Responsive Ad Slot

#धमाका_बड़ी_खबर: टेक चार्ज, केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश, स्वच्छता, जल निकासी, यातायात, विद्युत व्यवस्था और सड़क सुधार के लिए बनाई विस्तृत कार्ययोजना, हर वार्ड का विकास करने के भी निर्देश

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

*त्योहार शुरू होने से पहले गुना और शिवपुरी के प्रत्येक वार्ड में दिखेगा स्वच्छता अभियान का असर
* केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दोनों जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ की अलग-अलग बैठकें, स्वच्छता, जल निकासी, यातायात, विद्युत व्यवस्था और सड़क सुधार के लिए बनाई विस्तृत कार्ययोजना
गुना/शिवपुरी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने के लिए चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन को गति देते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना और शिवपुरी जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अलग-अलग बैठकें कर दोनों जिलों में व्यापक स्वच्छता अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। 
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती 2 अक्टूबर से लेकर सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती 31 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष अभियान 6.0 चलाया जा जाएगा। इसके तहत केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बैठक में गुना और शिवपुरी जिले में भी स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं और बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया।
बैठक में प्रत्येक वार्ड को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता अभियान केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि इसका असर धरातल पर दिखाई देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि दशहरा से पहले दोनों जिलों के प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता अभियान के ठोस परिणाम दिखने चाहिए। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा का आगमन स्वच्छ और सुंदर वातावरण में हो, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
चार प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित होगा अभियान
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए चार प्रमुख क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए है।स्वच्छता एवं जल निकासी प्रबंधन पर विशेष फ़ोकस रखने।को निर्देशित किया गया है। प्रत्येक वार्ड में नियमित साफ-सफाई, नालियों की सफाई, जलभराव की समस्या का समाधान और सुचारु जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करना है।  शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना तथा आम नागरिकों की आवाजाही को सुगम बनाने पर भी विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।  सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर विद्युत-प्रकाश  व्यवस्था दुरुस्त करने को निर्देशित किया गया है। खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने, सड़कों के गड्ढों को भरना, पैचवर्क कराना तथा आवागमन योग्य सड़कों की स्थिति सुनिश्चित करने को निर्देश दिया गया है। 
प्रत्येक वार्ड में गठित होंगी 20 से 25 सदस्यीय टीमें
अभियान को जनभागीदारी और प्रशासनिक समन्वय के साथ संचालित करने के लिए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने प्रत्येक वार्ड में 20 से 25 सदस्यीय टीमों के गठन के निर्देश दिए। इन टीमों में प्रशासनिक अधिकारियों, नगर पालिका के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय स्तर पर जुड़े लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, अभियान के समग्र संचालन और निगरानी के लिए कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ), नगर पालिका अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष एवं विधायक की सहभागिता से चार प्रमुख समन्वय टीमें गठित करने के निर्देश दिए गए। शिवपुरी जिले के 39 वार्डों और गुना जिले के 37 वार्डों में गठित होने वाली वार्ड स्तरीय टीमों के माध्यम से लगभग 1000-1200 लोगों की सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करने की योजना है।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने निर्देश दिए कि अभियान की विस्तृत कार्ययोजना आज  तैयार की जाए और कल से सभी टीमें जमीनी स्तर पर कार्य प्रारंभ करें। प्रतिदिन 25 टीमों को सक्रिय रूप से मैदान में उतारने तथा शिफ्ट और रोटेशन के आधार पर सभी वार्डों में नियमित गतिविधियां संचालित करने की व्यवस्था बनाई जाएगी। बैठक में प्रत्येक कार्य के लिए स्पष्ट जिम्मेदारी तय करने, नियमित निगरानी रखने और निर्धारित समयसीमा में परिणाम सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। स्वच्छता, जल निकासी, सड़क मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था और यातायात प्रबंधन से जुड़े कार्यों की वार्डवार समीक्षा एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।
स्वच्छता को जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से कहा कि दोनों जिलों में स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को गंभीरता से लिया जाए। अभियान का उद्देश्य केवल सफाई कराना नहीं, बल्कि प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता की स्थायी व्यवस्था विकसित करना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि दशहरा से पहले गुना और शिवपुरी के प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता और व्यवस्थागत सुधार स्पष्ट रूप से दिखाई दें।











#धमाका_न्यूज: शाबाश अभिषेक, कुछ सीखो शहर के नेताओं अभिषेक से, शिवपुरी की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर केंद्रीय मंत्री सिंधिया को दिया दिल्ली जाकर पत्र

कोई टिप्पणी नहीं
* अभिषेक गुप्ता ने शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम की समस्या दूर कराने और जन-सुविधाओं के विस्तार की मांग की
शिवपुरी। शहर में लगातार बढ़ते यातायात और बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भाजपा मंडल मंत्री एवं सिंधिया फैंस क्लब के शहर अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र सौंपकर समस्या के समाधान के लिए प्रशासन को उचित दिशा-निर्देश देने की मांग की है।
पत्र में अभिषेक गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ समय से शहर की आबादी और वाहनों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। इसके चलते कोर्ट रोड, माधव चौक और झांसी तिराहा सहित शहर के प्रमुख चौराहों पर रोजाना भारी जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। यातायात के कारण आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने पत्र में विशेष रूप से कहा कि जाम की समस्या का असर स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं पर भी पड़ रहा है। कई बार एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं को भी जाम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अभिषेक गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से आग्रह किया है कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा नागरिकों को आवश्यक जन-सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन को उचित दिशा-निर्देश दिए जाएं। साथ ही प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई है।
पत्र में उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्रीय मंत्री के हस्तक्षेप से शिवपुरी शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और आम नागरिकों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सकेगी।











#धमाका_धर्म: धूमधाम से मनाएगी मानव वेलफेयर सोसाइटी नवरात्रि महोत्सव

कोई टिप्पणी नहीं
*माता स्थापना से लेकर गरबा-डांडिया,मेगा हेल्थ कैंप, भजन संध्या और दशहरा उत्सव तक होंगे विभिन्न आयोजन
शिवपुरी। मानव वेलफेयर सोसाइटी द्वारा इस वर्ष माता स्थापना एवं नवरात्रि महोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ बड़े धूमधाम से किया जाएगा। आयोजन के दौरान धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी, जिसमें शहरवासियों की सहभागिता रहेगी।
माता का आगमन 10 अक्टूबर को गांधी पार्क मैदान में होगा। इसके बाद 11 अक्टूबर 2026 को प्रातः घट स्थापना एवं पूजन के साथ नवरात्रि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
पहले दिन लगेगा मेगा हेल्थ कैंप
नवरात्रि के प्रथम दिवस 11 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें ग्वालियर एवं झांसी के प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया जाएगा। शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश मोदी, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश रावत, पेट एवं फेफड़ों से संबंधित रोगों के विशेषज्ञ डॉ. दीपक चोपड़ा तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शांतनु गुलाटी अपनी सेवाएं देंगे।
स्वास्थ्य शिविर के लिए पंजीयन गांधी पार्क मैदान, पानी की टंकी के पास, सुबह 8:30 बजे से किया जाएगा।
हजारों दीपों से होगी लाइव आरती, प्रतिदिन गरबा-डांडिया
11 अक्टूबर की संध्या को हजारों दीपों के साथ भव्य लाइव आरती का आयोजन होगा। इसके साथ ही विशेष धुनुची आरती आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस वर्ष संस्था द्वारा प्रतिदिन अचल झांकियां भी सजाई जाएंगी, जिनका शुभारंभ प्रतिदिन शाम 8:30 बजे होगा। इसके पश्चात गरबा एवं डांडिया का आयोजन किया जाएगा।
15 अक्टूबर को माता का जागरण और बाबा खाटू श्याम का दरबार
15 अक्टूबर को माता का जागरण एवं भजन संध्या आयोजित होगी। इसी अवसर पर बाबा खाटू श्याम का भव्य दरबार 56 भोग के साथ सजाया जाएगा।
16 अक्टूबर को लाइव गरबा-डांडिया का विशेष आयोजन होगा, जिसमें बाहर से आए कलाकारों द्वारा शानदार गायन के साथ लाइव गरबा प्रस्तुत किया जाएगा।
18 अक्टूबर को होगा फाइनल गरबा-डांडिया
18 अक्टूबर को फाइनल गरबा-डांडिया प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें प्रोफेशनल ग्रुप के साथ-साथ कॉलेज एवं स्कूल स्तर पर जूनियर और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
इसके अलावा पूरे नवरात्रि महोत्सव के दौरान रंगोली, पेंटिंग, मेहंदी, माता सजाओ, सुंदर गायन तथा श्रीकृष्ण-यशोदा प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन आरती के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए फलाहारी प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
19 अक्टूबर को हवन-पूजन के बाद माता का विसर्जन
19 अक्टूबर को हवन एवं पूजन के साथ नवरात्रि महोत्सव का समापन करते हुए माता की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
20 अक्टूबर को होगा भव्य दशहरा उत्सव
नवरात्रि महोत्सव के बाद 20 अक्टूबर को रात 8 बजे दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राम-रावण युद्ध पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। इसके पश्चात रावण एवं कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन भव्य आतिशबाजी के साथ किया जाएगा।
मानव वेलफेयर सोसाइटी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे नवरात्रि महोत्सव के सभी धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करें तथा सामाजिक सहभागिता के इस आयोजन को सफल बनाएं।











#धमाका_न्यूज: गीता पब्लिक स्कूल के छात्र मनीष धाकड़ ने बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण, नेशनल के लिए चयन

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। 26 से 30 सितंबर तक भोपाल में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 में शिवपुरी के मनीष धाकड़, पिता गजेन्द्र धाकड़, ग्राम रामनगर, ने बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
मनीष धाकड़ Geeta Public School, Shivpuri के छात्र हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर उनका राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
मनीष की इस शानदार उपलब्धि में Veera Fight Club के Coach Veera Rawat के मार्गदर्शन और कठिन प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण योगदान रहा। लगातार मेहनत, अनुशासन और कड़ी तैयारी के बाद मनीष ने यह मुकाम हासिल किया।
Coach Veera Rawat ने मनीष धाकड़ को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि शिवपुरी के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। अब मनीष राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
 उपलब्धि: स्वर्ण पदक
खिलाड़ी: मनीष धाकड़
पिता: गजेन्द्र धाकड़
ग्राम: रामनगर
स्कूल: Geeta Public School, Shivpuri
 प्रशिक्षण: Veera Fight Club
 Coach: Veera Rawat
प्रतियोगिता: भोपाल
तारीख: 26–30 सितंबर 2026
चयन: राष्ट्रीय स्तर के लिए
“शिवपुरी की धरती से बॉक्सिंग में मनीष धाकड़ का शानदार उदय—अब राष्ट्रीय स्तर पर दम दिखाने की तैयारी।”











© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129