शिवपुरी। तीन बार ओलम्पिक जैसी बड़ी स्पर्धा में भारत की ओर से लांग जम्प में खेल चुके एवं साउथ एशिया में आयोजित एशियाई खेलों में भारत को मेडल जिताने वाले रंजीत माहेश्वरी की बेटी जिया रंजीत ने न केवल पिता के ही नक्शे कदम पर बढऩा शुरू कर दिया है, बल्कि राष्ट्रीय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ट्रपल जम्प में सबको पछाड़कर गोल्ड हासिल किया है। गोल्ड जीतने वाली जिया रंजीत को खेल की तालीम घर से ही मिली है। पिता ओलम्पियन हैं तो उनकी मां साई यानि स्पोर्ट अर्थोरिटी ऑफ इंडिया में सहायक संचालक के पद पर हैं। रविवार सुबह जब जिया ने ट्रपल जम्प में 12.8 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड जीता तो खासबात यह रही है कि उनकी मां और पिता दोनों यहां मौजूद थे। जिया को पिता ने ही मेडल पहनाकर सम्मानित किया।ट्रपल जम्प में दूसरे स्थान पर तमिलनाडु की मिरू निशाकुमार रहीं तो वहीं दिल्ली की हिमांशी फोगट तीसरा स्थान हासिल किया। खेल अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे, कोच यादवेन्द्र चौधरी, अजय बाथम सहित मौजूद अन्य लोगों ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व शनिवार शाम भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने रिले रेस के विजेताओं को सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में पंजाब की ओर से एसएस मन्नू भी आए हैं जो भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं और द्रोणाचार्य पुरस्कार से भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। आयोजन समिति द्वारा एसएस मन्नू से प्रतियोगिता में टीमों के साथ पहुंचे ऑफिशियल्स एवं मैदान में व्यवस्थाएं देख रहे वोलेंटियर को सम्मानित कराया गया। प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले अब समापन की ओर हैं और सोमवार सुबह 10.30 बजे प्रतियोगिता का समापन होगा व ओवर ऑल चैम्पियन टीमों को पुरस्कार किया जाएगा। रविवार को सभी प्रतिस्पर्धाएं ऑब्जर्वर डीके सिंह की देखरेख और जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव के निर्देशन में आयोजित हुईं। दौड़ से लेकर ट्रपल जम्प के सटीक परिणाम के लिए फोटोफिनिश टीम के प्रभारी ईशान रैदास सहित अन्य सहयोगी तैनात रहे, वहीं आयोजन समितियों में शामिल बीईओ कोलारस रामकृष्ण रघुवंशी, बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर, प्रचार प्रसार प्रभारी नीरज सरैया, राघवेन्द्र रघुवंशी, स्नेह रघुवंशी, बलवीर तोमर, शिवनाथ सिंह वैस, कुलदीप श्रीवास्तव, अदिति सिंघल, कल्पना सोनी, सुरक्षा रघुवंशी, अंजली धाकड़, लक्ष्यता अरोरा, रेखा शर्मा सहित अन्य तैनात रहे।
200 मीटर में महाराष्ट्र को मिला गोल्ड व सिल्वर
रविवार को 200 मीटर दौड़ का फाइनल मुकाबला भी आयोजित हुआ। प्रचार-प्रसार प्रभारी नीरज सरैया ने बताया कि प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली महाराष्ट्र की टीम का यहां भी परचम फहरा। पहले स्थान पर महाराष्ट्र की सबरी संदीप रहीं जिन्होंने 24.19 सेकेण्ड में दौड़ पूरी की तो वहीं दूसरे स्थान पर ही महाराष्ट्र की प्रतीक्षा जीवन रहीं उन्होंने 24.67 सेकेण्ड का समय लिया। जबकि 24.71 सेकेण्ड के साथ महज 4 मिली सेकेण्ड के अंतर से दिल्ली की अमियारा खोंसला तीसरे स्थान पर रहीं।
3000 मीटर पैदल दौड़ में पंजाब अव्वल
खेल कोच अजय बाथम ने बताया कि 3000 मीटर पैदल दौड़ में पंजाब की खुशवीर कौर ने शानदार प्रदर्शन किया और 13 मिनट व 57.97 सेकेण्ड में रेस पूरी की। वहीं 14 मिनट एवं 9.70 सेकेण्ड के दिल्ली की जीवन ज्योति दूसरे पायदान पर रहीं। जबकि महाराष्ट्र की रुतुजा रामचंद 14 मिनट एवं 18.53 सेकेण्ड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। रविवार सुबह 400 मीटर हर्डन, 1500 मीटर दौड़ सहित 400 मीटर रिले एवं हैमर थ्रो के हीट राउण्ड आयोजित हुए।












































सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com