Responsive Ad Slot

#धमाका_बड़ी_खबर: शिवपुरी सीवर प्रोजेक्ट महाघोटाला, ENCI मिश्रा बोले- 'दोषी जेल जाएंगे, एक-एक पैसे की होगी रिकवरी!, ₹67 करोड़ का बजट पहुंचा ₹111 करोड़ के पार, फिर भी योजना ठप

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 26 सितंबर 2026

*हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर ENCI प्रदीप एस. मिश्रा ने किया शिवपुरी का औचक निरीक्षण
shivpuri शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर में महत्वाकांक्षी सीवर प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ चुका है। इस प्रोजेक्ट के दौरान जनता खांसी, दमा से पीड़ित हुई, शहर धूलमय हुआ, सड़कें निपटी लेकिन जब फेल हुआ तो मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जांच की कमान संभाल रहे इंजीनियर-इन-चीफ (ENCI) प्रदीप एस. मिश्रा ने शिवपुरी पहुंचकर प्रोजेक्ट का औचक निरीक्षण किया। जांच के बाद उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि "इस लापरवाही में जिसकी भी गलती पाई जाएगी, उसे बख्शा नहीं जाएगा। कई लोग जेल जाएंगे और जनता के पैसे की पाई-पाई वसूल की जाएगी।" बता दें कि योजना का भौतिक सत्यापन केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने करवाया था जिसमें योजना फेल मिली और इस तरह घर घर कनेक्शन की एक और बड़ी राशि बच गई लेकिन नगर की जनता खासे गुस्से में है और दोषियों पर केस दर्ज कर रिकवरी की मांग कर रही है। 
मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • बजट में भारी उछाल: शुरुआत में यह सीवर प्रोजेक्ट ₹67 करोड़ का था, लेकिन 13 सालों में इसकी लागत बढ़कर ₹111 करोड़ से अधिक हो गई है। यानी ₹44 करोड़ अतिरिक्त खर्च होने के बाद भी जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिला।
  • झील में समा रही गंदगी: सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) चालू न होने के कारण पूरे शिवपुरी शहर की सीवर की गंदगी सीधे ऐतिहासिक सांख्य सागर (चांदपाठा) झील में मिल रही है, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है।
  • दौरे पर सस्पेंस और एक्शन: पहले इस निरीक्षण के लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) संजय दुबे आने वाले थे, लेकिन मुख्यमंत्री के अचानक दिए गए कार्यों के चलते वह नहीं आ सके। उनकी जगह ENCI प्रदीप मिश्रा ने कमान संभाली और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट व मुख्य सीवर लाइनों का जायजा लिया।
  • हाई कोर्ट की सख्ती और अगला कदम:
    ग्वालियर हाई कोर्ट में दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने अधिकारियों को फटकार लगाई है और दो महीने के भीतर तकनीकी रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। इस संबंध में 28 सितंबर को हाई कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है, जिससे ठीक पहले ENCI मिश्रा अपनी अंतिम रिपोर्ट ACS को सौंपेंगे।











#धमाका_साहित्य_कॉर्नर: गोविंद अनुज भूटान मेें सम्मानित

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। भूटान की राजधानी थिम्फू मेें   17 से 22 सितम्बर 26 तक आयोजित भूटान-भारत अंतरराष्ट्रीय साहित्य संस्कृति मैत्री सम्मेलन मे शिवपुरी के लब्धप्रतिष्ठित साहित्यकार  गोविंद श्रीवास्तव अनुज को भूटान-भारत अंतरराष्ट्रीय साहित्य शिरोमणि सम्मान 26 से सम्मानित किया गया। 
भूटान पोइट क्लब और प्रगति विचार एवम साहित्य मंच के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित इस सम्मेलन की अध्यक्षता भूटान के शिक्षाविद लक्ष्मी दास शर्मा ने की। 
मुख्य आतिथ्य भूटान व्राडकास्टिग सर्विसेस के अधिकारी सी वाअंक् चूं का रहा। बिशिष्ट अतिथि के रूप मे श्री अच्युत घिमिरे (भूटान) उपस्थित रहे। संचालन डा हरेंद्र हर्ष और डा राजपाल  यादव ने किया। 
इस आयोजन मे गोविंद अनुज के नवीन गजल संग्रह "देह से यादें लपेटे" का विमोचन भी मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया। 
गोविंद अनुज को यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र मे उनके उल्लेखनीय योगदान और निरंतर सक्रियता के लिए दियि गया। 
इस आयोजन मे देश के विभिन्न छेत्रो से पचास से अधिक हिन्दी भाषी  साहित्यकारो ने शिरकत की। 
स्मरणीय हो गोविंद अनुज विगत पचास वर्षो से साहित्य सृजन मे संलग्न हैं। अभी तक उनकी बाइस पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। 
गोविंद अनुज की इस उपलब्धि पर अनेक गणमान्य नागरिकों, साहित्यकारों, समाज सेवियो ने बधाई प्रेषित की है।











#धमाका_न्यूज: दून पब्लिक स्कूल में गाजे-बाजे के साथ हुई गणपति विदाई, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 25 सितंबर 2026

शिवपुरी। दून पब्लिक स्कूल शिवपुरी में इस वर्ष विराजे श्री गणेश जी को पूरे विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जहां सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने नम आंखों और "अगले बरस तू जल्दी आ" के जयकारों के साथ बप्पा को विसर्जन के लिए विदा किया।
​सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मानव प्रतिकृति ने मोहा मन
​विदाई समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने  मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्री प्राइमरी विंग के बच्चों द्वारा  सामूहिक रूप से बनाई गई
श्री गणेश की एक जीवंत व आकर्षक आकृति रही। आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर वर्षा खरे के निर्देशन में तैयार की गई इस अनूठी कला को देखकर वहां मौजूद सभी दर्शक और शिक्षक मंत्रमुग्ध हो गए।
​स्कूल बैंड की धुन पर निकली विसर्जन यात्रा
 विसर्जन से पहले स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने मिलकर गणपति बप्पा की विशेष पूजा-अर्चना की और देश-समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
​संगीतबद्ध विदाई:
 पूजा के उपरांत स्कूल बैंड की मधुर और भावपूर्ण धुनों के बीच गणपति जी की शोभायात्रा निकाली गई।
 विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ मंगल कामना के नारे लगाते हुए बप्पा को विसर्जन यात्रा के रूप में आगे बढ़ाया।
​इस आयोजन ने बच्चों में धार्मिक संस्कारों के साथ-साथ सांस्कृतिक कला के प्रति भी गहरी रुचि को दर्शाया, जिसे स्कूल परिवार और शहरवासियों द्वारा खूब सराहा गया।











#धमाका_न्यूज: अयांश गुप्ता ने शिवपुरी का परचम लहराया, अब शालेय राज्य स्तरीय शतरंज के लिए चयन

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। आर.के. मेमोरियल चेस एकैडमी, शिवपुरी से विद्यार्थी विशेष उपलब्धि हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। एकैडमी संचालक पवन वशिष्ठ ने एक प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि  हाल ही में दतिया में आयोजित संभागीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता संपन्न हुई। अयांश गुप्ता ने अपने मैच 4-1 बड़े अंतर से जीत कर अपना स्थान सुनिश्चित  स्टेट के लिए कराया।  अब आगामी 26-30 सितंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सीहोर में ग्वालियर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। अयांश के पिता मेडिकल संचालक निखिल गुप्ता हैं ।अयांश  सेंट चार्ल्स स्कूल के विद्यार्थी हैं। खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई प्रेषित कर शुभकामनाएं दी हैं।











© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129