Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: प्रदेशव्यापी अभियान, पिछोर में ब्लॉक कांग्रेस का महंगाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन

रविवार, 30 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
पिछोर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेशव्यापी अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 30.08.2026 रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिछोर द्वारा बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया।
बारिश के कारण स्थगित हुआ यह प्रदर्शन आज कॉलेज चौराहा स्थित छत्रसाल महाराज की प्रतिमा से प्रारंभ होकर बस स्टैंड से लेकर,चौधरी पेट्रोल पंप तक शांतिपूर्ण ढंग से किया गया और वापस प्रतिमा स्थल पर आकर समापन हुआ।
प्रदर्शन का नेतृत्व केपी सिंह कक्काजू पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन के निर्देशन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल डेंगरे (गुप्ता) ने किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर बढ़ती महंगाई, शक्कर के भाव दुगुना होने पर पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस एवं रोजमर्रा की वस्तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर विरोध दर्ज कराया।
ब्लॉक अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि आज आम जनता महंगाई से त्रस्त है, रसोई का बजट बिगड़ गया है, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग सभी परेशान हैं लेकिन सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई है। कांग्रेस पार्टी आम जनता की आवाज बनकर सड़क पर संघर्ष करती रहेगी।
प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि गण, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी, मंडलम-सेक्टर अध्यक्ष, मोर्चा संगठन के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129