, 4 जुलाई 2021

दिल्ली। आज देश में पेट्रोल, डीजल की कीमतों में आग भडकी हुई है। दलील चाहे जो दे लीजिये लेकिन मेंहंगाई बढ़ने के पीछे बडी वजह यह भी है लेकिन जिन्हें इस दिशा में काम करना चाहिये यानि विपक्ष वह अपनी असल भूमिका में नहीं दिख रहा। महज खानापूर्ति कर विरोध जारी है। हमें एडवोकेट रमेश मिश्रा जी ने एक वायरल वीडियो उपलब्ध करवाया है। यह दुर्लभ वीडियो तब का है जब 1973 में पेट्रोल के दाम सिर्फ 7 पैसे बढ़े थे तो अटल बिहारी जी ने विरोध जताते हुए संसद तक बैलगाड़ी पर सवारी की थी। लोगों का कहना है कि आज तो शायद विपक्ष भी अपनी भूमिका भूल गया है। आप भी देखिये बैलगाड़ी पर सवार देश के अग्रणी और बजनदार नेता अटल जी को।


'नगर के नलकूप चोरों के निशाने पर' '4 की केबिल काटकर ले गए', 'हर रात हो रही चोरी केबिल'

कोई टिप्पणी नहीं

बुधवार, 30 जून 2021

शिवपुरी। नगर में केबिल चोर सक्रिय हैं हर रात नलकुपो की केबिल चुरा रहे हैं। बीच बाजार हो या पॉश कॉलोनी या फिर शहर के बाहर के नलकूप चोर केबिल चुराने से बाज नहीं आ रहे। बीती रात 5 दिन के अंदर दूसरी बार व्यापारियों के गढ़ सदर बाजार के नलकूप की केबिल दो चोर काटकर ले गए।
जबकि पेयजल प्रभारी कोमल कुशवाह के अनुसार न्यू ब्लॉक सहित 4 नलकूप की केबिल आज रात जबकि एक रात पहले महल कॉलोनी इलाके में लगे नलकूप की केबिल चोरी कर ली गई। 

100 फीट से ज्यादा केबिल चोरी
नगर के जिन नलकुपो की केबिल चोरी की जा रही है वह छोटे टुकड़े नहीं बल्कि 100 फीट से ज्यादा की केबिल चोंरी की जा रही है। 
पुलिस की गश्त पर सवाल 
बीच बाजार में चोर जिस बेखोफ अंदाज में आते हैं। उन्हें रास्ते मे नहीं टोकना। फिर केबिल काटने के बाद आराम से चले जाना गस्त व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। 
व्यवसायी बोले नपा नहीं लिखवाती रिपोर्ट 
व्यवसायी कहते हैं कि जिला प्रशासन ओर पुलिस दोनों फेल हैं। नपा रिपोर्ट नहीं लिखाती सीएमओ गोविंद फोन नहीं उठाते जबकि सचिन चौहान का फोन अभी रिचार्ज नहीं है बोलता रहता है। लोग भारी गुस्से में हैं। 
जल संकट गहराता
केबिल लगातार चोरी जा रही हैं। जिससे नलकूप बन्द पड़ जाते हैं। लोग पेयजल के लिये परेशान होते हैं। 
© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129