Responsive Ad Slot

#धमाका_बड़ी_खबर: कलेक्टर अर्पित के सख्त निर्देश, उपार्जन व्यवस्था पर निगरानी रखें राजस्व अधिकारी, जिले का लगातार कर रहे भ्रमण

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने समस्त राजस्व अधिकारियों को उपार्जन व्यवस्था पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अभी गेहूं का उपार्जन किया जा रहा है। उपार्जन केंद्रों पर राजस्व अधिकारी स्वयं भ्रमण करें और व्यवस्थाओं का जायजा लें। यदि कहीं कोई अव्यवस्था पाई जाती है तो उसका समाधान सुनिश्चित कराएं।
लापरवाही पर होगी कार्यवाही
 उन्होंने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि उपार्जन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उपार्जन केंद्रों पर किसानों को भी परेशानी ना आए। छाया और पेयजल का इंतजाम रहे। 
राजस्व अधिकारियों ने किया निरीक्षण
 कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार समस्त एसडीएम तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपार्जन केंद्रों पर बारदाना, परिवहन की जानकारी ली। प्रतिदिन किसानों को एसएमएस, स्लॉट बुकिंग की भी जानकारी ली।किसानों से तोल के नाम पर राशि न ली जाए। इसके अलावा उपज की गुणवत्ता और निर्धारित वजन से ज्यादा तौल ना हो।
निगरानी के लिए नोडल और सहायक नोडल
उल्लेखनीय है कि जिले में 45 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने खरीदी केंद्र पर निगरानी के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए हैं।
जिले में भ्रमण के लिए निकले कलेक्टर
 उपार्जन केंद्रों, स्वास्थ्य संस्थाओं और कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
शिवपुरी। 17 अप्रैल 2026 को कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने शुक्रवार को जिले का भ्रमण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने ग्राम पंचायत गंगोरा स्थित माँ सकुंतला वेयरहाउस एवं ओम पार्श्वनाथ वेयरहाउस पहुंचकर गेहूं उपार्जन व्यवस्था का जायजा लिया तथा किसानों से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान एक किसान द्वारा मोबाइल पर कोड प्राप्त न होने एवं बारदाने की समस्या बताई गई, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने वारदाना, किसानों को सूचना, एस एम एस, परिवहन आदि की जानकारी ली।
इसके पश्चात उन्होंने उपस्वास्थ्य केंद्र करई, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसौद एवं आंगनवाड़ी केंद्र सिरसौद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रजिस्टर, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। स्वास्थ्य केंद्रों में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। चिकित्सक भी ड्यूटी पर मौजूद रहें। मरीजों के साथ स्टाफ का व्यवहार ठीक रहे। लापरवाही की शिकायत नहीं मिलना चाहिए।
आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों की संख्या, पोषण आहार आदि की जानकारी ली।
 उन्होंने एसडीएम कार्यालय करैरा का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की तथा आमजन की शिकायतें सुनकर उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही अनुविभाग स्तर पर आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निराकरण पर विशेष जोर दिया जिससे आमजन को जिला स्तर तक अनावश्यक परेशान न होना पड़े।
समाचार
पूरी गंभीरता से लें प्रशिक्षण, प्रश्न पूछे और समाधान करें ,जिससे न हो त्रुटि - कलेक्टर अर्पित वर्मा
कलेक्टर ने करेरा में जनगणना प्रगणकों और सुपरवाइजर के प्रशिक्षण का लिया जायजा
शिवपुरी। 17 अप्रैल 2026 को कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने शुक्रवार को करेरा में भ्रमण किया और एसडीम कार्यालय, स्वास्थ्य संस्थाएं सहित प्रशिक्षण का भी जायजा लिया। अभी जनगणना के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। 
करेरा भ्रमण के दौरान कलेक्टर अर्पित वर्मा ने संदीपनी शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करैरा में जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण में भाग लेते हुए प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना में डिजिटल माध्यम का भी उपयोग किया जा रहा है, जिससे नागरिक स्वयं भी पोर्टल पर जानकारी दर्ज कर सकेंगे। उन्हांेने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान पूछने में संकोच न करें, प्रश्न करें जिससे बाद में कोई त्रुटि की संभावना न रहे। यदि आपकी जानकारी सही होगी तभी दूसरे को सही जानकारी दे पाएंगे। उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारीगण स्वगणना कीजिए। यह बहुत ही सरल तरीका है, जिसमें प्रश्नों के जवाब भरने होते है, उक्त सरल प्रश्नों के उत्तर कोई भी आसानी के साथ दे सकता है। स्वगणना में परिवार और अपने मकान का विवरण स्वयं भर सकते हैं। 
उन्होंने कहा कि जब प्रगणक घर घर जाएंगे तब उनका यही प्रशिक्षण काम आएगा। वह नागरिकों की सही जानकारी ले पाएंगे और सही जवाब दे पाएंगे। एक सही और शुद्ध जनगणना के आंकड़े के लिए प्राथमिक स्तर से सही जानकारी एकत्रित होना आवश्यक है।















#धमाका_धर्म: शिवपुरी में 24 अप्रैल को मां पीतांबरा के प्राकट्योत्सव पर शाम 5 बजे से माधव चौक पर विशाल भंडारे का आयोजन

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। शिवपुरी शहर में 24 अप्रैल को मां पीतांबरा भक्तगण समिति के तत्वावधान में मां पीतांबरा के प्राकट्योत्सव के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भंडारे का शुभारंभ 24 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे से होगा। प्रथम चरण में दोपहर 4 बजे तक यादव होटल के नीचे, बंधानी यूनियन शिवपुरी पर विशाल भंडारा चलेगा, जहां श्रद्धालु सपरिवार शामिल होकर प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे।
द्वितीय चरण शाम 5 बजे से मध्य रात्रि तक शहर के मुख्य केंद्र माधव चौक चौराहा पर प्रसाद वितरण (भंडारा) अनवरत रूप से जारी रहेगा। मां पीतांबरा भक्तगण समिति ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि वे इस पावन प्राकट्योत्सव के अवसर पर सपरिवार पधारकर मां का आशीर्वाद एवं महाप्रसाद ग्रहण करें।













#धमाका_न्यूज: राज्य कर्मचारी संघ ने कलेक्टर अर्पित वर्मा का किया अभिनंदन

कोई टिप्पणी नहीं
* शालाओं के समय परिवर्तन एवं शिक्षकों की समस्याओं को लेकर की चर्चा 
शिवपुरी। शिवपुरी नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने पदभार संभालते ही अपनी कार्यशैली से सभी को प्रभावित कर दिया है। गत दिवस राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर अर्पित वर्मा से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया तथा शालाओं, आंगनवाड़ी केन्द्रो के समय परिवर्तन करने एवं शिक्षकों की समस्याओं सहित अन्य कर्मचारी बिन्दुओं पर चर्चा कर उन्हे वस्तुस्थिति से अवगत कराया। राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा एवं जिला सचिव राज कुमार सरैया ने बताया कि संघ के प्रतिनिधि मंडल ने नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया तथा भीषण गर्मी को देखते हुये आंगनवाड़ी केन्द्रों तथा विद्यालयों के समय परिवर्तन करने की मांग की तथा संकुल प्राचार्यों द्वारा शिक्षकों के क्रमोन्नति के एरियरों का भुगतान नही किये जाने, शेष गुरूजियों को क्रमोन्नति का लाभ देने, तथा जिला परामर्शदात्री की बैठक आयोजित करने एवं अधीनस्थ सभी विभाग प्रमुखों को परामर्श दात्री की बैठकें आयोजित करने के निर्देश देने के संबंध में चर्चा की साथ ही अवगत कराया कि जिला प्रमुखों द्वारा काफी लम्बे समय से विभागीय परमर्श दा़त्री की बैठके आयोजित न करने से कर्मचारियों की समस्याओं का अम्बार लग गया है। जिस पर कलेक्टर महोदय ने शीघ्र ही कार्यवाही करने के संकेत दिए। राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा, जिला सचिव राज कुमार सरैया, संगठन मंत्री हिम्मत सिंह सोनकर, तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, जिला राजीव पुरोहित, ब्लाॅक अध्यक्ष अजय बाथम आदि शामिल थे।












© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129