Responsive Ad Slot

#mamakadhamakanews: प्रदेशव्यापी अभियान, पिछोर में ब्लॉक कांग्रेस का महंगाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन

कोई टिप्पणी नहीं

रविवार, 30 अगस्त 2026

पिछोर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेशव्यापी अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 30.08.2026 रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिछोर द्वारा बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया।
बारिश के कारण स्थगित हुआ यह प्रदर्शन आज कॉलेज चौराहा स्थित छत्रसाल महाराज की प्रतिमा से प्रारंभ होकर बस स्टैंड से लेकर,चौधरी पेट्रोल पंप तक शांतिपूर्ण ढंग से किया गया और वापस प्रतिमा स्थल पर आकर समापन हुआ।
प्रदर्शन का नेतृत्व केपी सिंह कक्काजू पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन के निर्देशन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल डेंगरे (गुप्ता) ने किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर बढ़ती महंगाई, शक्कर के भाव दुगुना होने पर पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस एवं रोजमर्रा की वस्तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर विरोध दर्ज कराया।
ब्लॉक अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि आज आम जनता महंगाई से त्रस्त है, रसोई का बजट बिगड़ गया है, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग सभी परेशान हैं लेकिन सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई है। कांग्रेस पार्टी आम जनता की आवाज बनकर सड़क पर संघर्ष करती रहेगी।
प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि गण, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी, मंडलम-सेक्टर अध्यक्ष, मोर्चा संगठन के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
















#mamakadhamakanews: राधा रानी सेवा समिति, शिवपुरी की राधाअष्टमी पर्व की तैयारी को लेकर बैठक 31 को

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। राधा रानी सेवा समिति, शिवपुरी द्वारा राधाअष्टमी पर्व की तैयारी हेतु बैठक का आयोजन किया जा रहा है। समिति के समस्त सदस्य बैठक में शामिल होंगे। 
समय और स्थान
दिनांक: 31 अगस्त 2026 (सोमवार)
समय: सायं 5:00 बजे से
स्थान: जल मंदिर मैरिज गार्डन, शिवपुरी (मध्य प्रदेश)
विशेष सूचना
*सभी सदस्यों से समय का विशेष ध्यान रखने का अनुरोध किया गया है।
*मीटिंग की समाप्ति के बाद अल्पाहार (नाश्ते) की व्यवस्था की गई है।
















#mamakadhamakanews: स्वामी विवेकानंद स्कूल एवं कॉलेज शिवपुरी में प्रवेश शुरू

कोई टिप्पणी नहीं
shivpuri शिवपुरी। स्वामी विवेकानंद स्कूल एवं कॉलेज शिवपुरी में प्रवेश और स्टाफ की नियुक्ति शुरू हो गई है। संचालक धीरज शर्मा ने युवाओं से अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है। 
प्रवेश प्रक्रिया जारी: 
स्कूल और कॉलेज के सभी कोर्सेज में एडमिशन के लिए छात्र आवश्यक दस्तावेजों और शुल्क के साथ तुरंत संपर्क कर सकते हैं।
विभिन्न कोर्सेज उपलब्ध:
संस्थान में डी.एल.एड. (D.El.Ed.), बी.एड. (B.Ed.), बी.ए. (B.A.), बी.एससी. (B.Sc.), बी.कॉम. (B.Com.), एम.ए. (M.A.), एम.एससी. (M.Sc.) और एम.बी.ए. (M.B.A.) समेत कई प्रोफेशनल कोर्सेज संचालित हैं।
  • स्कूली शिक्षा: 
  • बाल वाटिका से कक्षा 12वीं तक अंग्रेजी और हिंदी माध्यम में नियमित, प्राइवेट और पत्राचार माध्यम से पढ़ाई की सुविधा।
  • स्टाफ भर्ती:
  • संस्थान में कार्य करने के लिए कार्यालयीन (Office) एवं शैक्षणिक (Teaching) स्टाफ की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, इच्छुक उम्मीदवार अपने समस्त दस्तावेजों के साथ तुरंत संपर्क करें।


















  • © all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
    made with by rohit Bansal 9993475129