Responsive Ad Slot

#mamakadhamakanews: 4 को शिवपुरी में गूंजेगी ध्रुपद शैली: मुख्यमंत्री की पहल पर भव्य 'श्रीकृष्ण भजन संध्या' का आयोजन

कोई टिप्पणी नहीं

गुरुवार, 3 सितंबर 2026

shivpuri शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व पर एक विशेष और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अनूठी पहल के तहत प्रदेश के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को सांस्कृतिक चेतना से जोड़ने के लिए इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है।
कार्यक्रम की मुख्य बातें
स्थान: स्थानीय श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण, शिवपुरी।
  • दिनांक और समय: 04 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को सायं 07:00 बजे से।
  • आयोजक: श्रीकृष्ण पाथेय न्यास, संस्कृति विभाग (मप्र शासन) और जिला प्रशासन शिवपुरी।
  • प्रख्यात कलाकार बिखेरेंगे सुरों का जादू
    इस भजन संध्या का मुख्य आकर्षण शास्त्रीय संगीत की समृद्ध ध्रुपद शैली होगी। ग्वालियर के जाने-माने कलाकार भगवान श्रीकृष्ण की स्तुति में अपनी प्रस्तुतियां देंगे
  • श्री तेजस भाटे
  • सुश्री योगिनी ताम्बे
  • श्रीमती यखलेश बघेल
  • जिला प्रशासन शिवपुरी द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन ने सभी धर्मप्रेमी जनता, प्रबुद्ध जनों और संगीत प्रेमियों को इस गरिमामयी और भक्तिमय संध्या में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है।

















  • #mamakadhamakanews: शिवपुरी के श्री जलमंदिर धाम में 4 सितम्बर को मनेगा भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, गायकों द्वारा होगी भजनों की अमृत वर्षा

    कोई टिप्पणी नहीं
    shivpuri शिवपुरी। शहर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री जलमंदिर धाम में इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। 4 सितम्बर 2026, शुक्रवार को भव्य 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव' का आयोजन निश्चित किया गया है।
    इस धार्मिक उत्सव का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध गायक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली भजन संध्या होगी। भजनों का यह भक्तिमय कार्यक्रम रात्रि 8:00 बजे से प्रारंभ होकर मध्यरात्रि 12:00 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव तक चलेगा। मंदिर प्रबंधन और आयोजन समिति द्वारा धर्मप्रेमी जनता से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार पधारकर ठाकुर जी के दर्शन करें और भजनों के इस दिव्य आनंद का लाभ उठाएं।
















    #mamakadhamakanews: सर्प रेस्क्यू एक्सपर्ट राकेश खुडा ने पकड़ा बड़ा वाला सांप, शहर की नवाब साहब रोड बजरंग कॉलोनी के लोगों को 15 दिन बाद मिली देहशत से राहत, देखिए video

    कोई टिप्पणी नहीं

    बुधवार, 2 सितंबर 2026

    shivpuri शिवपुरी। शहर की नवाब साहब रोड बजरंग कॉलोनी के लोग लगभग 15 दिन से एक सांप की देहशत में थे। एक बड़ा सांप रोज नजर आता था और फिर गुम हो जाता था। आज बुधवार की सुबह कॉलोनी निवासी के एन शर्मा और कुछ लोगों को जैसे ही ये सांप दिखा वैसे ही उन्होंने सर्प पकड़ने वाले राकेश खुडा कॉलोनी का नंबर लगाया और उन्हें बुलाकर बड़ी मशक्कत के बाद इस विशालकाय सर्प को पकड़वा दिया जिसे जंगल में छुड़वा दिया। जब सांप पकड़ लिया गया तब कहीं जाकर मोहल्ले वालों ने राहत की सांस ली।


















    © all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
    made with by rohit Bansal 9993475129