Responsive Ad Slot

#धमाका_साहित्य_कॉर्नर: भावनाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है कहानी: पराड़कर

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

* आशुतोष ओज के कहानी संग्रह प्रेमपाश का हुआ भव्य विमोचन
शिवपुरी। कहानी से समाज को दिशा मिलती है,संस्कार मिलते है,और जीवन व्यवस्था को सुधारने आगे बढ़ाने में मदद मिलती है,हर व्यक्ति की अपनी कहानी है और उसे शब्द रूप से प्रकट करने वाला ही कहानी कार होता है,उक्त उदगार मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए वरिष्ठ प्रचारक श्रीधर पराड़कर ने आशुतोष ओज के कहानी संग्रह प्रेमपाश के विमोचन अवसर पर बोलते हुए व्यक्त किए।
श्रीधर पराड़कर ने कहा कि जो गीता में है वही रामचरितमानस में है बस व्यक्त करने का समय अलग है,उसे अलग अलग समय में दादा दादी नाना नानी ने कहानी के रूप में बच्चों को सुना बचपन से ही संस्कार देने की प्रक्रिया बनाई,आशुतोष की कहानियां कोई अलग से रची गई कहानी नहीं है बल्कि प्रतिदिन घटित होने वाली कहानियां है,कहानी की विधा इस लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भावो की अभिव्यक्ति का सबसे शसक्त माध्यम कहानी ही है।
वरिष्ठ प्रचारक व विद्या भारती के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री श्री राम अरावकर ने कहा कि मेरे लिए ये व्यक्तिगत प्रसन्नता का विषय है जिसे में बचपन से देख रहा हु,वह आशुतोष अब कहानी की विधा में ही आ चुका है,और राष्ट्रीयता के भावों से ओतप्रोत कहानियों के संग्रह के साथ शुरुआत कर चुका है।कहानी केवल घटनाएं मात्र नहीं होती बल्कि समाज को दिशा देने वाली लोभ लालच से दूर करने वाली समाज में आदर्श स्थापित करने की प्रक्रिया होती है।पहले हर घर में कहानी प्रदान करने वाले बुजुर्ग मान्यवर होते थे,पर समय के साथ परिवार के बिखराव और कुटुंब व्यवस्था में परिवर्तन के कारण ,तकनीक के आधिपत्य की वजह से ये संस्कार की हर घर की पाठशाला बाधित तो हुई है।
सारस्वत अतिथि के रूप में बोलते हुए भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के उप महानिरीक्षक राजीव लोचन शुक्ला ने कहा कि समस्याओं में बढ़ोतरी का एक बड़ा कारण चुपचाप तमाशा देखने की मानसिकता में वृद्धि होना है,हम जिन समस्याओं को देख रहे है,उस पर मुखर होकर बोलना और लिखना ये समय की मांग है और इसी से समस्याओं को बढ़ने से  रोका जा सकता है,ये प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होना चाहिए।कहानीकार आशुतोष ने अपने आस पास की समस्याओं को इस कहानी संग्रह के माध्यम से प्रस्तुत किया है,सरल शब्दों से आमजन की कहानियों को प्रेमपाश के माध्यम से प्रस्तुत कर उन्होंने निसंदेह उत्तम कार्य किया है, इसके लिए में उन्हें बधाई देता हु।
कहानी संग्रह की समीक्षा श्रीमती सौम्या उपाध्याय,डॉ आकांक्षा गौड ने की।
कहानी संग्रह विमोचन कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती हेमलता चौधरी ने किया।इस अवसर पर विद्यापीठ के पूर्व छात्र अपर सत्र न्यायाधीश भोपाल संजय अग्रवाल का अभिनंदन भी किया गया। डॉ कुमार संजीव प्रांत अध्यक्ष साहित्य परिषद,पुरुषोत्तम गौतम,प्रमोद भार्गव भी मंचासीन रहे।अतिथियों का डॉ एच पी जैन,प्रहलाद भारती,धैर्यवर्धन शर्मा, पवन शर्मा ,प्रदीप अवस्थी, श्याम बिहारी सरल, नितिन मंदसौरवाले, राम पंडित, ब्रजेश अग्निहोत्री, डॉ एस के वर्मा, उमेश भारद्वाज, अनुपम शुक्ला, जितेंद्र परसाई, प्रयाग नारायण भार्गव ने अतिथियों का स्वागत किया। सभी का आभार आशुतोष शर्मा ओज ने व्यक्त किया।












#धमाका_खबर_का_असर: कलेक्टर की पहल पर रेलवे ओवरब्रिज के दोनों ओर की सर्विस रोड चालू, जाम से मिली मुक्ति, जनता ने कहा, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के लिए शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का हार्दिक आभार!

कोई टिप्पणी नहीं
* जनता की परेशानी को समझना और उसका समाधान कराना ही सच्चे जनसेवा भाव की पहचान
शिवपुरी। शहर के पोहरी रोड पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के नीचे पिछले कई वर्षों से जाम की समस्या आमजन के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। विशेष रूप से स्कूली बच्चों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। जो बच्चे दोपहर 12 बजे तक घर पहुंच जाते थे, उन्हें जाम के कारण 3 बजे तक घर पहुंचने में लग रहा था। इससे बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी काफी परेशान थे। तो वहीं सैकड़ों ग्राम को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग महीनों से बंद था जिसके चलते हजारों लोग परेशान थे लेकिन अब रेलवे ओवर ब्रिज के दोनों तरफ की सड़क बनकर चालू हो गई है जिससे जाम से मुक्ति मिल सकेगी। 
भूपेंद्र सिंह रावत के साथ धमाका न्यूज शिवपुरी ने उठाई थी आवाज
इस गंभीर समस्या को महसूस करते हुए पिछले सप्ताह जनसेवा के संकल्प के साथ भूपेन्द्र सिंह रावत (पटैल एण्ड संस पडोरा), अध्यक्ष लघु उद्योग भारती शिवपुरी ने जिला प्रशासन से इस समस्या का संज्ञान लेकर शीघ्र समाधान कराने का आग्रह किया। सोशल मीडिया के माध्यम से धमाका न्यूज शिवपुरी ने इस वीडियो को अपने प्लेटफॉर्म पर स्थान दिया और जब जनहित का यह विषय जिलाधीश अर्पित वर्मा तक पहुंचा तो
हमें आपको बताते हुए ये हर्ष है कि कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जनसमस्या के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप आज दोनों ओर की सर्विस रोड चालू हो गई हैं। इससे आमजन को जाम से राहत मिली है और स्कूली बच्चों तथा उनके अभिभावकों को भी बड़ी सुविधा प्राप्त हुई है।
रावत, धमाका न्यूज और जनता बोली, थैंक्यू कलेक्टर अर्पित 
इस जनहितकारी पहल और त्वरित समाधान के लिए भूपेंद्र रावत, धमाका न्यूज शिवपुरी के चीफ एडिटर विपिन शुक्ला, आमजन ने शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा एवं संपूर्ण जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया है। रावत ने कहा कि मेरा मानना है कि जब प्रशासन संवेदनशील हो, जनप्रतिनिधि जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाएं और सभी का उद्देश्य जनहित हो, तो बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान भी संभव है।












#धमाका_धर्म: करेरा में 24 अक्टूबर से शुरू हो रही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की श्री राम कथा से ठीक एक दिन पहले नगर में 11 हजार कलश धारण कर मातृशक्ति सड़क पर निकली, विशाल जनसमूह के बीच निकली कलश यात्रा में शिवपुरी जिले की पुलिस मुस्तैद नजर आई, देखिए video

कोई टिप्पणी नहीं
करेरा। करेरा में 24 अक्टूबर से शुरू हो रही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की श्री राम कथा से ठीक एक दिन पहले नगर में 11 हजार कलश धारण कर मातृशक्ति सड़क पर निकली। विशाल जनसमूह के बीच
निकली कलश यात्रा में शिवपुरी जिले की पुलिस मुस्तैद नजर आई। करेरा एसडीओपी विनायक शुक्ला, करेरा
टीआई विनोद छावई, 
ट्रैफिक प्रभारी रणवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
बता दें कि पूरे आयोजन पर जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा और एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया की निगाह बनी हुई है। देखना होगा कि इस बार की कथा में करेरा या शिवपुरी में हो चुकी दोनों कथा में से श्रद्धालुओं के आगमन से किसका रिकॉर्ड टूटेगा। 
11हजार से अधिक महिलाएं सिर पर कलश रखकर,विशाल कलश यात्रा में निकली, हजारों धर्मप्रेमी भी कलश यात्रा में सामिल हुए
शिवपुरी जिले के करैरा विकास खंड में बगीचा धाम, श्री राम राजा सरकार धाम के विशाल प्रांगण में  24से 30 अक्टूबर तक आयोजित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की श्री राम कथा के पूर्व आज 23अक्टूवर को प्रातः 10.30 बजे कृषि उपज मंडी के प्रांगण में निर्मित भगवान शंकर जी के मंदिर में वैदिक पद्धति से पूजा अर्चना के उपरांत प्रमुख यजमान श्रीमती सीमा -पंडित राजेश दुबे "भोला महाराज" ने श्री राम चरित मानस का ग्रन्थ सिर पर रखा, इसके साथ ही 11हजार से अधिक महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखें, इसके उपरांत विशाल कलश यात्रा, एक दर्जन डीजे , बैंड बाजों, ढोल-नगाड़ों के साथ आरंभ हुई.कलश यात्रा में साधु-संतों के साथ,हजारों धर्मप्रेमी भगवान श्री राम के जयकारों के साथ चल रहे थे, सम्पूर्ण कलश यात्रा मार्ग में पुष्प वर्षा करैरा रहवासियों द्वारा की जा रही थी, विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया.
विशाल कलश यात्रा दोपहर 1बजे बगीचा धाम,श्री राम राजा धाम मंदिर पहुंची, महिलाओं ने कलश मंदिर परिसर में पूजा अर्चना कर स्थापित किए.उपरोक्त कलश यात्रा में लगभग 25हजार धर्मप्रेमियों ने हिस्सेदारी निभाई.सभी धर्मप्रेमियों ने प्रसादी ग्रहण की।इस अवसर पर आधा सैकड़ा साधु-संत, उज्जैन के प्रख्यात संत अदभुत स्वामी श्री कृष्ण आकर्षण का केंद्र थे.
पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री आज हेलीकॉप्टर से आएंगे
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री आज 24अक्टूबर को दोपहर 12बजे करैरा के हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से आएंगे.दोपहर 2बजे से अपने मुखारविंद से श्री राम कथा सुनायेंगे.प्रतिदिन 30अक्टूवर तक श्रीराम कथा होगी.
पुलिस की सूरक्षा व्यवस्था से करैरा चाक-चौबंद
प्रति दिन लाखों की संख्या में धर्मप्रेमियों के एकत्रित होनेकी संभावना के कारण जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है,1200से अधिक सख्या में पुलिस कर्मी सम्पूर्ण करैरा में तैनात हो गये है.
आज पुलिस अधीक्षक श्रीमती यागचेन डोलकर भूटिया ने पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का  जायजा लिया.*लाइव प्रसारण होगा* 
 संस्कार चैनल, बागेश्वर धाम यूट्यूब चैनल, नए पन्ने यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण होगा.  इसी के साथ सोशल मीडिया के अनेक प्लेटफार्म पर भी प्रसारण होगा।
निर्बाध यातायात के लिए श्रद्धालुओं के लिए दिशा वार पार्किंग
 -दतिया और झांसी की ओर से आने वाले श्रद्धालु - इनके वाहनों के लिए मंडी के पीछे अस्थायी पार्किंग बनाई गई है। -शिवपुरी-सिरसौद मार्ग से आने वाले लोग - इनके लिए  मऊहर कॉलोनी के पास कॉलेज ग्राउंड में वाहन पार्क करने की व्यवस्था होगी.
 नरवर-भितरवार की ओर से आने वाले श्रद्धालु - इनके वाहनों के लिए खेरा घाट मोड़ के पास पार्किंग स्थल तय किया गया है।
-वीआईपी और मीडिया पार्किंग -  कथा स्थल से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित आदर्श विद्यालय परिसर को वीआईपी पार्किंग बनाया गया है।
26 बीघा का विशाल डोम और 8 बीघा में होगी भोजनशाला
श्रीराम कथा के प्रमुख यजमान पंडित राजेश दुबे "भोला महाराज" ने 26 बीघा भूमि में विशाल पंडाल डोम लगाया जा चुका है, जिसमें एक साथ दो लाख धर्मप्रेमियों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा, 8 बीघा क्षेत्र में भव्य भोजनशाला बनाई जा चुकी  है,जहां दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन की अलग से व्यवस्था होगी।
1 हजार सदस्य सेवा में लगे हैं
प्रमुख यजमान पंडित राजेश दुबे "भोला महाराज" के मार्गदर्शन में श्री प्रभु राम हनुमान मानव सेवा समिति, सर्व समाज समिति, ब्राह्मण समाज करैरा एवं आयोजन समिति के 1हजार सदस्य सेवा में लगे हैं। सम्पूर्ण करैरा का प्रत्येक रहवासी इस बड़े आयोजन में सहभागिता निभा रहा है।
श्री राम कथा को सुनने और श्री धीरेन्द्र शास्त्री बागेश्वर सरकार के दरबार में सामिल होने के लिए सम्पूर्ण देश भर से सैकड़ों धर्मप्रेमी करैरा पहुंचेंगे,देश के विख्यात अनेकों संत, महात्मा, जगतगुरु, महामंडलेश्वर,कथा वाचक, कर्मकांड पंडित, ज्योतिषी भी करैरा पहुंचेंगे.अनेक राजनेता, मीडिया कर्मी भी सामिल होगे.












© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129