शिवपुरी। कला एवं कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अक्षिता सोशल वेलफेयर फाउंडेशन (ASWF) द्वारा आरंभ रेस्टोरेंट एंड कैफे, शिवपुरी में विशेष Painting Demonstration एवं Art Interaction Session का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें वरिष्ठ कलाकार एवं चित्रकार ब्रजमोहन आर्या ने अपनी कला का लाइव पेंटिंग डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किया।
लाइव डेमोंस्ट्रेशन के दौरान ब्रजमोहन आर्या ने उपस्थित कलाकारों एवं कला प्रेमियों के सामने पेंटिंग बनाने की अपनी रचनात्मक प्रक्रिया, तकनीक और रंगों के प्रयोग को प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि चित्रकला केवल रंगों और आकृतियों का संयोजन नहीं, बल्कि कलाकार के विचारों, अनुभवों, भावनाओं और कल्पना की अभिव्यक्ति है।
ब्रजमोहन आर्या की चित्रकला में प्रकृति, मानवीय भावनाओं, संबंधों, गति और कल्पनात्मक अभिव्यक्ति जैसे विषय प्रमुखता से दिखाई देते हैं। उनके कार्यों में रंगों, आकृतियों और गतिशील रेखाओं के माध्यम से भावनाओं को अभिव्यक्त करने का प्रयास दिखाई देता है। उनके लाइव डेमोंस्ट्रेशन ने उपस्थित कलाकारों को उनकी रचनात्मक सोच और कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर दिया।
कार्यक्रम में शहर के अनेक कलाकार एवं कला से जुड़े रचनात्मक लोग उपस्थित रहे। इनमें अमन राज, यूसुफ खान, वंदना शिवहरे, कंटेंट क्रिएटर लतिका दुबे, जतिन गोयल, कल्पित सोनी, भारती कसेरा एवं विश्वेश शर्मा सहित अन्य कलाकार एवं कला प्रेमी शामिल रहे।
कार्यक्रम में व्यवसायी एवं कला प्रेमी संतोष करारे, व्यवसायी एवं कला प्रेमी अनिल घंगोरिया तथा व्यवसायी एवं कला प्रेमी वीरेंद्र सेजवार की विशेष भूमिका रही।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें