Responsive Ad Slot

#mamakadhamakanews: ईस्टर्न हाइट्स पब्लिक स्कूल में ग्रीन डे पर हुआ वृक्षारोपण का आयोजन

कोई टिप्पणी नहीं

सोमवार, 3 अगस्त 2026

शिवपुरी। ईस्टर्न हाइट्स पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने हेतु ग्रीन डे के मौके पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया तथा पर्यावरण को स्वच्छ और हरित बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष श्रीमती संगम अग्रवाल, सचिव श्रीमती रेनू गोयल एवं सदस्य श्रीमती नीतू गोयल, श्रीमती कविता बिंदल, श्रीमती ममता जैन, श्रीमती निधि गोयल तथा श्रीमती मोना अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण कर उन्हें प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
विद्यालय संचालक श्री सुबोध अरोरा और श्रीमती नीलम अरोरा एवं समस्त स्कूल स्टाफ ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम ने सभी को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी।
















#mamakadhamakanews: 108 एम्बुलेंस पर एनएचएम ने लगाई तीन लाख सैतालीस हजार चार सौ छत्तीस रूपए की पेनल्टी

कोई टिप्पणी नहीं
* मामला सोशल मीडिया में बैराढ एवं कोलारस तहसील की प्रसारित हुई का
शिवपुरी 03 अगस्त 2026। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश द्वारा जिले में संचालित 108 एम्बुलेंस पर तीन लाख सैतालीस हजार चार सौ छत्तीस रूप, की पेनल्टी लगाई है। मामला 9 जुलाई 2026 को बैराढ एवं बदरवास तहसील में 108 एम्बुलेंस की लापरवाही का है जो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. संजय ऋषीश्वर ने प्रेस को जारी जानकारी में बताया कि 9 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया में 108 एम्बुलेंस के लापरवाही की खबर वायरल हुई थी।  जिसे संज्ञान में लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शिवपुरी द्वारा  से मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को पत्राचार किया गया था। जेईएस प्रोजेक्ट प्रायवेट लिमिटेड द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण प्रथम दृष्टया असंतोष जनक प्रतीत होने पर अपर मिशन संचालक एनएचएम भोपाल द्वारा पत्र क्र 4537 दिनांक 20 जुलाई 2026 जारी कर दो एम्बुलेंस बीएलएस सीजी 04 एनएस 2892 लोकेशन सीएचसी कोलारस पर 2,47,244-00रू ( दो लाख सैतालीस हजार दौ सौ चबालीस रू) एवं बीएलएस सीजी 04 एनजेड 1364 लोकेशन सीएचसी बैराढ पर 1,00,192-00रू (एक लाख एक सौ वानवै रू) कुल राशि 3,47,436-00 रू (तीन लाख सैतालीस हजार चार सौ छत्तीस रू) का परिचालन व्यय का शास्ति स्वरूप कटौत्रा किया गया है।
















#mamakadhamakanews: अध्यक्ष विहिप और हाईकोर्ट ग्वालियर लिखी प्लेट निकलवाई, शिवपुरी नगर के माधव चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने अनाधिकृत हूटर लाइट्स, सायरन और प्रतिबंधित काली फिल्म (ब्लैक टिंट) लगाकर घूमने वाले वाहनों के खिलाफ व्यापक चेकिंग और सख्त चालानी कार्रवाई की, देखिए video

कोई टिप्पणी नहीं
shivpuri शिवपुरी। नगर में एमपी सरकार की मंशानुरूप वाहनों पर अनाधिकृत हूटर, लाइट्स और काली फिल्म लगाकर वाहन दौड़ने वालों पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई जारी है। शहर के माधव चौक पर सोमवार को ट्रैफिक प्रभारी रणवीर सिंह यादव की टीम ने चेकिंग अभियान छेड़ा जिसमें अध्यक्ष विहिप और हाईकोर्ट ग्वालियर लिखी प्लेट उतरवाई तो वहीं मुरैना के टेटरा थाने और पदस्थ एक आरक्षक के
वाहन से हूटर निकाल दिया गया। उसे यादव ने कानून का पाठ भी पढ़ाया। इसी क्रम में किसी के वाहन से ऊपर लगी लाइट निकाली तो किसी वाहन की काली फिल्म उतारकर जुर्माना किया गया। शिवपुरी में आज 3 अगस्त 2026 को चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के तहत कुल 90 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई और उनसे ₹45,000 का समन शुल्क वसूला गया।
इस कार्रवाई का पूरा विवरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं:
* निजी वाहन पर हूटर का अनाधिकृत उपयोग 10,500 जुर्माना, हूटर निकाला। 
बिना HSRP/गलत/अमानक नंबर प्लेट: 54 चालान (₹27,000/- जुर्माना)
* वीआईपी/सरकारी स्टीकर का अनाधिकृत प्रयोग 1500 का जुर्माना। 
* वाहन के शीशे पर ब्लैक फिल्म (टिंटेड) या अमानक फिल्म का उपयोग 6 हजार जुर्माना।
* बिना एचएसआरपी (HSRP)/गलत या अमानक नंबर प्लेट का प्रयोग 45 हजार का जुर्माना किया गया है। 



















© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129